Siri Fort History in Hindi – सीरी का किला किसने बनवाया और क्या है इसका इतिहास

Please follow and like us:

Siri fort history in hindi – Siri kile ka itihas – Siri Ka Kila Kisne Banvaya – दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ भारत की धरोहर और ऐतिहासिक विरासत को भी संभाले हुए है। यहाँ न जाने कितने ऐतिहासिक स्थल भारत के ऐतिहासिक गौरव की गाथा सुनाते हैं| यहाँ बहुत सी ऐतिहासिक इमारते हैं और इन्हीं में एक है सल्तनत कालीन सीरी किला,नई दिल्ली का इतिहास और सीरी किले का इतिहास एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। दिल्ली को मंगोलों के आक्रमण से बचाने के लिए अलाउद्दीन खिलजी ने सीरी के किले को बनवाया था| आइये जानते हैं इस किले का इतिहास और इस किले की वास्तुकला के बारे में।Siri fort history in hindi

Siri fort history in hindi – Siri kile ka itihas – History of Siri Fort

 सीरी किले का इतिहास

सल्तनत काल में अलाउद्दीन खिलजी को सल्तनत विस्तार का श्रेय जाता है| खिलजी ने साल 1297-1307 के बीच मंगोलों के आक्रमण से बचने के लिए सीरी फोर्ट का निर्माण करवाया था| पश्चिम एशिया में मंगोलों के लगातार बढ़ते के प्रभाव के कारण सेल्जूको ने दिल्ली में अलाउद्दीन खिलजी से शरण मांगी थी जिसे खिलजी ने स्वीकृति भी प्रदान कर दी थी। सेल्जूक राजवंश के शिल्पकारों को ही दिल्ली में स्थापत्य स्मारकों को बनाने का श्रेय दिया जाता है।

सीरी किले की वास्तुकला – siri kile ki vastukala – Siri Fort Architecture

सिरी का किला अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा बनवाया गया था जो कि आकार में अण्डाकार है और 0.7 वर्ग मील में फैला हुआ है| यह किला काफी बड़े स्तर पर तुर्की स्थापत्य कला से प्रेरित है|

सीरी किले से जुड़े कुछ रोचक तथ्य – Interesting facts about Siri Fort in Hindi

  • सीरी के किले को 13वीं शताब्दी तक “दारुल खिलफत” और “कैलिफोट की सीट” के नाम से भी जाना जाता था।
  • मंगोल वंश के शासक तैमूर ने अपने संस्मरणों में इसे “सीरी एक गोल शहर” कहकर संबोधित किया था।
  • सीरी किले के बारे में प्रचलित लोककथा के अनुसार इस किले को सीरी नाम 1306 ई. में हुए युद्ध के नाम पर दिया गया था क्योंकि इस युद्ध के विषय में ऐसी मान्यता है कि अलाउद्दीन खिलजी ने लगभग 8,000 से अधिक मंगोल सैनिकों की हत्या कर उनके सिर को इस किले के नींव के नीचे में दबा दिया था।
  • सीरी किले का एक छोटा हिस्सा “तोहफवाला गुंबद मस्जिद” है जिसका केंद्र गुंबददार है, यह संरचना खिलजी वास्तुकला का काफी उचित प्रतिनिधित्व करती है।
  • इस किले को नष्ट करने का काम स्थानीय लोगों और शेर शाह सूरी जैसे शासको ने किया था, बाकी जो संरचनाएं बची थी उन्हें पुरातत्वविदों द्वारा साल 1982 में आयोजित एशियाई खेलो के लिए स्टेडियम बनाने में नष्ट कर दिया गया था।
  • साल 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन से पहले ही प्राचीन स्मारकों को सुंदर बनाने का काम पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने शुरू कर दिया था, जिसके कारण किले की बची हुई दीवारों और आदि चीज़ों को पुन: बनाया जाने लगा था। इस काम को पूरा करने में सरकार को लगभग 1 करोड़ रूपये खर्च करने पड़े थे।

Siri fort history in hindi

सीरी फोर्ट जाने का समय

वैसे तो पूरे साल आप कभी भी सीरी फोर्ट जा सकते हैं परन्तु दिल्ली के मौसम के हिसाब से अक्टूबर से मार्च का समय जाने के लिए उपयुक्त है|

सीरी फोर्ट खुलने का समय – siri fort open timing in hindi

यहाँ आप सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक घूम सकते हैं|

Siri fort  Entry fee 

प्रवेश शुल्क- सिरी फोर्ट में घूमने या फोटोग्राफी करने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना होता है|

Enquire Now!!

Must Read: Interesting Facts you must know about Qutub Minar

tentaran google news

Must Read: भारत के ऐतिहासिक स्थल जिसमें दिखता है भारत का इतिहास

Siri fort history in hindi, जैसी और भी बेहतरीन कहानियां पढ़ने के लिए, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?