सावन 2021: जानिए कब से शुरु हो रहा है सावन का महीना, महत्व औऱ व्रत विधि
जानिए Sawan 2021 start date end date Monday fast dates – हिंदु धर्म में 33 कोटि के देवी देवताओं को पूजा जाता है। जिनमें से समस्त देवों का देव अर्थात् महादेव भगवान शिव को कहा गया है। इन्हें त्रिकालदर्शी, नीलकंठ औऱ पशुपतिनाथ भी कहा जाता है। भगवान शिव की पूजा सावन के महीने में की जाती है, जोकि हिंदू पंचाग के अनुसार आषाढ़ (जुलाई) या श्रावण (अगस्त) का महीना कहलाता है। ऐसे में हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोगों के लिए सावन का महीना आराधना एवं आस्था का माह होता है। साथ ही भगवान शिव को सावन का महीना अत्यधिक प्रिय होने के कारण इस महीने का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। धार्मिक पुराणों के अनुसार, पवित्र समुद्र मंथन भी सावन के महीने में ही किया गया था। इसलिए इस महीने के प्रत्येक दिन सभी शिव भक्त शिवलिंग पर गंगा के पवित्र जल से भगवान शंकर की पूजा करते हैं। भगवान शिव की मूर्ति पर फूल, बेलपत्र, धतूरा, दूध आदि भी चढ़ाते हैं।
Sawan 2021 start date end date Monday fast dates
2021 में कब से शुरु हो रहा है सावन का महीना – Sawan 2021 start date
2021 में सावन महीने का प्रारम्भ 25 जुलाई से हो रहा है। सावन का आखिरी दिन 22 अगस्त होगा|
सावन के माह में व्रत का दिन और तिथि – Sawan Monday fast dates
हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार सोमवार को भगवान शंकर का दिन माना जाता है। ऐसे में सावन के माह में शिव भक्त सोमवार के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं।
2021 के सावन महीने के सोमवार के व्रत की तिथि इस प्रकार है:
25 जुलाई 2021: सावन माह का प्रारम्भ
26 जुलाई 2021: प्रथम सोमवार व्रत
2 अगस्त 2021: द्वितीय सोमवार व्रत
9 अगस्त 2021: तृतीय सोमवार व्रत
16 अगस्त 2021: चतुर्थ सोमवार व्रत
22 अगस्त 2021: सावन माह की समाप्ति
मुख्य रूप से सावन के माह में 4 सोमवार ही होते हैं, परन्तु कभी-कभी 5 सोमवार भी होते हैं।
Must Read:सावन शिवरात्रि का महत्व, पूजा का मुहूर्त
Sawan 2021 start date end date Monday fast dates
इस साल सावन के माह में शिवरात्रि कब मनाई जाएगी – sawan shivratri 2021 date
वैसे तो शिवरात्रि प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है, परन्तु सावन के महीने में होने वाली शिवरात्रि का अधिक महत्व है। सावन मास में होने वाली शिवरात्रि के दिन लोग भगवान शिव को गंगाजल से स्नान कराकर उनका रुद्राभिषेक करते हैं। माना जाता है ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
शिवरात्रि चतुर्दशी तिथि :- अगस्त 06, 2021 को 06:28 PM
शिवरात्रि चतुर्दशी तिथि समाप्त :- अगस्त 07, 2021 को 07:11PM
सावन के दिनों में कैसे करें भगवान शिव की पूजा? – Sawan puja vidhi
इन दिनों प्रातः काल घर पर या मंदिर में जाकर शिव जी की आराधना करनी चाहिए तथा शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। पूजा के समय शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी इत्र, चन्दन, भांग, धतूरा, गंगाजल, सफ़ेद, फूल आदि भी चढ़ाना चाहिए। साथ ही भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा में जल, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, कर्पूर, दूध, चावल, चंदन, भस्म, रुद्राक्ष आदि सामग्रियों का प्रयोग करें।
Must Read:तो इस कारण केदारनाथ को कहते हैं ‘जागृत महादेव’, कहानी जानकर दंग रह जाएंगे आप !
भगवान शिव का मंत्र – shiv mantra for puja
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
शिव जी का मूल मंत्र
ऊँ नम: शिवाय।।
इस प्रकार मात्र व्रत व पूजा करके देवों के देव महादेव को सावन के दिनों में आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है।
Sawan 2021 start date end date Monday fast dates
सावन के दिनों में क्या करना चाहिए और क्या नहीं – what not to do in sawan
- सावन के महीने में यदि कोई गाय या सांड दिखाई देता है तो उसे कुछ खाने को अवश्य दें।
- सावन के महीने मे हमें बुरे विचारों से दूरी बनानी चाहिए| किसी के साथ अपशब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- दूध का दान करें।
- कच्चे दूध का सेवन ना करें।
- भोजन के लिए कांसे के बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए।
- सेब, केले, जामुन, आम, बेर आदि फलों का सेवन करना चाहिए।
- शिवलिंग पर हल्दी नहीं लगानी चाहिए।
- सावन के दिनों में बैंगन और हरी सब्जियों को एक अशुद्ध सब्जी माना जाता है। क्योंकि सावन के दिनों में इनमें कीड़े लगने की संभावना होती है।
- सावन के महीने में शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए।
- सावन के महीने मे मांस, मछली के सेवन से परहेज करें। साथ ही लहसुन, प्याज का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।
Sawan 2021 start date end date Monday fast dates
सावन में क्यों निकाली जाती है कांवड़ यात्रा – kawad yatra kyu hoti hai
कहा जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करना सबसे आसान है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मान्यता है कि सावन माह अकेला ऐसा महीना होता है, जब शिव भक्त महादेव को खुश करके बेहद आसानी से उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए सावन के महीने में कांवड़िये दूर स्थानों से आकर गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर पैदल यात्रा करके शिवलिंग पर अर्पित करके घर वापस लौटते हैं। इसी यात्रा को कांवड़ यात्रा बोला जाता है। कांवड़ यात्रा करने वाले भक्तों को कांवड़िया बोला जाता है।
इस प्रकार, सावन के दिनों का धार्मिक और भगवान शिव के भक्तों की दृष्टि में अत्यधिक महत्व होता है। जो शिव भक्त इन दिनों सच्चे मन से भगवान शिव की आऱाधना करता है, भगवान शिव की विशेष कृपा उस पर बनी रहती है।
Must Read:ये मंदिर सदियों बाद भी है अधूरा, मंदिर में है विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग
Sawan 2021 start date end date Monday fast dates जैसी और भी जानकारी के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।