Saptahik Rashifal 12 September to 18 September 2022 – जानिए इस सप्ताह किसे मिलेगा लाभ और किसका चमकेगा भाग्य

Please follow and like us:

Saptahik Rashifal 12 September to 18 September 2022 in Hindi – Weekly horoscope 12 September to 18 September 2022 in Hindi – Horoscope 12 September to 18 September 2022 in Hindi – साप्ताहिक राशिफल – वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में ग्रहों की चाल को विशेष महत्व दिया जाता है। ग्रहों व नक्षत्रों की चाल में होने वाले परिवर्तन से 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। चाल के परिवर्तन से किसी राशि वाले व्यक्ति को बेहद लाभ मिलता है तो किसी व्यक्ति को बेहद नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक और दैनिक राशिफल का आकलन भी किया जाता है। अतः आज हम आपके लिए 12 सितंबर से 18 सितंबर 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं।Saptahik Rashifal 12 September to 18 September 2022 in Hindi

Saptahik Rashifal 12 September to 18 September 2022 in Hindi

मेष राशि – यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा व्यस्त रहेगा। आप सभी समस्याओं का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। आप नई योजनाओं के साथ जुड़ सकते हैं। मनचाही सफलता मिल सकती है। किसी कारोबार के विस्तार की कामना पूरी होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। लव पार्टनर के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। खानपान और दिनचर्या में लापरवाही ना करें।

वृषभ राशि  – वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। जीवन में कोई बड़ी अड़चन आ सकती हैं। इस सप्ताह आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। इस सप्ताह की यात्राएं लाभदायक होंगी। मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। संतान से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंध मज़बूत होंगे और लव पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि  – मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह यात्रा करनी पड़ सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्या खड़ी हो सकती है। सेहत का भी विशेष ख्याल रखना होगा। इस सप्ताह धन लाभ और धन खर्च इन दोनों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं।

Saptahik Rashifal 12 September to 18 September 2022 in Hindi

कर्क राशि –  कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अधूरे कार्य को पूरा करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह भूमि,भवन और वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। धन निवेश में लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। कारोबार में आपको अधिक प्रयास करना पड़ेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा।

सिंह राशि – सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ सूचना मिलेगी। आपको मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र अथवा समाज में सम्मानित किया जा सकता है। इस सप्ताह सभी मुश्किलें दूर होंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगी। लाभप्रद साबित होंगे। कार्य स्थल में मेहनत से सफलता मिलेगी। लव पार्टनर के साथ मनमुटाव दूर होगा। पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भागदौड़ भरा रहेगा। कामकाज का बोझ ज़रा ज़्यादा बना रहेगा,जिसे निपटाने में आपके मित्र काफी मद्दगार साबित होंगे। भूमि भवन से जुड़े फैलने लेने पड़ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में कोई बड़ा खर्च आ सकता है। धन खर्च करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े जातक धन के लेन-देन के समय खूब सावधानी बरतें। मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

Saptahik Rashifal 12 September to 18 September 2022 in Hindi

तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी मिलजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस सप्ताह धन खर्च करना पड़ सकता है। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा कठिनाई भरा रहने वाला है। कारोबार में मनचाहा लाभ न मिल पाने के कारण मन निराश रह सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल नहीं है। वैवाहिक जीवन में भी अपने रिश्ते को मधुर बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।

वृश्चिक राशि  – वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य प्रतिशत में कम ही प्राप्त होगा। इस सप्ताह परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। मनचाही सफलता पाने के लिए संयम रखना होगा। सप्ताह के मध्य में जो लोग पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं,उन्हें अपने भागीदार की तरफ से कुछ एक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपको आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से इस सप्ताह आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपने प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं और मजबूरी की अनदेखी करने से बचना होगा। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए प्रयास करें।

धनु राशि  –धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। घर-परिवार का वातावरण सुखद बना रहेगा। माता-पिता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में कुछ लोग आपके काम को चुनौती देते हुए या फिर उसमें अड़ंगे डालते हुए नज़र आ सकते हैं,लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उनकी सारी कोशिशों को नाकाम साबित करेंगे। कारोबार में विस्तार की इच्छा सप्ताह के अंत तक पूरी हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रेम संबध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

Saptahik Rashifal 12 September to 18 September 2022 in Hindi

मकर राशि  – मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य से कम मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में घर परिवार से जुड़ी कुछ समस्याएं आपकी परेशानी की बड़ा कारण बनेंगी। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह शुभचिंतक काफी मद्दगार साबित होगा। करियर या कारोबार के लिए बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी बात के लिए बॉस की डांट खानी पड़ सकती है। रोज़गार के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। लव पाार्टनर की भावनाओं ठेस पहुंचे। इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की अनदेखी करने से बचें।

कुंभ राशि  – कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। रोज़गार में आ रही बाधाएं दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट मिल सकता है। धन निवेश करने से बचें। प्रेम संबंध की दृष्टि से इस सप्ताह आपको उन लोगों से बेहद सावधान रहने की जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि  – मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार से जुड़ी सफलता मिलेगी। सुख-सुविधा से जुड़ी चीज़ों पर धन खर्च होगा। इस सप्ताह अधूरे कार्य को पूरा करने में कामयाब होंगे। अपने माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी योजना में किया गया धन निवेश आपको आर्थिक लाभ प्राप्त प्रदान करेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत इस सप्ताह सामान्य रहेगी।

Must Read:पलंग के नीचे भूलकर भी न रखें ये सामान, रिश्तों में आ जाती है दरार
Must Read:जीवन में आने वाली बाधाएं होंगी दूर, करें कच्चे सूत से जुड़े यह बेहतरीन उपाय
Must Read:कैसे बचाएं अपने घर को लोगों की बुरी नज़र से, जानिए उपाय

tentaran google news

Saptahik Rashifal 12 September to 18 September 2022 in Hindi, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?