Saptahik Rashifal 20 to 26 June 2022 – जानिए 20 जून से 26 जून 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
Saptahik Rashifal 20 to 26 June 2022 – Weekly horoscope 20 to 26 June 2022 – Horoscope 20 to 26 June 2022 – साप्ताहिक राशिफल – वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में ग्रहों की चाल को विशेष महत्व दिया जाता है। ग्रहों व नक्षत्रों की चाल में होने वाले परिवर्तन से 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। चाल के परिवर्तन से किसी राशि वाले व्यक्ति को बेहद लाभ मिलता है तो किसी व्यक्ति को बेहद नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक और दैनिक राशिफल का आकलन भी किया जाता है। अतः आज हम आपके लिए 20 जून से 26 जून 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं।
Saptahik Rashifal 20 to 26 June 2022
मेष राशि – यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस सप्ताह कामयाबी आपकी वाणी पर निर्भर करेगी। करियर और कारोबार में आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। जो लोग रोज़गार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें इस सप्ताह मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद और ज़िम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलने पर घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
वृषभ राशि – इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए शुभ होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। अपने अटके पड़े कार्यों को पूरा करने की कोशिश करते नज़र आएंगे। सप्ताह के मध्य में घूमने-फिरने से जेब खर्च हो सकता है, जिससे आपको आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई भी भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपकी परेशानियों का बड़ा कारण बन सकते हैं। धन के लेन-देन में खूब सावधानी रखने की ज़रूरत रहेगी। यदि आप किसी योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उससे संबंधित नियम शर्तों को ठीक तरह से ज़रूर पढ़कर ही निर्णय लें अन्यथा बाद में परेशानी उठानी पड़ सकती है। प्रेम संबंध मज़बूत होंगे और लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
Saptahik Rashifal 20 to 26 June 2022
मिथुन राशि – यह सप्ताह आपके लिए काफी भाग दौड़ भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर और कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। जो लोग लंबे समय से रोज़गार की तलाश में थे या फिर अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे थे, उन्हें इस सप्ताह बेहतर अवसर प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में आने पर आपको राहत मिल सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह चुनौतियों भरा रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
सिंह राशि – इस सप्ताह आपका भाग्य खुल सकता है। यदि आपने पूर्व में किसी योजना अथवा करोबार आदि के लिए धन निवेश कर रखा है तो आपको इस सप्ताह उससे मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। करियर, कारोबार को लेकर की गई यात्रा सुखद एवं सफल साबित होगी। जो लोग विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत थे, उन्हें इस सप्ताह अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस दौरान परीक्षा -प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए लकी साबित होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिजनों खुश रहेंगे और परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
कन्या राशि – यह सप्ताह आपके लिए काफी लकी साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में मनचाहा प्रमोशन या ट्रांस्फर की मनोकामना पूरी हो सकती है। आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपको अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। आपके मित्र काफी मद्दगार साबित होंगे। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि आपकी खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिकांश समय धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा। कोई बड़ा सम्मान भी मिल सकता है। प्रेम लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही थी तो इस सप्ताह सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
Saptahik Rashifal 20 to 26 June 2022
तुला राशि – सप्ताह की शुरुआत में आपकी बड़ी अड़चन दूर होगी। इष्ट-मित्रों की मद्द से जीवन से जुड़ी बड़ी समस्या के दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का खूब सहयोग मिलेगा। करियर, कारोबार को लेकर लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार और समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी रुचि धर्म-अध्यात्म के प्रति बढ़ेगी। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा भी संभव है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा।
वृश्चिक राशि – इस सप्ताह इष्ट-मित्रों के सहयोग से करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर तो खूब प्राप्त होंगे, लेकिन सेहत और समय के चलते कुछ दिक्कतें सामने आएंगे। सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। घर-परिवार के बीच सामंजस्य बिठाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह परेशानियों से भरा रहेगा। लव पार्टनर को लेकर परिजनों के साथ तकरार हो सकती है। परेशानियों से बाहर निकलने के लिए धैर्य और विवेक का इस्तेमाल करें।
Saptahik Rashifal 20 to 26 June 2022
धनु राशि – इस सप्ताह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलने जा रहा है। जीवन से जुड़ी किसी चुनौती का डटकर सामना करते हुए आप हर समस्या का हल अपनी बुद्धि और विवेक से निकालने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होने वाला है। रोज़ी-रोज़गार के लिए भटक रहे लोगों को मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहने की प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए लकी साबित होगा। लव पार्टनर की तरफ से आपको कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
मकर राशि – इस सप्ताह आलस्य से बचना होगा साथ ही साथ आज का काम कल पर टालने की आदत से भी बाज आना होगा, अन्यथा जीवन में प्रगति और तरक्की दिलाने वाले बड़े अवसर से आप हाथ धो बैठेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए बेहद अनुकूल है। किसी कार्य को पूरे मनायोग से करने पर निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। आपके लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इष्ट-मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो उससे संबंधित कोई शुभ सूचना आपको प्राप्त होगी। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाने के लिए आपको अपने लव पार्टनर की मजबूरियो को ही समझना होगा। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपनी बिजी लाइफ में से कुछ समय अपने जीवनसाथी के लिए ज़रूर निकालें। सेहत को लेकर विशेष रूप से सावधान रहें और उचित दिनचर्या का पालन करें।
मकर राशि – यह सप्ताह आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। सप्ताह की शुरआत में आप पर कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार की ज़िम्मेदारी का बड़ा बोझ आ सकता है। जो लोग अपने व्यवसाय को बढ़ाने की सोच रहे थे, उनकी कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। इस सप्ताह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। भूमि-भवन या वाहन लेने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। कारोबार के सिलसिले में कोई भी निर्णय अति उत्साह में आकर लेने से बचना होगा। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ और आपसी विश्वास को बढ़ाने के लिए लव पार्टनर की छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी की तरफ से हर कदम पर आपको सहयोग मिलता रहेगा।
Saptahik Rashifal 20 to 26 June 2022
कर्क राशि – यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस सप्ताह आप आपके भीतर अपने काम को बेहतर तरीके से करने और समय पर निबटाने के लिए अलग ही ऊर्जा और आत्मविश्वास नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सीनियर तारीफ करेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिल सकती है। यह सप्ताह बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। लाभ की दृष्टि से व्यवसायियों के लिए यह सप्ताह अच्छा जाने वाला है। सुख-सुविधा से जुड़ी चीज़ों या फिर घर की मरम्मत, साज-सज्जा आदि पर पर जेब से ज़्यादा धन खर्च हो सकता है। लव पार्टनर से मुलाकात न हो पाने या फिर किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
मीन राशि – मीन राशि के जातकों की किस्मत पूरा साथ देगी। कार्यक्षेत्र, व्यवसाय आदि से जुड़ी बड़ी सफलता मिलेगी। आपकी तरक्की का बड़ा कारण बनेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके निर्णय की तारीफ करेंगे। कला, संगीत और पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर घूमने-फिरने निकल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा।
Saptahik Rashifal 20 to 26 June 2022, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें
Disclaimer: The astrology predictions are the opinion of one person based on his or her training and experience in Astrology. Another Astrologer’s opinion on any particular point might differ. The predictions should not be used as a substitute for advice, programs, or treatment that you would normally receive from a licensed professional, such as a lawyer, doctor, psychiatrist, etc. Tentaran.com/ ICE Digitals Private Limited makes no warranties or representations regarding the accuracy or significance of any aspect of the Astrological predictions and cannot be held responsible for any interpretation or use that may be made of it