Skincare Tips in Hindi – चेहरे पर रौनक ले आएंगे ये होममेड फेशियल पेस्ट
Skincare Tips in Hindi – भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हर कोई घर के अंदर है। घर पर रहते हुए स्किन का ध्यान रखा भी बहुत ज़रुरी है| अगर समय से स्किन पर ध्यान नहीं दिया जाता तो ग्लो खोने लगता है और झुर्रियां आने लगती हैं| तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जो घर पर रहते हुए भी आपकी स्किन को ग्लोइंग और फ्रेश रखेंगे।
Skincare tips in Hindi – स्किन केयर टिप्स
बादाम
- अगर आप दाग-धब्बे और एंटी रिंकल छुपाने के लिए मास्क का इस्तेमाल करती हैं तो परेशान होने की ज़रुरत नहीं है|
- आप घर पर ही बादाम के इस्तेमाल से मास्क बनाकर लगाएं| बादाम पीसकर पाउडर बना लें और उसमे एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिला लें|
- अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें| इसे कम से कम 15 मिनट के लिए चेहरे पर ऐसे ही लगाकर छोड़ दें|
- बादाम में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं|
- हफ्ते में तीन बार आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं| इससे आपकी त्वचा में ग्लो आ जाएगा।
Skin care tips in summer at home – स्किन केयर टिप्स इन समर
ऐलोवेरा
- ऐलोवेरा हमेशा से स्किन के लिए बहुत फायेमंद माना जाता है|
- ऐलोवेरा में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है इसलिए यह आसानी से चेहरे के रिंकल्स, दाग-धब्बे मिटाने में कारगर होता है|
- इसे आप रोज अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
गुलाब की पंखुड़ियां
- चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग लुक देने के लिए गुलाब की पत्तियों को पीस लें|
- उसके बाद इसे दूध में मिलाकर चेहरे और बॉडी पर अप्लाई करें|
- इसका नियमित इस्तेमाल करने से कभी भी स्किन में डार्कनेस, झुर्रियों या किसी भी तरह के दाग धब्बों की परेशानी नहीं होती|
- दूध और गुलाब का एक साथ इस्तेमाल करने से स्किन हमेशा चमकदार लगती है|
स्किन केयर टिप्स इन हिंदी – skincare tips in Hindi
बेसन और दही
- आमतौर पर हर घर में बेसन और दही आसानी से मिल जाता है|
- रोज़ चेहरे पर बेसन और दही को मिला कर लगाने से स्किन के बंद पोर्स खुल जाते है|
- इसका इस्तेमाल करने से स्किन अंदर से ग्लो करने करती है| दही स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करता है|
- आप रोज़ नहाने से पहले इसका इस्तेमाल कर सकती है|
ओटमील और दही
- अगर आप इंस्टेंट पार्लर जैसा लुक चाहती हैं तो ओटमील और दही के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं|
- ओटमील में दही मिलाकर पेस्ट बना कर चेहरे और गर्दन पर लगाएं|
- उसके बाद हल्के-हल्के हाथों से मालिश करें| जब ये धीरे-धीरे छूट जाए तो पानी से अच्छे से साफ कर लें।
- इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा और आप खूबसूरत लगेंगी।
कच्चा दूध
- जिन लोगों के चेहरे पर डलनेस है, वो लोग कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- कॉटन की मदद से कच्चे दूध को पूरे चेहरे पर लगाएं और इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें।
- यह प्रक्रिया कम से कम 5 मिनट तक बार-बार दोहराएं|
- ऐसा करने से चेहरे की गंदगी बाहर निकल जाएगी और चेहरा साफ और ग्लोइंग हो जाएगा।
Must read : ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल फेस पैक
Must read: रातों रात पिंपल्स से छुटकारा दिलाएगा अरंडी का तेल, जानें और भी कई फायदे
Read more stories like: skincare tips in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।