Sonu Sood Biography – पढ़िए सोनू सूद की कहानी, कैसे बने रील से रियल लाइफ के हीरो
Sonu Sood biography in Hindi – बॉलीवुड में कई सुपरहिट एक्टर हैं जिनके अभिनय के दीवाने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में हैं| मगर एक सच्चा स्टार वही होता है जो रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी अच्छा इंसान हो| ऐसा ही एक बॉलीवुड सितारा है सोनू सूद। वह भले ही बिग स्क्रीन पर विलेन का किरदार निभाते हो, लेकिन रियल लाइफ में हीरो हैं।
Sonu Sood biography in Hindi – सोनू सूद बायोग्राफी – Sonu Sood interesting facts in Hindi
जन्म और शिक्षा
- 30 जुलाई 1973, मोगा, पंजाब में जन्मे सोनू सूद अभिनेता, मॉडल और निर्माता हैं, जो टॉलीवुड, कॉलीवुड, बॉलीवुड और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करते हैं|
- सोनू के पिता एक एंटरप्रेन्योर और उनकी मां टीचर थी|
- अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई उन्होंने नागपुर से पूरी की और वाईसीसीई नागपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की। इसके बाद यशवंतराव चव्हाण अभियांत्रिकी महाविद्यालय में मॉडलिंग सीखने के लिए एडमिशन लिया|
- सोनू सूद ने सोनाली से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं|
Must Read: Wish Sonu Sood on his birthday with these beautiful quotes images status messages
करियर – Sonu Sood biography in Hindi
- सोनू ने साल 1999 में तमिल फिल्म कल्ला झागर से अपना करियर शुरू किया| करियर के शुरूआती दौर में वह म्यूजिक एल्बम में काम किया करते थे|
- साल 2002 में उन्होंने ‘शहीदे-ए-आजम’ फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखा|
- टॉलीवुड फ़िल्मों में वह साल 2009 में आयी फिल्म अरुंधति से फेमस हुए थे|
- वो अपोलो टायर्स, एयरटेल के एडवर्टीजमेंट में भी नज़र आ चुके हैं|
- सोनू सूद मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के प्रतियोगी भी रह चुके हैं|
- सोनू अपनी अच्छी पर्सनालिटी की वजह से भी बहुत फेमस हैं। वह हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर बहुत अलर्ट रहते हैं|
- ये ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी सोशल साइट्स पर बहुत एक्टिव रहते हैं। उनके अभी 3 .1 मिलियन फॉलोवर हैं|
- सोनू को आशिक बनाया आपने (2005), जोधा अकबर (2008), दबंग (2010), डुकुडु (2011), शूटआउट एट वडाला (2013) जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ विलेन की भूमिका के लिए जाना जाता है|
- साल 2016 में सोनू ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला जिसका नाम शक्ति सागर प्रोडक्शंस है| यह नाम उनके पिता, शक्ति सागर सूद के नाम पर रखा गया है|
रील से रियल लाइफ हीरो बने – Sonu Sood biography in Hindi
- साल 2020 में, कोविद-19 के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है,जिसकी वजह से लाखों श्रमिक, मज़दूर अपने घर से दूर अलग-अलग जगह फंस गए थे|
- सोनू सूद ने फंसे हुए प्रवासी कामगारों के लिए बसों की व्यवस्था करके उनको घर तक पहुंचाने का काम किया।
Must Read: पढ़िए यूट्यूब की सेंसेशन जोड़ी अभिधेया और अभिज्ञ आनंद की स्टोरी
अवार्ड्स – Sonu Sood biography in Hindi
- साल 2009 में आई तमिल फिल्म अरुंधति के लिए इन्हें बेस्ट विलेन के अवार्ड से नवाज़ा गया|
- अरुंधति के लिए उन्हें आंध्र प्रदेश राज्य नंदी पुरस्कार भी दिया जा चुका है|
- साल 2009 में ही आईफा और अप्सरा अवार्ड्स की तरफ से उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए सम्मानित किया गया|
- सोनू को दबंग फिल्म के लिए बेस्ट विलेन का अवार्ड भी आईफा द्वारा दिया गया|
- 2012 में उन्हें बेस्ट विलेन का अवार्ड सीमा (siima) भी दिया गया था|
Must Read:Sonu Sood interesting facts in English
Sonu Sood biography in Hindi, जैसी और भी बेहतरीन कहानियां पढ़ने के लिए, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।
Sonu sood is a Real hero
I Salyut sonu sood