Saptahik Rashifal 8 August to 14 August 2022 in Hindi – जानिए, साप्ताहिक राशिफल 8 अगस्त से 14 अगस्त 2022 तक
Saptahik Rashifal 8 August to 14 August 2022 in Hindi – Weekly horoscope 8 August to 14 August 2022 in Hindi – Horoscope 8 August to 14 August 2022 in Hindi – साप्ताहिक राशिफल – वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में ग्रहों की चाल को विशेष महत्व दिया जाता है। ग्रहों व नक्षत्रों की चाल में होने वाले परिवर्तन से 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। चाल के परिवर्तन से किसी राशि वाले व्यक्ति को बेहद लाभ मिलता है तो किसी व्यक्ति को बेहद नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक और दैनिक राशिफल का आकलन भी किया जाता है। अतः आज हम आपके लिए 8 अगस्त से 714 अगस्त 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं।
Saptahik Rashifal 8 August to 14 August 2022 in Hindi
मेष राशि –इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखना होगा। आपको सेहत संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी विभाग से जुड़े मामलों में भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। धन के मामलों में सचेत रहें। किसी योजना या कारोबार में सोच-समझकर निवेश करें। इस सप्ताह प्रेम संबंध में सोच समझकर कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में कुछ धन खर्च कर सकते हैं। पूजा पाठ के कार्य में अपना मन लगाएंगे। धार्मिक क्रिया कलापों में व्यस्त रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का साथ मिलेगा। घर परिवार से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको सम्मान प्राप्त होगा। आज आपकी मेहनत के ज़रिए आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ अच्छी बॉडिंग रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
Saptahik Rashifal 8 August to 14 August 2022 in Hindi
मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह समस्याओं के निदान वाला रहेगा । नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबारियों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। निवेश से मनचाहा लाभ होगा। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज़ गिफ्ट भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी सेहत सामान्य रहेगी।
कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाही सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत करनी होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में ज़्यादा भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। घर-परिवार के सदस्यों में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आपको सत्ता और सरकार की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को मनचाहा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उनके कामकाज की तारीफ होगी। लव पार्टनर के साथ एक बार फिर आपके प्रेम संबंध मज़बूत होते हुए नज़र आएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहें।
सिंह राशि – यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आप सप्ताह की शुरुआत में प्रभावी व्यक्तियों से संपर्क होगा। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। माता-पिता समेत का आपके ऊपर पूरा आशीर्वाद बना रहेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती और पिकनिक आदि में व्यतीत होगा। आज किसी पुरानी बीमारी से कष्ट हो सकता है। घर परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
Saptahik Rashifal 8 August to 14 August 2022 in Hindi
कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आप पर कामकाज का जरा ज़्यादा ही बोझ बना रहेगा। आप शारीरिक एवं मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। अपने विरोधियों से इस सप्ताह सावधान रहना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत को लेकर सावधानी बनाए रखें।
तुला राशि – यह सप्ताह आपको बेहद सावधानी से बिताना होगा। घर-परिवार से जुड़ा कोई मसला या कार्यक्षेत्र से जुड़ी मुश्किल उन्हें दूर करने में आपको प्रयास करना होगा। अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। यदि किसी समस्या से परेशान हैं तो उसका समाधान इस सप्ताह मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको करियर या फिर कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा का पूरा ख्याल रखना होगा। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमी दूरी बढ़ाने का कारण बन सकती है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में सोच समझ कर फैसला लें।
वृश्चिक राशि – यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस सप्ताह आपको सम्मान और गौरव की प्राप्ति होगी। घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीज़ों को लाने की योजनाएं बनेंगी। कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूर्व निवेश लाभ पहुंचाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। कारोबार में मनचाही प्रगति होगी। कारोबारियों की लंबी यात्रा हो सकती है। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। आपको पुराने मित्रों से मुलाकात भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
धनु राशि – इस सप्ताह धनु राशि वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही खान-पान की लापरवाही या फिर कोई पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। आज परिवार वालों के साथ वाद-विवाद करने से बचें। सप्ताह के मध्य में आप ज़रूरत से ज़्यादा रहेंगे। इस व्यवस्था में अपने परिवार को समय देना कठिन हो जाएगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को उनकी परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। प्रेम-संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी दिनचर्या को सही रखने पर लाभ होगा।
Saptahik Rashifal 8 August to 14 August 2022 in Hindi
मकर राशि – मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्य के लिए कार्यक्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। इस सप्ताह में आपको कारोबार में आपको जबरदस्त फायदा होने की संभावना है। मौसमी बीमारी के प्रति अधिक सचेत रहें। सप्ताह के मध्य में किसी तीर्थ स्थान की यात्रा कर सकते हैं।नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के नए स्रोत बनेंगे। छात्रों को सुखद समाचार मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता चुनौती पूर्ण रहेगा। अपने बुद्धि, विवेक और साहस से चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। अपने कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। भूमि-भवन से जुड़े मामलों के चक्कर में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। किसी भी निर्णय को लेते समय उन्हें अपने शुभचिंतकों की सलाह ज़रूर लेना चाहिए। व्यवसाय में लाभ प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। लक का साथ पूरा सप्ताह आपके साथ बना रहेगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। करियर या कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। आप इष्टमित्रों और शुभचिंतकों की मद्द से लक्ष्य को पाने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा लोगों का सम्मानित किया जा सकता है। इस सप्ताह आप अचानक से इस दौरान किसी दूर-दराज की यात्रा पर निकल जाएं। आज मन धर्म-अध्यात्म और सामाजिक कार्यों में खूब लगेगा। प्रेम का इज़हार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
Must Read:जानिए सावन में किन राशि वालों पर भोले बाबा की विशेष कृपा बनी रहेगी
Must Read:पलंग के नीचे भूलकर भी न रखें ये सामान, रिश्तों में आ जाती है दरार
Must Read:जीवन में आने वाली बाधाएं होंगी दूर, करें कच्चे सूत से जुड़े यह बेहतरीन उपाय
Must Read:कैसे बचाएं अपने घर को लोगों की बुरी नज़र से, जानिए उपाय
Saptahik Rashifal 8 August to 14 August 2022 in Hindi, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।