Shiv puja mantra in hindi – कष्टों से मुक्ति के लिए करें इन शिव मंत्रों का जाप, जानें इनके नियम
Shiv puja mantra in hindi – भगवान शिव की महिमा किसी से छिपी नही है। किसी भी कष्ट को दूर करने के लिए भगवान शिव के मंत्रों का जाप किया जाता है। शिव के मंत्र महाशक्तिशाली और अचूक असर वाले होते हैं। शिवजी की आराधना का मूल मंत्र तो ऊं नम: शिवाय ही है, लेकिन इसके अलावा भी कई मंत्र हैं जिनका जाप किया जाता है।
मंत्र जाप के नियम- Shiv puja mantra in hindi
- शिव मंत्र के लिए ब्रह्म मुहूर्त यानी लगभग 4 से 5 बजे या सूर्योदय से पहले का समय सबसे अधिक प्रभावशाली होता है।
- शाम के समय यानी कि दिन का ढलना और रात होने से पहले का समय भी पूजा के लिए उचित होता है जिसे प्रदोष काल के नाम से जाना जाता है।
- मंत्र जप में रुद्राक्ष की 108 दानों की माला का उपयोग किया जाना चाहिए।
- मंत्र का जाप हर दिन किया जाना चाहिए।
- अगर आप मंत्र का जाप दिन में कर रहें हैं तो अपना मुंह पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। वहीं अगर रात के समय कर रहे हैं तो मुंह उत्तर दिशा में रखा जाना चाहिए।
- मंत्रों का उच्चारण करते समय ध्यान में रखें कि माला दूसरों को न दिखाएं। इसे ढक कर ही रखें।
- माला घुमाने के लिए सिर्फ अंगूठे और बीच की अंगुली का उपयोग किया जाना चाहिए।
- मंत्र जाप के पहले शिवजी को बेलपत्र और जल अर्पित ज़रूर करना चाहिए।
- सबसे ज़रुरी है कि जप साफ मन और शुद्ध विचारों के साथ किया जाए।
Must Read: शिव ताण्डव स्तोत्र और रावण के बीच है गहरा संबंध
शिव के इन मंत्रों का करें जाप- Lord Shiva Mantra in Hindi
सफलता पाने के लिए करें इस मंत्र का जाप – भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र
नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥
मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराय
मंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे म काराय नम: शिवाय:॥
शिवाय गौरी वदनाब्जवृंद सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय
श्री नीलकंठाय वृषध्वजाय तस्मै शि काराय नम: शिवाय:॥
वसिष्ठ कुम्भोद्भव गौतमार्य मुनीन्द्र देवार्चितशेखराय
चन्द्रार्क वैश्वानरलोचनाय तस्मै व काराय नमः शिवाय॥
यक्षस्वरूपाय जटाधराय पिनाकहस्ताय सनातनाय
दिव्याय देवाय दिगम्बराय तस्मै य काराय नमः शिवाय।।
भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र का अर्थ – Shiv puja mantra in hindi
हे महेश्वर, आप नागराज को हार स्वरूप धारण करने वाले हैं। तीन नेत्रों वाले आप भस्म से सज्जित, अनादि, अनंत एवं शुद्ध हैं। अम्बर को वस्त्र के समान धारण करने वाले दिग्म्बर शिव, आपके इस स्वरूप को नमस्कार।
गंगा की धारा और चन्दन से सुस्ज्जित, नन्दीश्वर और प्रमथनाथ के स्वामी महेश्वर, सदा मन्दार तथा अनेकों पुष्पों से पूजे जाने वाले शिव आपके इस स्वरूप को नमस्कार।
हे स्वयं कल्याण स्वरूप शिव, पार्वती के मुख कमलों को विकसित करने वाले सूर्य, दक्ष–प्रजापति के यज्ञ को नष्ट करने वाले, नील कण्ठ वाले जो अपने वाहन नंदी से पहचाने जाते हैं, ऐसे उस शिव के स्वरुप को नमस्कार।
देवगणों, वशिष्ठ, अगस्त्य, गौतम आदि मुनियों द्वारा पूजे जाने वाले, सूर्य, चन्द्रमा और अग्नि जिनके तीन नेत्र के समान हैं, ऐसे उस शिव के स्वरुप को नमस्कार।
यक्षरूप धारण करने वाले, जटाधारी, जिनके हाथ में पिनाक है, जो दिव्य सनातन पुरुष हैं, उन दिगम्बर देव शिव को नमस्कार है।
Must read- भगवान शिव पर क्यों चढ़ाया जाता है धतूरा, क्या है इसके पीछे की कहानी
लम्बी आयु पाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप- Shiv mantra jaap
ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान्
मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्
ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ !!
इस मंत्र का अर्थ और महत्व जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
Must read- जानिए कैसे हुआ शिव और माता पार्वती का विवाह
शिव को प्रसन्न करने के लिए करें इस मंत्र का जाप – bholenath ka mantra
ॐ जुं स:
ॐ हौं जूं स:
ॐ ह्रीं नम: शिवाय
ॐ ऐं नम: शिवाय
ॐ पार्वतीपतये नमः
ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय
शिव विशेष मंत्र- Shiv puja mantra in hindi
ॐ नम: शिवाय शुभं शुभं कुरु कुरु शिवाय नम: ॐ।
Om Namah Shivay Shubham Shubham Kuru Kuru Shivay Namah Om
शिवपुराण, रूद्रसंहिता, युद्ध खंड के अनुसार यह शुभ मन्त्र महान पुण्यमय तथा शिव को प्रसन्न करने वाला है। यह भक्ति, मुक्ति का दाता, सम्पूर्ण कामनाओं का पूरक और शिव भक्तों के लिये आनंदप्रद है। यह स्वर्गकामी पुरुषों के लिये धन, यश और आयु की वृद्धि करने वाला है। यह निष्काम के लिये मोक्ष तथा साधन करने वाले पुरुषों के लिये भक्ति, मुक्ति का साधक है। जो मनुष्य पवित्र होकर सदा इस मन्त्र का जाप करता है, सुनता है अथवा दूसरे को सुनाता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
Must read- भगवान शिव को बहुत प्रिय है बेलपत्र, जानें शिव पर क्यों चढ़ाया जाता है बेलपत्र
Shiv puja mantra in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।