Shiv Manas Puja Stotram Lyrics in Hindi Meaning: पढ़िए शिव मानस पूजा स्तोत्र हिंदी अर्थ सहित
Shiv manas puja stotram lyrics in hindi meaning – Shiv Manas Puja Stotram lyrics PDF in hindi – Shiv Manas Puja Stotram Hindi Meaning – शिव मानस पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह भगवान भोलेनाथ की एक अद्भुत स्तुति है। कहा जाता है शिव मानस स्तुति करने से समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। पुराणों में भी शिव मानस पूजा का वर्णन मिलता है। शिव मानस पूजा में कुल मिलाकर पांच श्लोक हैं। शिव मानस की रचना आदि शंकराचार्य स्वामी जी ने की थी। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपके लिए शिव मानस पूजा का वर्णन लेकर आए हैं। पढ़िए शिव मानस पूजा स्तोत्र हिंदी अर्थ सहित
Shiv manas puja stotram lyrics in hindi meaning
रत्नैः कल्पितमासनं हिमजलैः स्नानं च दिव्याम्बरं नानारत्नविभूषितं मृगमदामोदाङ्कितं चन्दनम्। जातीचम्पकबिल्वपत्ररचितं पुष्पं च धूपं तथा दीपं देव दयानिधे पशुपते हृत्कल्पितं गृह्यताम्॥1॥
हिंदी अर्थ – मैं अपने मन में ऐसी भावना प्रकट करता हूं कि हे पशुपति देव, संपूर्ण रत्नों से निर्मित इस सिंहासन पर आप विराजमान हो जाइये। हिमालय के शीतल जल से मैं आपको स्नान करवा रहा हूं। स्नान के उपरांत रत्नजड़ित दिव्य वस्त्र आपको अर्पित हैं। केसर-कस्तूरी में बनाया गया चंदन का तिलक आपके अंगों पर लगा रहा हूं। जूही, चंपा, बिल्वपत्र आदि की पुष्पांजलि आपको समर्पित है। सभी प्रकार की सुगंधित धूप और दीपक मानसिक प्रकार से आपको दर्शित करवा रहा हूं, आप ग्रहण कीजिए।
Shiv manas puja stotram lyrics in hindi meaning
सौवर्णे नवरत्नखण्डरचिते पात्रे घृतं पायसं भक्ष्यं पञ्चविधं पयोदधियुतं रम्भाफलं पानकम्। शाकानामयुतं जलं रुचिकरं कर्पूरखण्डोज्ज्वलं ताम्बूलं मनसा मया विरचितं भक्त्या प्रभो स्वीकुरु॥2॥
हिंदी अर्थ – मैंने नवीन स्वर्णपात्र, जिसमें विविध प्रकार के रत्न जड़ित हैं, में खीर, दूध और दही सहित पांच प्रकार के स्वाद वाले व्यंजनों के संग कदलीफल, शर्बत, शाक, कपूर से सुवासित और स्वच्छ किया हुआ मृदु जल एवं ताम्बूल आपको मानसिक भावों द्वारा बनाकर प्रस्तुत किया है। हे कल्याण करने वाले प्रभु, मेरी इस भावना को स्वीकार करें।
Must Read: शिव ताण्डव स्तोत्र और रावण के बीच है गहरा संबंध
Shiv manas puja stotram lyrics in hindi meaning
छत्रं चामरयोर्युगं व्यजनकं चादर्शकं निर्मलम् वीणाभेरिमृदङ्गकाहलकला गीतं च नृत्यं तथा। साष्टाङ्गं प्रणतिः स्तुतिर्बहुविधा ह्येतत्समस्तं मया सङ्कल्पेन समर्पितं तवविभो पूजां गृहाण प्रभो॥ 3
हिंदी अर्थ – हे भगवन, आपके ऊपर छत्र लगाकर चंवर और पंखा कर रहा हूं। निर्मल दर्पण, जिसमें आपका स्वरूप सुंदरतम व भव्य दिखाई दे रहा है, भी प्रस्तुत है। वीणा, भेरी, मृदंग, दुन्दुभि आदि की मधुर ध्वनियां आपको प्रसन्न करने के लिए की जा रही हैं। स्तुति का गायन, आपके प्रिय नृत्य को करके मैं आपको साष्टांग प्रणाम करते हुए संकल्प रूप से आपको समर्पित कर रहा हूं। प्रभो! मेरी यह नाना विधि स्तुति की पूजा को कृपया ग्रहण करें।
Shiv manas puja stotram lyrics in hindi meaning
आत्मा त्वं गिरिजा मतिः सहचराः प्राणाः शरीरं गृहं पूजा ते विषयोपभोगरचना निद्रा समाधिस्थितिः। सञ्चारः पदयोः प्रदक्षिणविधिः स्तोत्राणि सर्वागिरो यद्यत्कर्म करोमि तत्तदखिलं शम्भो तवाराधनम्॥4॥
हिंदी अर्थ – हे शंकरजी, मेरी आत्मा आप हैं। मेरी बुद्धि आपकी शक्ति पार्वतीजी हैं। मेरे प्राण आपके गण हैं। मेरा यह पंच भौतिक शरीर आपका मंदिर है। संपूर्ण विषय भोग की रचना आपकी पूजा ही है। मैं जो सोता हूं, वह आपकी ध्यान समाधि है। मेरा चलना-फिरना आपकी परिक्रमा है। मेरी वाणी से निकला प्रत्येक उच्चारण आपके स्तोत्र व मंत्र हैं। इस प्रकार मैं आपका भक्त जिन-जिन कर्मों को करता हूं, वह आपकी आराधना ही है।
Must Read: शिव चालीसा का पाठ करने से मिलेगी भोलेनाथ की अपार कृपा, दूर होंगे सारे दुख
Shiv manas puja stotram lyrics in hindi meaning
करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा श्रवणनयनजं वा मानसंवापराधम्। विहितमविहितं वा सर्व मेतत्क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्री महादेवशम्भो॥5॥
हिंदी अर्थ – हे परमेश्वर, मैंने हाथ, पैर, वाणी, शरीर, कर्म, कर्ण, नेत्र अथवा मन से अभी तक जो भी अपराध किए हैं, वे विहित हों अथवा अविहित, उन सब पर आपकी क्षमापूर्ण दृष्टि प्रदान कीजिए। हे करुणा के सागर भोले भंडारी श्री महादेवजी, आपकी जय हो। जय हो
इति श्रीमच्छङ्कराचार्यविरचिता शिवमानसपूजा संपूर्ण॥
Must Read: शिव रुद्राष्टकम स्तुति से जल्द प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
Shiv manas puja stotram lyrics in hindi meaning, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।