Siddhidatri mata vrat katha pdf: नवरात्रि के नौवें दिन करें मां सिद्धिदात्री की कथा
Siddhidatri mata vrat katha pdf – Siddhidatri mata ki vrat katha – Siddhidatri Mata Ki Katha – हिन्दू धर्म में 9 दिनों तक चलने वाला नवरात्रि का पर्व नवमीं के दिन समाप्त हो जाता है। नवरात्रि के 9 दिनों में भिन्न भिन्न देवियों की पूजा की जाती है। इसी प्रकार नवरात्रि के अंतिम दिन देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। 9 दिन तक धारण किए गए व्रत का उद्यापन भी नौवें दिन किया जाता है। माता सिद्धिदात्री की पूजन कथा, आरती, भोग इत्यादि करके कन्याओं को अपने घर बुलाकर भोजन करवाया जाता है। माना जाता है कि नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याओं को भोजन कराने से माता रानी स्वयं कन्या के रूप में घर में पधारती हैं तथा भक्त का घर सुख समृद्धि से भर जाता है। आज हम आपके लिए माता सिद्धिदात्री की कथा लेकर आए हैं।
Siddhidatri mata vrat katha pdf – Siddhidatri mata ki vrat katha
माता सिद्धिदात्री की कथा – mata Siddhidatri ki katha in hindi
पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक दिन भगवान शिव माता सिद्धिदात्री की घोर तपस्या कर रहे थे। उनकी तपस्या से माता सिद्धिदात्री प्रसन्न हो गई और उन्होंने भगवान शिव को आठ सिद्धियों की प्राप्ति का वरदान प्रदान कर दिया। इस वरदान के फलस्वरूप भगवान शिव का आधा शरीर देवी के रूप में परिवर्तित हो गया। इसके बाद से भगवान शिव को अर्धनारीश्वर का नाम प्राप्त हुआ। शिवजी का यह रूप संपूर्ण ब्रह्माण्ड में पूजनीय है।
Must Read:नवरात्र के नौवें दिन होती है मां सिद्धिदात्री की पूजा
धरती पर अनेकों राक्षसों का जन्म होने लगा था। ऋषि मुनियों तथा सज्जन लोगों का निवाश करना मुश्किल हो रहा था। इसी बीच जब पृथ्वी पर महिषासुर नामक दैत्य के अत्याचारों की अति हो गई थी, तब उस दानव के अंत हेतु सभी देवतागण भगवान शिव तथा विष्णु जी से सहायता लेने पहुंचे। उस दानव के अंत के लिए सभी देवताओं ने तेज उत्पन्न किया जिसके ज़रिए माता सिद्धिदात्री उत्पन्न हुई।
जय माता सिद्धिदात्री।।
Must Read:सिद्धि और मोक्ष पाने के लिए करें मां दुर्गा की नौवीं शक्ति सिद्धिदात्री की पूजा
Must Read:जानिए नवरात्रि में कन्या पूजन का महत्व
Siddhidatri mata vrat katha pdf, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।