Sonakshi Sinha| सोनाक्षी सिन्हा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें
Sonakshi Sinha|बॉलीवुड की दंबग गर्ल उर्फ सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरूआत में सलमान खान के साथ दंबग फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल निभाया था। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा को करीबन 30 किलो वजन घटाना पड़ा था। फिल्म में सोनाक्षी के काम को लोगों ने बहुत पंसद किया। सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 में पटना में हुआ। आज सोनाक्षी 31 साल की हो गई हैं। आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में बताएंगे, जिनसे शायद आप आज तक अंजान थे।
सोनाक्षी को अभिनय में दिलचस्पी नहीं थी और यह सलमान खान ही थे जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड में शामिल होने और फैशन डिजाइनिंग छोड़ने के लिए प्रेरित किया।
-सोनाक्षी सिन्हा को पेटिंग करना बहुत पंसद है।
-सोनाक्षी के माता-पिता भोजपुरी फिल्मों के स्टार थे, जिस वजह से उनके माता-पिता उनके साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते थे। इस बात का अफसोस सोनाक्षी सिन्हा को हमेशा रहता था।
-सोनाक्षी ने अपनी पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर से की।
-सोनाक्षी सिन्हा ने फैशन डिज़ाइनर का कोर्स किया है इसलिए उन्हें कपड़े सिलना बहुत पंसद है।
-ऐसा कहा जाता हैं कि सोनाक्षी सिन्हा का बहुत बड़ा क्रश हैं, भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना।
-सोनाक्षी विश्व कबड्डी लीग टीम- यूनाइटेड सिंह का सह-मालिक है।
-सोनाक्षी को साड़ी पहना बहुत पंसद है।
-हरा और पीला सोनाक्षी का फेवरेट कॉलर है।
-सोनाक्षी का खाने में चाइनीज और थाई फूड पंसद हैं।
-शांताराम और दा विंसी कोड उनकी फेवरे किताब है।
-सोनाक्षी को पशुओं से बहुत प्यार है और वो पेटा के लिए भी काम करती है।
-बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फैंस सोनाक्षी सिन्हा के ही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि सोनाक्षी सिन्हा के इतने सारे फैंस क्यों है? हम बताते हैं, सोनाक्षी का सरल स्वभाव और उदार भावना से ही सब उनके दीवाने हो जाते है।
-सोनाक्षी अपने परिवार के बेहद करीब हैं। सोनाक्षी बॉलीवुड में इतना नाम कमाने के बावजूद भी अपने परिवार वालो के साथ रहती हैं।
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक,ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।