Shani Jayanti Rashifal 2022: जानिए शनि जयंती का किस राशि पर पड़ेगा शुभ और अशुभ प्रभाव
Shani Jayanti Rashifal 2022 – Shani Jayanti Ka Rashifal – शनिदेव का नाम आते ही मन में तमाम सवाल उठने लगते हैं, लेकिन शनि को न्याय का देवता माना जाता है। शनिदेव ही मनुष्य के शुभ-अशुभ कर्मों का फल प्रदान करते हैं। बुरे कर्म करने वालों को शनिदेव के क्रोध का सामना करना पड़ता है, वहीं परोपकारी लोगों पर शनिदेव की कृपा होती है। 30 मई को शनि जयंती है। इस दिन सोमवती अमावस्या भी पड़ रही है, यह साल की आखिरी सोमवती अमावस्या है। शनि देव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या के दिन हुआ था इसलिए हर साल ज्येष्ठ अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन सभी राशियों के लोगों को शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उनकी उपासना करनी चाहिए। शनि देव का प्रभाव प्रत्येक राशि पर कुछ न कुछ ज़रूर पड़ता है। जानिए शनि जयंती का किस राशि पर पड़ेगा शुभ और अशुभ प्रभाव
Shani Jayanti Rashifal 2022 – Shani Jayanti Ka Rashifal
शनि जयंती पर 2 विशेष योग
शनि जयंती के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सोमवार, 30 मई को प्रातः 07:13 मिनट से शुरू होकर, मंगलवार, 31 मई को प्रातः 5:25 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग में आराधना करना आपके लिए बहुत शुभ फलदायी रहेगा। इसके साथ ही सोमवार, 30 मई को सुबह से लेकर रात 11:40 मिनट तक सुकर्मा योग भी रहेगा। शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए यह योग बहुत ही अच्छा माना जाता है।
Shani Jayanti Rashifal 2022
मेष राशि
- आपकी राशि में शनि देव सामाजिक मामलों को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करेंगे। आप नए दोस्त बनाएंगे। इससे आपका आत्मविश्वास मज़बूत होगा। करियर समृद्ध होगा और लोग आपका स्वभाव पसंद करेंगे। प्रेम जीवन स्थिर रहेगा और आप अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। सेहत के लिहाज़ से सब कुछ सामान्य रहेगा।
वृषभ राशि
- वृषभ राशि के जातकों को अपने करियर और ज़िम्मेदारियों के मामले में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी काबिलियत साबित करने के लिए कड़ी मेहनत और गंभीरता से काम करना होगा। कोई नया काम मिलेगा। आपको दुनिया की वास्तविकता का एहसास होगा।
मिथुन राशि
- इस राशि के लोग अपने दिमाग को नए कामों की ओर लगायेंगे। जीवन के पहलू में गंभीर हो सकते हैं, आपकी सोच दूसरों से अलग होगी। कुछ नकारात्मक दृष्टिकोण भी होंगे। यह सब सीखने का एक हिस्सा होगा और समय आने पर आप निश्चित रूप से सफलता और प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे।
कर्क राशि
- कर्क राशि के लिये नये दरवाज़े खुलेंगे। आप अन्य लोगों की मद्द करेंगे, ये पैसे, कर्ज़ से जुड़ी मद्द हो सकती है। आपको संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है, जिससे तनाव महसूस करेंगे। कुल मिलाकर इन जातकों को उनके भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
Must Read: शनि जयंती पर अपने दोस्तों को भेजें शुभकामना संदेश
Shani Jayanti Rashifal 2022
सिंह राशि
- सिंह राशि के जातकों पर शनि का प्रभाव उनके संबंधों पर पड़ेगा। आप अपने साथी के साथ अपने संबंधों को अच्छे करने पर ज़ोर देंगे। जीवन साथी के साथ समय बिताना आपको संतुष्टी प्रदान करेगा। काम धंधे और व्यापार में पाटनर्शिप से बचें, इसमें नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि
- कन्या राशि के जातकों को नौकरी में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपकी रचनात्मकता में कमी आएगी। कर्ज़ हो सकता है किसी से उधार पैसा लेने से बचें। अपने कार्यों में सफलता के लिये आपको ध्यान केंद्रित करना होगा। परिवार का साथ आपके साथ बना रहेगा, उनकी दी गई सलाह आपके काम आयेगी। सेहत को लेकर आपको कुछ सावधानियां बरतनी होंगी।
तुला राशि
- तुला राशि के जातक अपने दिल की बात सुनेंगे। आप अपने काम के बोझ से कुछ मुक्ति पायेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का समय मिलेगा। किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों को बिमारी में आराम मिलेगा और आपके मानसिक तनाव में काफी कमी आएगी।
Must Read: शनि के प्रकोप से बचने के लिए करें शनिदेव की पूजा, दूर होंगे कई विकार
Shani Jayanti Rashifal 2022
वृश्चिक राशि
- शनि के प्रभाव से आप दुनिया को एक अलग नज़रिए से जानेंगे, जिसका आपके व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ेगा और आप मानसिक रूप से भी मज़बूत महसूस करेंगे। आपका भाग्य पक्ष में रहेगा, आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं साथ ही नये घर का सपना भी पूरा होता दिख रहा है।
धनु राशि
- शनि के प्रभाव से आप अधिक क्रियेटिव होते दिख रहे हैं। नई चीज़ों को सीखने में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप गहरे चिंतन में रहेंगे जिसका फायदा आपको चीज़ों को सीखने में मिलेगा। आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंच सकती है इसलिए मीठा बोलें, और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी के साथ रिश्तों को खराब न करें।
मकर राशि
- शनि आपकी राशि में आपके व्यक्तित्व में परिवर्तन लेकर आये हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपकी बुद्धि में भी सुधार होगा। सफल होने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी अच्छे काम में निवेश कर सकते हैं। आपका और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आपको अपने दाम्पत्य जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि
- नई चीज़ों के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा जो आपके लिए कई उतार-चढ़ाव से भरा होगा। आपकी मज़बूत इच्छाशक्ति आपको हर समस्या का सामना करने की ताकत देगी। स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखना होगा। कुल मिलाकर आपके जीवन में एक बड़ा मोड़ आएगा, और आप अंततः सफलता होंगे।
मीन राशि
- मीन राशि के जातक अपने काम और महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आपके शत्रु और विरोधी असफल होंगे। मित्रों का साथ बना रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत है। आलस से बचना होगा, ये आपकी सफलताओं को प्रभावित करेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। इसके अलावा उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है।
Shani Jayanti Rashifal 2022
शनि जयंती पर पूजा-पाठ और आचरण
- शनि जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्यकर्म और स्नानादि से निवृत हो जाएं।
- इसके बाद पूजा का संकल्प लें।
- घर पर ही या मंदिर में जाकर शनिदेव की मूर्ति पर तेल, फूल माला आदि चढ़ाएं।
- पुष्प और फलों के साथ आप उड़द की दाल और काले तिल भी भगवान शनि की मूर्ति पर अपर्ति करें।
- इसके बाद सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि चालीसा का पाठ करें।
- चालीसा के बाद शनिदेव की आरती करें।
- सभी को प्रसाद बांटें।
- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को दान दें और उन्हें भोजन कराएं।
- सभी से अच्छा व्यवहार करें, गलत कामों से बचें।
Must Read: शनि वज्रपंजरकवचम् – Shanivajrapanjara Kavacham
Shani Jayanti Rashifal 2022, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।