Sheetla Mata Aarti Lyrics in Hindi – यहां पढ़ें शीतला माता की आरती
Sheetla mata aarti lyrics in Hindi – Sheetla mata aarti ki aarti – गर्दभ पर विराजित शीतला माता हिंदू धर्म में प्रसिद्ध हिन्दू देवी हैं| ये हाथों में कलश, सूप, मार्जन (झाडू) तथा नीम के पत्ते धारण करती हैं। इन्हें चेचक आदि कई रोगों की देवी बताया गया है। जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता, आदि ज्योति महारानीसब फल की दाता| यहां पढ़ें शीतला माता की आरती |
Sheetla mata aarti lyrics in Hindi । शीतला माता की आरती | sheetla mata aarti pdf – Shitala Mata Ki Aarti Lyrics PDF in Hindi
शीतला माता की आरती
जय शीतला माता,मैया जय शीतला माता।
आदि ज्योति महारानी सब फल की दाता॥
ॐ जय शीतला माता…..।
रतन सिंहासन शोभित,श्वेत छत्र भाता।
ऋद्धि-सिद्धि चँवर डोलावें,जगमग छवि छाता॥
ॐ जय शीतला माता…….।
विष्णु सेवत ठाढ़े,सेवें शिव धाता।
वेद पुराण वरणतपार नहीं पाता॥
ॐ जय शीतला माता…।
इन्द्र मृदङ्ग बजावतचन्द्र वीणा हाथा।
सूरज ताल बजावैनारद मुनि गाता॥
ॐ जय शीतला माता…।
घण्टा शङ्ख शहनाईबाजै मन भाता।
करै भक्त जन आरतीलखि लखि हर्षाता॥
ॐ जय शीतला माता…।
ब्रह्म रूप वरदानी तु ही तीन काल ज्ञाता।
भक्तन को सुख देतीमातु पिता भ्राता॥
ॐ जय शीतला माता…।
जो जन ध्यान लगावेप्रेम शक्ति पाता।
सकल मनोरथ पावेभवनिधि तर जाता॥
ॐ जय शीतला माता…।
रोगों से जो पीड़ित कोईशरण तेरी आता।
कोढ़ी पावे निर्मल कायाअन्ध नेत्र पाता॥
ॐ जय शीतला माता…।
बांझ पुत्र को पावेदारिद्र कट जाता।
ताको भजै जो नाहींसिर धुनि पछताता॥
ॐ जय शीतला माता…।
शीतल करती जन कीतू ही है जग त्राता।
उत्पत्ति बाला बिनाशनतू सब की माता॥
ॐ जय शीतला माता…।
दास नारायणकर जोरी माता।
भक्ति आपनी दीजैऔर न कुछ माता॥
ॐ जय शीतला माता……..।
शीतला माता आरती लिरिक्स, Sheetala Mata Aarti Lyrics
Must read : शीतला मां की दोगुना कृपा पाने के लिए रोज़ पढ़ें शीतला चालीसा
Must read:घर में सुख शांति के लिए करें शनि चालीसा का पाठ
Must read: शीतला अष्टमी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा और व्रत का महत्व
Sheetla mata aarti lyrics in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।