Saptahik Rashifal 7 to 13 March 2022: जानिए सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Saptahik Rashifal 7 to 13 March 2022 – Weekly horoscope 7 to 13 March 2022 – Horoscope March week – वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में ग्रहों की चाल को विशेष महत्व दिया जाता है। ग्रहों व नक्षत्रों की चाल में होने वाले परिवर्तन से 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। चाल के परिवर्तन से किसी राशि वाले व्यक्ति को बेहद लाभ मिलता है तो किसी व्यक्ति को बेहद नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक और दैनिक राशिफल का आकलन भी किया जाता है। अतः आज हम आपके लिए साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 मार्च 2022 लेकर आए हैं।
Saptahik Rashifal 7 to 13 March 2022 – Weekly horoscope 7 to 13 March 2022
मेष राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार की दृष्टि से सप्ताह सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत हो सकती है। आय के नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। घर में शांति बनी रहेगी। जोखिमपूर्ण निवेश से बचने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। जीवन से जुड़े किसी भी निर्णय में माता पिता तथा भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।
वृष राशि – इस सप्ताह कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच विचार अवश्य करें। इस सप्ताह कुछ कार्य सुगमता से पूर्ण होने में कामयाब होंगे। धन के उधार लेन-देन के प्रति सावधानी बरतनी होगी। सोच समझकर ही किसी को उधार देने का फैसला लें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें। भूमि भवन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत व संबंधों के प्रति सावधानी बरतें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में सावधानी से कदम बढ़ाना होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बनाने का प्रयास करना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
Saptahik Rashifal 7 to 13 March 2022
मिथुन राशि – इस राशि के जातकों के जीवन में करियर के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को रोज़गार के अवसर मिलेंगे। मनचाहे पद की प्राप्ति होगी। कारोबार की दृष्टि से सप्ताह शुभ रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। धन निवेश में शुभ चिंतकों की सलाह अवश्य लें। पेट संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विशेषकर खान पान का ध्यान रखें। यदि किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो अधिक सावधानी बनाए रखें। प्रेमी जातकों को कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखद समाचार। किसी छोटी यात्रा पर जाने का संयोग बन सकता है।
कर्क राशि – इस सप्ताह जातकों को अत्यंत सोच समझकर निर्णय लेना होगा। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें। भविष्य में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षा में जुटे विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। करियर कारोबार में कुछ दिक्कतों के साथ ही सफलता मिलेगी। परिवारिक मामलों में वाद विवाद से बचकर संवाद का प्रयोग करना बेहतर होगा। साझेदारी व्यापारियों को कुछ समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
Must Read: सभी कष्टों का नाश करता है सुंदरकांड का पाठ, हनुमान जी स्वयं करते हैं रक्षा!
Saptahik Rashifal 7 to 13 March 2022
सिंह राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुताबिक अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। आकस्मिक खर्चों में कटौती होगी। धन के आगमन से प्रसन्नता रहेगी। सरकारी लाभ मिल सकता है। योजना या बाज़ार में अटका धन भी वापस मिल सकता है। व्यापारिक यात्रा सफल होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। सप्ताह के बीच में इष्ट मित्रों के साथ घूमना फिरना हो सकता है। प्रेमी जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पार्टनर के साथ सुख के पल व्यतीत करेंगे। घर में खुशहाल माहौल बना रहेगा।
कन्या राशि – इस राशि के जातकों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बड़े कदम उठाने से पहले सोच विचार अवश्य करें। जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में धन निवेश करते समय सोच विचार अवश्य करें। परिवारिक तथा सामाजिक दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहेगा। आयकर से जुड़ी किसी लापरवाही से बड़ा नुक़सान उठाना पड़ सकता है। कठिन समस्या में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमियां दूर होंगी। लव लाइफ में चल रहा विवाद अंत तक समाप्त होगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा।
Saptahik Rashifal 7 to 13 March 2022
तुला राशि – यह सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए शुभ होगा। सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी। कार्य क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। पद उन्नति में सफलता मिलेगी। व्यापार में मनचाहा लाभ मिल सकता है। परिवार व समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहेगा। सप्ताह के अंत तक परीक्षा में जुटे प्रतियोगिताओं को सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत तक सफलता प्राप्ति का प्रतिशत बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में गुड न्यूज़ मिल सकती है।
वृश्चिक राशि – इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। समाजिक मान सम्मान की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल साबित होगा। वाणी व व्यवहार में शांत स्वभाव बनाए रखें। किसी भी योजना के सफल होने से पूर्व उसका अधिक बोलबाला ना करें। युवा विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से दूर हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में अधिक जल्दबाज़ी ना करें। साथी के सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार करें। भावनाओं को समझे।
Saptahik Rashifal 7 to 13 March 2022
Must Read: जानिए वृषभ राशि वालों का धन-दौलत और सेहत के मामले में कैसा रहेगा साल
धनु राशि – धनु राशि के जातकों में इस सप्ताह अपने कार्य को सफल करने की होड़ रहेगी। कार्य की सफलता के लिए अधिक समय तथा श्रम की आवश्यकता पड़ेगी। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह सुखद रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। भूमि भवन के क्रय से लाभ होगा। कारोबार में फंसा धन प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। कार्य क्षेत्र में जूनियर तथा सीनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह कर्ज़ चुकाने में भी काफी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार की ओर से प्रेम संबंधों में सहमति मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सुखी माहौल बना रहेगा। सप्ताह के अंत में तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं।
Saptahik Rashifal 7 to 13 March 2022
मकर राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुताबिक अच्छा रहेगा। लंबे समय से चल रही समस्याओं से समाधान प्राप्त होगा। घर में किसी प्रियजन के आगमन से प्रसन्नता मिलेगी। परिवार में सुखमय जीवन व्यतीत होगा। परिवार के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। संतान पक्ष के करियर व कारोबार में वृद्धि होगी जिससे मान सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार को आगे बढ़ाने की राह प्रशस्त होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा।
Must Read: जानिए कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2022
कुंभ राशि – इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को अत्यंत सावधान रहना होगा अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही से बनते काम बिगड़ सकते हैं। व्यापारिक कार्यों में भी सचेत रहकर काम करना होगा। कारोबार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। धन संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें। परीक्षा प्रतियोगिताओं में जुटे विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने पर ही सफलता प्राप्त होगी। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अस्पताल में चक्कर लगाने की भी नौबत पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में साथी के जीवन में अनावश्यक हस्तक्षेप ना करें। छोटी मोटी नोक झोंक से दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
Saptahik Rashifal 7 to 13 March 2022
मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदाई होगा। जोखिमपूर्ण धन निवेश करने से बचना होगा। आकस्मिक धन हानि या खर्चें की संभावना है। अनचाही मनी ट्रांसफर की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदाई होगा। सप्ताह के मध्य में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपको अपने कर्मचारियों व जूनियर से अच्छा व्यवहार करना होगा, अन्यथा भारी नुक़सान उठाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। सप्ताह के अंत तक परिवार के साथ मौज मस्ती करने में व्यस्त रहेंगे।
Must Read: जानिए मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022
Saptahik Rashifal 7 to 13 March 2022,हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।
Disclaimer: The astrology predictions are the opinion of one person based on his or her training and experience in Astrology. Another Astrologer’s opinion on any particular point might differ. The predictions should not be used as a substitute for advice, programs, or treatment that you would normally receive from a licensed professional, such as a lawyer, doctor, psychiatrist, etc. Tentaran.com/ ICE Digitals Private Limited makes no warranties or representations regarding the accuracy or significance of any aspect of the Astrological predictions and cannot be held responsible for any interpretation or use that may be made of it.