Saptahik Rashifal 6 to 12 September 2021: जानिए क्या शुभ समाचार लेकर आने वाला है ये सप्ताह
Saptahik Rashifal 6 to 12 September 2021 in Hindi – Weekly Horoscope 6 September to 12 September 2021 – प्रत्येक सप्ताह के बदलने पर आप सभी लोगों के ग्रह-नक्षत्रों की चाल भी बदल जाती है। ग्रह-चाल बदलने से कई राशि के जातकों को फायदा होता व कई लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ता है। इस सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के जातकों को अलग-अलग प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे व कुछ उपायों को करने से मिलेगी सुख-समृद्धि। तो आइए जानते हैं कि इस सप्ताह आपके किस्मत के सितारे क्या कहते हैं और कौनसे उपायों को करने से नहीं उठाना पड़ेगा नुकसान?
Saptahik Rashifal 6 to 12 September 2021 in Hindi – Weekly Horoscope 6 September to 12 September 2021
saptahik rashifal mesh 6 to 12 september 2021 – Weekly Horoscope Aries 6 to 12 september 2021
मेष- इस सप्ताह मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिसकी वजह से वे कार्य के प्रति ऊर्जावान रहेंगे व भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के मन में निराशा व अशांति के भाव रहेंगे। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। मां का सहयोग मिलेगा, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- क्रीम।
उपायः- मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से मिलेगा लाभ व प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से अच्छे दिन आएंगे।
saptahik rashifal vrishabha 6 to 12 september 2021 – Weekly Horoscope Taurus 6 to 12 september 2021
वृषभ – इस सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। कुछ दिनों के लिए आपके यहां खुशियां आएंगी, तो हफ्ते के कुछ दिन आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। शिक्षा कार्य में व्यवधान आ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से हटने की संभावना है। खर्चों में वृद्धि होगी। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योगा करें। शुभ अंक-04, शुभ रंग- हरा और पीला।
उपायः- प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करने से प्रसन्न होंगे देवी-देवता।
Must read- जानिए किन राशि वालों को सितंबर में रखना होगा अपने स्वास्थ्य का ध्यान
Saptahik Rashifal 6 to 12 September 2021 in Hindi
saptahik rashifal mithun 6 to 12 september 2021 – Weekly Horoscope Gemini 6 to 12 september 2021
मिथुन- परिवार के बुज़ुर्गों का आशीर्वाद व धनलाभ प्राप्त होगा। भाइयों के साथ चल रहे विवाद की समाप्ति होगी। पिछली गलतियों से सीखकर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकें तो बेहतर होगा। आपकी सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास आपको शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। शुभ अंक- 07, शुभ रंग- गहरा नीला व नारंगी।
उपायः- गणपति जी की पूजा-अर्चना करने से मिलेंगे लाभ।
Saptahik Rashifal 6 to 12 September 2021 in Hindi
saptahik rashifal kark 6 to 12 september 2021 – Weekly Horoscope Cancer 6 to 12 september 2021
कर्क – अपनी कामयाबी पर घमंड करने से बचें व अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर में साफ-सफाई रखने से धन लाभ व सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। हर सुबह नहा-धोकर सूर्य को अर्घ्य देने से यश व कीर्ति में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। शुभ अंक- 09, शुभ रंग- लाल।
उपायः- शिवजी पर जल चढ़ाएं व शिव चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें।
saptahik rashifal singh 6 to 12 september 2021 – Weekly Horoscope Leo 6 to 12 september 2021
सिंह – गुरु की दृष्टि पड़ने से इस सप्ताह सुख में वृद्धि होगी। नौकरी मे पदोन्नति के अवसर नज़र आ रहे हैं और संपत्ति का विस्तार होने के भी योग बनते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन एकाग्र करने की आवश्यकता है। दिन की शुरुआत में भजन-पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें व वाहन के रख-रखाव पर खर्चे बढ़ सकते हैं। शुभ अंक- 02, शुभ रंग- आसमानी।
उपायः-सूर्योदय को नमस्कार करें औ रहर रोज़ पूजा में आदित्य हृदय स्तोत्र का मन से पाठ करें।
Must read- घर में सुख शांति के लिए करें शनि चालीसा का पाठ
Saptahik Rashifal 6 to 12 September 2021 in Hindi
saptahik rashifal kanya 6 to 12 september 2021 – Weekly Horoscope Virgo 6 to 12 september 2021
कन्या- कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी जोखिम में पड़ने से बचने की आवश्यकता है। कारोबारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। माता का सानिध्य मिलेगा, वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी के भी व्यक्तिगत मामले में हस्तक्षेप न करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन फिर भी खट्टी चीज़ों से परहेज़ करें। शुभ अंक- 06, शुभ रंग- गुलाबी और सफेद।
उपायः- कन्या राशि के जातकों को प्रत्येक दिन भगवान गणेश जी की अराधना करनी चाहिए।
Saptahik Rashifal 6 to 12 September 2021 in Hindi
saptahik rashifal tula 6 to 12 september 2021 – Weekly Horoscope Libra 6 to 12 september 2021
तुला – वाणी में कठोरता होने से रिश्तों की डोर कमज़ोर पड़ सकती है। इस राशि के जातकों पर बुध व सूर्य की कृपा रहेगी। बिगड़ते काम बनते नज़र आ रहे हैं। इस सप्ताह आपके प्रभाव में वृद्धि होने की संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस आने की पूरी संभावना है। परिवार के साथ खरीददारी में उचित समय व्यतीत होगा। इस सप्ताह मार्केटिंग संबंधी कामों में ज़्यादा ध्यान देना फायदेमंद होगा। शुभ अंक -03, शुभ रंग- गुलाबी।
उपायः- आप लोगों को दूध, दही व चीना का दान करने से अत्यंत लाभ मिलेगा।
saptahik rashifal vrishchik 6 to 12 september 2021 – Weekly Horoscope Scorpio 6 to 12 september 2021
वृश्चिक- इस राशि के जातकों का मकान, प्लॉट, प्रॉपर्टी संबंधी काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। मां दुर्गा की अराधना करने से लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति के योग बनते नज़र आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। सप्ताह के अंत में वाणी से लाभ और सम्मान मिलेगा। शुभ अंक- 05, शुभ रंग-पीच।
उपायः- संकटमोचन हनुमान जी का ध्यान करें व नियमित रूप से प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से हर संकट हो जाएगा दूर।
Saptahik Rashifal 6 to 12 September 2021 in Hindi
saptahik rashifal dhanu 6 to 12 september 2021 – Weekly Horoscope Sagittarius 6 to 12 september 2021
धनु- इस राशि के जातकों को सप्ताह के अंत में खुशियां मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए समय बहुत अनुकूल रहने वाला है। परिश्रम का मीठा फल मिलेगा। संतान के प्रति चिंता बढ़ सकती है, रहन-सहन असुविधापूर्ण रहेगा। शुभ अंक- 09, शुभ रंग- नीला व सफेद।
उपायः- भगवान श्री हरि विष्णु जी के मंदिर में जाकर गुड़ व चने की दाल दान करने से मिलेगा शुभ फल।
Must read- सभी कष्टों का नाश करता है सुंदरकांड का पाठ, हनुमान जी स्वयं करते हैं रक्षा!
saptahik rashifal makar 6 to 12 september 2021 – Weekly Horoscope Capricorn 6 to 12 september 2021
मकर- ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहे हैं। कोई फंसा हुआ पैसा निकालने के लिए किए गए प्रयास सफल हो जाएंगे। सगे-संबंधियों से अभद्र व कठोर भाषा का प्रयोग करन से बचें, अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, अध्ययन में रूचि बढ़ेगी। संतान की ओर से सुख प्राप्त होगा। शुभ अंक-02, शुभ रंग- हरा व गलाबी।
उपायः- जीवन में खुशहाली पाने के लिए काले कंबल, काले जूते का दान करें, इससे शनि भगवान प्रसन्न होकर सारे कष्टों को करेंगे दूर।
Saptahik Rashifal 6 to 12 September 2021 in Hindi – saptahik rashifal kumbh 6 to september 2021 – Weekly Horoscope Aquarius 6 to 12 september 2021
कुंभ – नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग बनते नज़र आ रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में संतान की ओर से सुख प्राप्ति के योग हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में गहराई से सोच लें। बातचीत में संयत रहें, खर्चों में वृद्धि होगी। विदेशी संपर्क के कारण लाभ प्राप्त होगा। शुभ अंक-06, शुभ रंग- नारंगी।
उपायः- शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं व किसी दिव्यांग व्यक्ति की सहायता करें।
saptahik rashifal meen 6 to september 2021 – Weekly Horoscope Pisces 6 to 12 september 2021
मीन- मीन राशि के जातकों की रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी। आपकी धन की स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। अधिक परिश्रम करने से थोड़ी थकान व तनाव महससू हो सकता है। गणेश जी की उपासना करने से लाभ मिलेगा। खान-पान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। शुभ अंक-04, शुभ रंग- ब्राउन।
उपायः- गुरु या किसी पुरोहित को अपने हाथों से पूजा की सामग्री का दान दें।
Must read- गुरु ग्रह को ऐसे करें मजबूत, मिलेगी धन, संतान, वैवाहिक जीवन में सफलता
Saptahik Rashifal 6 to 12 September 2021 in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।