Sleep Mantra in Hindi – रात को नहीं आती नींद, तो करें इस मंत्र का जाप
Sleep Mantra in Hindi – आजकल की इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में चैन की नींद ना आने की समस्या हर किसी को है। इससे परेशान होकर कई लोग नींद की दवाईयां खाना शुरु कर देते हैं, तो कुछ लोग इसके लिए शराब या और कई तरह के नशे का इस्तेमाल करते हैं। ये सारी चीज़े आपकी सेहत को खराब कर देती हैं। नींद की दवाईयां खाने से लोग इसके आदि हो जाते हैं और फिर बिना दवाई खाए उन्हें नींद ही नहीं आती। इस परेशानी को दूर करने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे मंत्र जिसका जाप करने से आपको आसानी से नींद आ जाएगी और आपको किसी और चीज़ का सेवन करने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी। अगर आपको भी नींद नहीं आती तो आप इस मंत्र का जाप करके अपनी परेशानी को दूर कर सकते हैं।
Sleep Mantra in Hindi – shuddhe shuddhe mahayogini maha nidre swaha
इस मंत्र का जाप करने पर अच्छी नींद आती है-
- शुद्धे शुद्धे महायोगिनी महानिद्रे स्वाहा
- shuddhe shuddhe mahayogini maha nidre swaha
सोने से ठीक पहले इस मंत्र का मन ही मन में जाप करें। इसके बाद आंखें बंद करके लेट जाएं। ऐसा करने से आपको बहुत जल्दी अच्छी नींद आ जाएगी।
नींद के लिए दूसरा मंत्र
- या देवी सर्वभूतेषु निद्रारूपेण संस्थिता। नमस्तस्ये नमस्तस्ये नमस्तस्ये नमो नमः।।
- Ya devi sarva bhuteshu Nidra-rupena samsthita, Namastasye namastasye namastasye namo namaha
अर्थ – हे देवी आप निद्रा के रुप में भी हर जगह व्याप्त हो, मैं आपको और आपकी शक्ति को बार-बार नमस्कार करता हूं।
जाप से पहले ध्यान रखे ये बातें – Sleep Mantra in Hindi
- रात को सोने से आधा घंटा पहले मोबाइल, टीवी से दूर हो जाएं।
- ठंडे पानी से हाथ-मुंह धो लें।
- सोने से पहले बिस्तर साफ कर लें। साफ और हल्के कपड़े पहनें।
- शरीर को आरामदायक अवस्था में लाये।
- आंखें बंद करके मंत्र का ध्यान करें।
- जाप होने के बाद बिस्तर पर आंखें बंद करके लेट जाएं।
- दिमाग में और कोई विचार नहीं आने दे। बस सिर्फ यही सोचे कि आपको अब निद्रा आ रही है।
Must read- सभी मनोकामनाएं पूरी करने वाला शिव का अद्भुत श्लोक
Must read- Hanuman Shlok हनुमान श्लोक
Must read- आपकी हर बाधा का निवारण करेगा हनुमान मंत्र जंजीरा
For more articles like, Sleep mantra in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।