बॉलीवुड की फैशन क्वीन कही जाती हैं सोनम कपूर
Sonam Kapoor Biography in Hindi – सोनम कपूर को स्टाइलिश एक्ट्रेसिस में से एक माना जाता है। उनके फैशन सेंस की पूरी दुनिया दीवानी है। सोनम ने भले ही बॉलीवुड में कम फिल्में की हो, मगर वह हमेशा डिफरेंट लुक के चलते लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। तो चलिए आपको सोनम कपूर के बारे में बताते हैं।
Sonam Kapoor biography in Hindi – सोनम कपूर बायोग्राफी
जन्म और शिक्षा – Education
- सोनम का जन्म 9 जून 1985 को सुनीता और अनिल कपूर के घर हुआ। सोनम ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की।
- स्कूल के समय में वह रग्बी और बास्केटबॉल खेलना पसंद करती थी। सोनम ने कथक डांस में महारथ हासिल की हुई है।
- 15 साल की उम्र में उन्होंने एक सप्ताह तक वेट्रस के रूप में अपनी पहली नौकरी की थी। ये जॉब इन्होंने सिंगापुर के मेक्सिकन रेस्टोरेंट में थी।
- थिएटर और आर्ट्स की पढ़ाई उन्होंने सिंगापुर में यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ साउथ ईस्ट एशिया से पूरी की।
पर्सनल लाइफ – lifestyle
- सोनम ने 8 मई 2018 को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से पारंपरिक सिख रीति-रिवाज़ से शादी की।
- सोनम को घर का खाना और स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है।
Sonam Kapoor Biography in Hindi
Must read: कोरोना से निपटने के लिए सितारे आए आगे, किसी ने दान किए करोड़ों, तो कई बने मजदूरों के मसीहा
फिल्मी करियर – movies
- सोनम ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ब्लैक से की, जिसमें इन्होंने संजय लीला भंसाली को असिस्ट किया था।
- इसके बाद संजय लीला भंसाली ने उन्हें फिल्म सांवरिया के लिए कास्ट किया। सोनम की ये पहली फिल्म साल 2007 में रणबीर कपूर के साथ रिलीज़ हुई। मगर यह फिल्म दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रही।
- साल 2009 में, उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म दिल्ली-6 की। यह फिल्म भी दर्शकों के प्यार से दूर रही, मगर फिल्म के गाने सुपरहिट रहे।
- इसके बाद आई हेट लव स्टोरी, आयशा, मौसम और प्लेयर्स जैसी फिल्मों में सोनम नज़र आई।
- साल 2013 में फिल्म रांझणा आई। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार धनुष सोनम के साथ रोमांस करते नज़र आए। यह फिल्म सोनम कपूर के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई और उन्होंने दर्शकों का भरपूर प्यार बटोरा।
- इसके बाद सोनम ने एक के बाद एक लगातार हिट फिल्में की। खूबसूरत, डॉली की डोली, प्रेम रतन धन पायो, नीरजा, संजू, वीरे दी वेडिंग आदि इनकी सुपरहिट फिल्में हैं।
Sonam Kapoor Biography in Hindi
Must read: Interesting facts about Anil Kapoor
ब्रांड एम्बेसडर
- सोनम कपूर कल्याण ज्वेलर्स की ब्रांड एंबेसडर हैं।
- ये मार्स चॉकलेट,Oppo फोन और लॉरियल पेरिस की भी ब्रांड एंबेसडर हैं।
- इसके अलावा वह स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने वाले कई कैम्पेन में काम करती रही हैं।
Sonam Kapoor Biography in Hindi
अवार्ड्स – awards
- फिल्म ‘नीरजा’ के लिए सोनम कपूर को नेशनल अवॉर्ड से नवाज़ा जा चुका है।
- फिल्म सांवरिया के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है।
- कल के सुपरस्टार के लिए स्टारडस्ट अवॉर्ड से नवाज़ा गया है।
- साल 2013 में उन्हें रांझणा फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया।
Must read: Interesting Facts to know about Sonam Kapoor, the ultimate fashion Diva
Must read: Sonam Kapoor’s Wedding Reception Pics
Read more stories like; Sonam Kapoor Biography in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।