इन 5 स्टार्स के बाद नेहा धूपिया ने भी की गुपचुप तरीके से शादी
Secret Bollywood Marriages – इन दिनों बॉलीवुड में हर तरफ शादी की शहनाई सुनाई दे रही है। हाल ही में सोनम कपूर ने शादी की और उसके तुरंत बाद नेहा धूपिया ने शादी कर ली।
आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने (Secret Bollywood Marriages) गुपचुप तरीके से शादी रचाई।
1. नेहा धूपिया और अंगद बेदी
इस बात की किसी को कानों-कान खबर नहीं थी कि इन दोनों का अफेयर चल रहा है क्योंकि अंगद का अफेयर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट नोरा फतेही के साथ चल रहा था। अंगद ने अपने इस अफेयर की बात को कबूला भी था। लेकिन उनके यूँ अचानक नेहा से गुपचुप तरीके से शादी करने से कई सारे सवाल खड़े हो गए। नेहा की शादी में बॉलीवुड का कोई बड़ा स्टार शामिल नहीं था। नेहा की शादी में कुछ करीबी दोस्त और फैमिली के सदस्य ही शामिल थे।
2. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
विराट और अनुष्का ने अपने रिलेशनशिप में कई सारे उतार-चढ़ाव देखे। इनका ब्रेकअप तक हो गया था। लेकिन कहते हैं ना कि इस दुनिया में भगवान ने हर किसी के लिए किसी ना किसी को बनाया है, इसलिए दूर होने के बाद भी ये दोनों वापस एक साथ आए और दोनों ने इटली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली।
सोनम की रिसेप्शन में इन 6 कपल्स का था एकदम हट के अंदाज
3.प्रीति ज़िंटा और जीन गुडइनफ
प्रीति ज़िंटा अपने अफेयर्स को लेकर हमेशा ही चर्चाओं में रही। शायद इसी वजह से उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी करने का फैसला लिया था।
4. रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा
जब रानी और आदित्य चोपड़ा के अफेयर की खबरें आईं, तो उस वक्त कई लोगों ने रानी मुखर्जी का नाम बदनाम कर दिया था। काफी लोगों ने उन्हें घर तोड़ने वाली तक कह दिया था। रानी ने अपने ऊपर लगे इल्ज़ामों के बारे में कभी कुछ नहीं बोला और आदित्य से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। शादी के बाद रानी ने कहा कि वो आदित्य के साथ उस वक्त रिलेशनशिप में आई जब उन्होंने अपनी पहली पत्नी के साथ तलाक ले लिया था।
5. मान्यता दत्त और संजय दत्त
मान्यता हर वक्त संजय दत्त के साथ उनके बुरे वक्त में खड़ी रही। दो साल के रिलेशन के बाद संजय दत्त ने मान्यता से शादी की| इन दोनों की शादी काफी गुपचुप तरीके से हुई थी। मान्यता को पहले दिलनवाज़ खेश के नाम से जाना जाता था। संजय दत्त की ये तीसरी शादी थी। तीसरी शादी होने की वजह से उन्हें किसी अनहोनी होने का डर लग रहा था, इसलिए उन्होंने भी गुपचुप तरीके से शादी की।
Read news about Secret Bollywood Marriages, Neha Dhupia and Angad Bedi marriage, Anushka Virat wedding, Sanjay Dutt marriage.
For more updates, Secret Bollywood Marriages, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+.