Sarvapitri amavasya par kyu karte hai shradh- जानिए सर्वपितृ अमावस्या पर क्यों करते हैं श्राद्ध
Sarvapitri amavasya par kyu karte hai shradh – सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध करने से पितृदोषों से मुक्ति मिलती है। आश्विन मास वर्ष के सभी 12 मासों में खास माना जाता है। इस वर्ष सर्वपितृ अमावस्या 25 सितंबर 2022 को है| तो जानिए सर्वपितृ अमावस्या पर क्यों करते हैं श्राद्ध|
सर्वपितृ अमावस्या का महत्व- Sarvapitri amavasya par kyu karte hai shradh – Sarva Pitru Amavasya 2022
- श्राद्ध पक्ष में अमावस्या का बड़ा महत्व है। आश्विन मास की अमावस्या पितरों की शांति का सबसे अच्छा मुहूर्त है। जो व्यक्ति पितृपक्ष के पंद्रह दिनों तक श्राद्ध, तर्पण या पितरों की संतुष्टि के लिए यत्न नहीं कर पाते हैं, वो इस दिन अपने पितरों का पिण्डदान या श्राद्ध करते हैं।
- पितर अपने पिण्डदान व श्राद्ध की आशा में पृथ्वी पर आते हैं। अगर उन्हें समुचित आदर-सम्मान नहीं मिलता है तो वे रुष्ट होकर लौटते हैं जिससे पितृदोष लगता है।
- पितरों की नाराज़गी व्यक्ति के जीवन में अनेक तरह के कष्टों का कारण बनती है। पितरों की नाराज़गी की वजह से घर में कलह होने लगते हैं, सुख-समृद्धि में कमी आती है और कार्य भी बिगड़ने लगते हैं।
Must Read – Pitru Paksha – जानिए क्यों किया जाता है श्राद्ध?
पितरों को विदा करने की तिथि- Sarvapitri amavasya par kyu karte hai shradh
- सर्वपितृ अमावस्या पितरों को विदा करने की अंतिम तिथि होती है। श्राद्धपक्ष के 15 दिनों तक पितृ घर में विराजते हैं। सर्वपितृ अमावस्या के दिन भूले-बिसरे सभी पितरों का श्राद्ध करके उन्हें विदा किया जाता है और उनसे आशीर्वाद मांगा जाता है।
Must Read – श्राद्ध पक्ष में ना करें ये काम, लग सकता है पितृ दोष
सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध की विधि
- सर्वपितृ अमावस्या को गायत्री मंत्र का जाप करते हुए सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
- घर में बने खाने को सबसे पहले गाय, कुत्ते और कौए के लिए निकालें।
- श्रद्धापूर्वक पितरों की पूजा करें, फिर ब्राह्मण या किसी गरीब को भोजन कराएं और दान दक्षिणा भी दें।
- सर्वपितृ अमावस्या पर दान अवश्य करें। इस दिन दान करना बहुत फलदायी माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन दान करने से पितरों के लिए स्वर्ग के द्वार खुल जाते हैं।
Must Read – जानिए श्राद्ध की तिथि कैसे निकाले
Read more articles like; Sarvapitri Amavasya par kyu Karte hai shradh, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।