Saroj Khan Biography in Hindi – सरोज खान कैसे बनी फेमस कोरियोग्राफर, इनसे जुड़े फैक्ट्स
Saroj Khan Biography in Hindi- 22 नवंबर 1948 को जन्मी सरोज खान का असली नाम निर्मला साधु सिंह नागपाल है। सरोज ने 200 से ज़्यादा फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी की।
- पैसों की तंगी के कारण इन्होंने तीन साल की उम्र में ही काम करना शुरु कर दिया। ये बाल कलाकार के रुप में पहली बार फिल्म नज़राना में नज़र आई।
Must Read: जानिए साइना नेहवाल की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
- सरोज ने फेमस डांसर बी.सोहनलाल से कथक, मणिपुरी, कथकली, भरतनाट्यम आदि डांस की ट्रेनिंग ली और 13 साल की उम्र में इन्होंने 41 साल के सोहनलाल से शादी कर ली। सोहनलाल पहले से ही शादीशुदा और चार बच्चों के पिता थे।
Saroj Khan Biography in Hindi
- शादी के कुछ सालों बाद इन दोनों के रिश्तें में प्रॉब्लम आने लगी और सोहनलाल सरोज को हमेशा के लिए छोड़कर मद्रास चले गए। सरोज ने सरदार रौशन खान से दूसरी शादी की और एक बेटी को जन्म दिया। फिलहाल इनकी बेटी दुबई में डांस स्कूल चलाती हैं। रोशन खान मुस्लिम हैं इस वजह से सरोज ने भी इस्लाम धर्म अपना लिया और आज भी वो इसे फोलो करती हैं।
Saroj Khan Biography in Hindi
- सरोज पहले असिस्टेंट कोरियोग्राफर थी, लेकिन 1974 में आई फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ से वो कोरियोग्राफर बन गईं।
- 1986 में आई फिल्म ‘नगीना’ सरोज के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में सरोज ने श्रीदेवी को ‘मैं तेरी दुश्मन गाने’ पर डांस कराया, जो काफी हिट साबित हुआ और इसी गाने की वजह से सरोज को फेम मिला।
Must Read: पी.टी उषा बायोग्राफी
- सरोज खान ने फिल्म तेजाब, खलनायक, मिस्टर इंडिया, चालबाज, नगीना, चांदनी, हम दिल दे चुके सनम, देवदास जैसी कई मशहूर फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया।
Saroj Khan Biography in Hindi
- बॉलीवुड मे शायद ही ऐसा कोई बड़ा स्टार हो जिसे सरोज ने डांस न कराया हो। हर किसी को अपनी ताल पर नचाने वाली सरोज आज पूरे देश में डांस मास्टर के नाम से जानी जाती है।
- इन्होंने एक भोजपुरी फिल्म का निर्माण भी किया।
- सरोज कई रिएलिटी शोज़ में जज के तौर पर दिखाई दी जिनमें नच बलिए, उस्तादों के उस्ताद, नचले विद सरोज खान, बूगी-वूगी, शामिल हैं।
- इन्हें 2007 में आई फिल्म जब वी मेट के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, फिल्म गुरु के लिए फिल्मफेयर अवार्ड, 2002 में आई देवदास के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्म लगान के लिए अमेरिकन कोरियोग्राफी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
- साल 2012 में, उनकी डॉक्यूमेंट्री, ‘द सरोज खान स्टोरी’ भी रिलीज़ हुई थी।
Saroj Khan Biography in Hindi
डांसिंग क्वीन सरोज खान का निधन
- बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन मास्टरजी के नाम से फेमस सरोज खान का निधन 71 वर्ष की आयु में 3 जुलाई 2020 को कार्डियक अटैक के कारण हुआ था|
- अचानक उनकी तबियत ख़राब होने के कारण ऐसा हुआ|
- जिसके बाद वह हमेशा के लिए साल 2020 में सबको अलविदा कह गयी|
Must read : 2020 में धमाकेदार फिल्मों से डेब्यू करेंगे ये स्टार्स
Must read : टीवी शो ‘हम पांच’ से फिल्म ‘कहानी’ तक ऐसा रहा विद्या बालन का सफर
Read more stories like Saroj Khan Biography in Hindi हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।