Sharad Purnima puja vidhi hindi – शरद पूर्णिमा में होगी धन की वर्षा, ऐसे करें विधि विधान से पूजा
Sharad Purnima puja vidhi hindi – Sharad Purnima 2021 – sharad purnima 2021 date and time – जब साल में एक बार चन्द्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है उस तिथि को आश्विन मास की पूर्णिमा कहते हैं| इसे कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है| हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के संग रास रचाया था। शरद पूर्णिमा की रात चन्द्रमा की किरणों से अमृत झड़ता है, तभी इस दिन उत्तर भारत में खीर बनाकर रात भर चांदनी में रखने की परम्परा है।
Sharad Purnima puja vidhi hindi
कब है शरद पूर्णिमा – sharad purnima kab ki hai
इस साल शरद पूर्णिमा 19 अक्टूबर 2021 को पड़ेगी।
Sharad Purnima puja vidhi hindi
शरद पूर्णिमा महत्व – sharad purnima ka mahatva
- इस दिन न केवल चन्द्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण होता है बल्कि शरद ऋतु (सर्दी) का आरम्भ भी होता है। माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी आसमान में घूमते हुए यह पूछती हैं कि ‘कौ जाग्रति, जिसका अर्थ है कौन जाग रहा है, इसलिए इस दिन लक्ष्मी मां का पूजन किया जाता है।
- मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है। जो व्यक्ति शरद पूर्णिमा में रात को खीर (sharad purnima kheer) बना कर सुबह उसका सेवन करता है उसे अमृत के बराबर समझा जाता है। पुराणों से लेकर वैज्ञानिक तक सभी मानते हैं कि शरद पूर्णिमा में रखी यह खीर औषधी का काम भी करती है जो कई रोगों को ठीक कर सकती है।
- ऐसा भी माना जाता है कि इस रात को सुई में धागा पिरोने से आँखों की रौशनी बढ़ती है।
- शरद पूनम की रात आध्यात्मिक उत्थान के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है इसलिए शरद पूर्णिमा की रात को जागरण करना चाहिए। जप, ध्यान, कीर्तन आदि करना शुभ माना जाता है।
Must read : लक्ष्मी माता आरती- ओम जय लक्ष्मी माता
sharad purnima 2021 ki vrat katha – शरद पूर्णिमा व्रत कथा – sharad purnima vrat katha in hindi – sharad purnima vrat katha 2021
पौराणिक कथाओं के अनुसार एक साहूकार की दो पुत्रियां थी। दोनों ही पुर्णिमा का व्रत रखती थी, लेकिन बड़ी पुत्री पूरा व्रत और छोटी पुत्री अधूरा व्रत करती थी। इसका परिणाम यह हुआ कि छोटी पुत्री की सन्तान पैदा होते ही मर जाती थी।एक दिन उसने पंडितों से इसका कारण पूछा, तब पंडितों ने उसे बताया कि तुम पूर्णिमा का अधूरा व्रत करती थी जिसके कारण तुम्हारी सन्तान पैदा होते ही मर जाती है। पूर्णिमा का पूरा विधिपूर्वक व्रत करने से तुम्हारी सन्तान जीवित रह सकती है। इसके बाद उसने पंडितों की सलाह पर पूर्णिमा का पूरा व्रत विधिपूर्वक किया। उसके पुत्र पैदा हुआ परन्तु वो शीघ्र ही मर गया। उसने अपने मृत पुत्र को एक पाटे पर लिटाकर ऊपर से कपड़ा ढक दिया। फिर बड़ी बहन को बुलाकर लाई और बैठने के लिए वही पटला दे दिया। बड़ी बहन जब पटले पर बैठने लगी तो उसका घाघरा बच्चे को छू गया। बच्चा घाघरा छूते ही रोने लगा। इसे देखकर बड़ी बहन बोली ‘तु मुझपर कलंक लगाना चाहती थी, मेरे बैठने से यह मर जाता’। तब छोटी बहन बोली, यह तो पहले से ही मरा हुआ था। तेरे ही भाग्य से यह जीवित हो गया। तेरे पुण्य से ही यह जीवित हुआ। इसके बाद उसने नगर में पूर्णिमा का पूरा व्रत करने का संदेश भेजा और सबसे व्रत करवाया और इसका महत्व समझाया।
Must read : सूर्यास्त के बाद इन चीज़ों का दान करने से रुठ सकती है मां लक्ष्मी
शरद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त – sharad purnima puja subh muhurat
- शरद पूर्णिमा रविवार, 19 अक्टूबर 2021
- शरद पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय – 05:20 पी. एम
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 19 अक्टूबर 2021 को 09:33 पी. एम
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 20 अक्टूबर 2021 को 10:56 पी.एम
Must read – शुक्रवार को करें ये उपाय, माँ लक्ष्मी धन-धान्य से भर देंगी आपकी झोली!
शरद पूर्णिमा पूजा विधि – Sharad Purnima puja vidhi hindi – sharad purnima vrat vidhi in hindi – sharad purnima 2021 vrat vidhi
- व्रत वाले दिन सुबह उठकर स्नान करें।
- उसके बाद माँ लक्ष्मी को लाल रंग के कपड़े पर स्थापित करें।
- लाल पुष्प चढ़ाकर दीपक जलाएं।
- माँ लक्ष्मी का ध्यान कर के व्रत का संकल्प लें|
- इस बात का विशेष ध्यान रखें कि व्रत में आप फल ही खाएं|
- शाम को चन्द्रमा के सामने दीपक जलाएं और खीर बनाकर चढाएं | (ध्यान रखें : 100 दीये जलाने से इसका फल दोगुना मिलता है और खीर में घी का प्रयोग ज़रूर करें)
- करीब 3 घंटे (एक पहर) बीतने के बाद आप वही खीर लक्ष्मी जी को अर्पित करें |
- लक्ष्मीजी के भोग के बाद आप इस खीर को ब्राह्मणों को दान करें और रात भर माता का जागरण करें |
- अगली सुबह खीर का प्रसाद खाकर व्रत का समापन करें |
Must read : यहां देखें वर्ष 2021 में पूर्णिमा कब-कब है
Read more stories like Sharad Purnima puja vidhi hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।