Sharifa Khane ke fayde – पोषक तत्वों से भरपूर है शरीफा, जानें किन बीमारियों में है फायदेमंद
Sharifa khane ke fayde – यह बात तो सभी जानते हैं कि फल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है| हर फल में अलग-अलग पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसा ही एक फल है शरीफा, जो खाने में बेहद ही मीठा होता है| यह त्वचा से लेकर पेट तक की हर परेशानी के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है| तो चलिए आपको इसके फायदों के बारे में बताते हैं|
Sharifa khane ke fayde – शरीफा खाने के फायदे – sugar apple benefits in hindi
स्किन के लिए फायदेमंद
- शरीफा को ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है|
- बढ़ती उम्र के साथ आने वाले रिंकल्स और डार्क सर्कल के लिए इसे बहुत कारगर माना जाता है|
- नियमित रूप से इसका सेवन करने से रिंकल्स और डार्क सर्कल कम होने लगते हैं।
अस्थमा के लिए फायदेमंद
- यह फल अस्थमा के रोगियों के लिए भी बहुत कारगर माना जाता है|
- यह अस्थमा के रोगियों को ब्रोंकाइल इंफ्लेमेशन से बचाने में मदद करता है|
- इसमें विटामिन बी6 पाया जाता है जो शरीर के लिए कई मायनों में कारगर होता है|
Sharifa khane ke fayde
वज़न बढ़ाता है
- अगर आप खुद को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में शरीफा ज़रूर शामिल करें|
- आप शरीफा में शहद लगाकर भी खा सकते हैं| महीने भर इसे खाएं, इसके बाद आपको खुद फर्क महसूह होगा|
Must read: छोटी सी इलायची में छुपे हैं बड़े-बड़े गुण, मुँह की बदबू से लेकर दिल की बीमारी तक में फायदेमंद
दांत दर्द में फायदेमंद
- शरीफे का बाहरी हिस्सा भी फायदेमंद माना जाता है| दांत के दर्द में इसका इस्तेमाल करते हैं|
- इसकी छाल में टैनिन होता है, जो औषधि के रूप में जाना जाता है|
- दांत के दर्द को कम करने के लिए इसे शहद के साथ खाना फायदेमंद होता है|
Must read: विटामिन, मिनरल्स और फाइबर के गुणों से भरपूर होती है कीवी
ब्लड प्रेशर में फायदेमंद
- शरीफा को पौटेशियम और मैग्निशियम का अच्छा सोर्स माना जाता है इसलिए यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है|
- इसके अलावा इसमें विटामिन और मिनरल भी पाए जाते हैं|
- शरीफा का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाइयों में भी किया जाता है|
Sharifa khane ke fayde
दिल से जुड़ी परेशानी कम करें
- इसका नियमित सेवन करने से दिल की परेशानी में फायदा मिलता है|
- इसे हार्ट के लिए अच्छा फल माना जाता है|
- इसके अलावा यह इम्युनिटी को मज़बूत करने के लिए भी फायदेमंद होता है|
Must read: बेहद फायदेमंद है अंजीर, जानें किन रोगों में करती है दवा का काम
Read more stories like; Sharifa Khane Ke Fayde, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।