Shilpi Raj Biography in Hindi – जानिए भोजपुरी गायिका शिल्पी राज की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
Shilpi Raj Biography in Hindi – भोजपुरी गायिका शिल्पी आज किसी पहचान की मोहताज़ नहीं हैं। ये भोजपुरी की सक्सेस फुल फीमेल प्लेबैक सिंगर हैं। शिल्पी ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई फेमस गाने दिए और इन गानों को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। शिल्पी ने बिना किसी गॉड फादर के इतनी कामयाबी हासिल की। अपने दम पर इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तो चलिए आपको बताते हैं कब और कैसे की इन्होंने अपने करियर की शुरुआत।
Shilpi raj biography in hindi
जन्म
- भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस फीमेल प्लेबैक सिंगर में से एक हैं शिल्पी राज। शिल्पी का जन्म उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपारानी के एक गरीब परिवार में हुआ।
- अपने करियर की शुरुआत इन्होंने साल 2017 में भोजपुरी म्यूज़िक एल्बम भुकुर भुकुर से की थी। बहुत ही कम समय में इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई।
- देवरिया के सरकारी स्कूल से शिल्पी ने 10वीं की पढ़ाई की और छपरा (सिवान) से 12वीं पास की।
- बचपन से ही संगीत में रुचि होने के कारण इन्होंने सिंगिंग को अपना करियर बनाया और इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। स्कूल के दिनों से ही ये सिंगिंग कॉम्पिटिशन में भाग लिया करती थीं।
- सिंगिंग में अपना करियर बनाने के लिए शिल्पी ने सिंगिंग क्लासिस भी की। शिल्पी राज ने अपने संगीत की ट्रेनिंग सिवान के रामनंद स्वामी से ली।
Must Read: भोजपुरी फिल्मों की इन एक्ट्रेस पर धड़कता है सबका दिल
Shilpi raj biography in hindi
पूरा नाम – शिल्पी राज
व्यवसाय – सिंगर
जन्मदिन – 25 मार्च 2002
उम्र – 19 साल
जन्म स्थान – देवरिया भाटपार रानी उत्तर प्रदेश भारत
स्कूल – देवरिया के सरकारी स्कूल से 10वीं की और छपरा (सिवान) से 12वीं पास की।
गृहनगर – देवरिया आर्यभट्ट भाटपार रानी उत्तर प्रदेश
डेब्यू सॉन्ग – भुकुर भुकुर (2017) भोजपुरी म्यूजिक एल्बम
वैवाहिक स्थिति – अविवाहित
भाई – बहन तीन बहन, एक भाई।
Shilpi raj biography in hindi
शिल्पी राज का करियर – Shilpi raj Career in hindi
- शिल्पी स्कूल के दिनों से ही छोटे-छोटे कार्यक्रमों में गाना गाया करती थी और बतौर सिंगर इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में भोजपुरी गाना भुकुर भुकुर से की। भुकुर भुकुर इनका डेब्यू सॉन्ग था।
- साल 2019 में इन्हें भोजपुरी सिनेमा में पहचान मिली। साल 2019 में शिल्पी ने ‘जहर खाके मार जाईब हो’ गाना गया था जो काफी फेमस हुआ और तभी से ये लोगों के दिलों पर राज करने लगी।
- इसके बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार कई हिट गाने दिए। साल 2020 में इनके दो गाने आए ‘नीली नीली अखियां’ और ‘बिना बात का झाड है’ ये दोनों ही गाने सुपह हिट रहे।
- चांद और प्यार मर्द के बहाली , तोहर गलिया के डिंपल जैसे हिट गानों से ये सुपरस्टार बन गई।
- शिल्पी ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह, प्रमोद प्रेमी, खेसारी लाल यादव, गुंजन सिंह, अरविंद अकेला और अंकुश राजा जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ गाने गाए हैं।
Must Read: क्या आपको भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स के बारे में पता है?
Shilpi Raj Biography in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।