यहां देखें भारत के राज्यों के वर्तमान मंत्री और उनके विभागों की पूरी लिस्ट
State government chief minister and ministers list 2019– 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाई गई है। नरेंद्र मोदी को दूसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया गया है। भारत में 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश हैं। हर राज्य में एक मुख्यमंत्री और कुछ मंत्री होते हैं,जो राज्य का कार्यभार संभालते हैं। तो चलिए जानते हैं राज्यों के मंत्री और उनके विभागों के बारे में।
State government chief minister and ministers list 2019
राजस्थान सरकार के मंत्री और उनके विभाग
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं और उन्हें 9 विभागों का काम दिया गया जिसमें गृह और वित्त मंत्रालय शामिल हैं। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलेट को 5 विभाग दिए गए जिनमें लोक निर्माण विभाग भी शामिल है। राजस्थान सरकार में और किस मंत्री को कौन सा विभाग सौंपा गया है ये जानने के लिए नीचे दिए गए इस लिंक पर क्लिक करें।
rajasthan-state-government-chief-minister-and-ministers-2019
हिमाचल प्रदेश के मंत्री और उनके विभाग
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं और इसके पास कई सारे विभाग हैं। गृह, वित्त, पर्यटन और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभाग सीएम ठाकुर ने अपने पास रखे हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जानें हिमाचल प्रदेश सरकार में और किस मंत्री को सौंपा गया है कौन सा विभाग।
himachal-pradesh-government-chief-minister-and-ministers-2019
मध्य प्रदेश के मंत्री और उनके विभाग
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्रिमंडल में कई सदस्य शामिल हैं और सभी मंत्रियों को अलग- अलग विभाग बांटे गए हैँ। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पास करीब सात प्रमुख विभाग रखे हैं। बाकि मंत्रियों को कौन से विभाग सौंपे गए हैं ये जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
madhya-pradesh-government-chief-minister-and-ministers-2019
आंध्र प्रदेश के मंत्री और उनके विभाग
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस.जगनमोहन रेड्डी की मंत्रिपरिषद में पांच मंत्रियों को उप मुख्यमंत्री का पद दिया गया है। पामुला पुष्पा श्रीवाणी, पिल्ली सुभाष चंद्र बोस, अल्ला काली कृष्ण श्रीनिवास उर्फ नानी, के नारायण स्वामी और अमजत बाशा उप मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं। आंध्र प्रदेश सरकार के बाकी मंत्रियों और उनके विभागों के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
andhra-pradesh-government-chief-minister-and-ministers-2019
छत्तीसगढ़ के मंत्री और उनके विभाग
- वर्तमान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। इन्होंने सामान्य प्रशासन, वित्त, उर्जा, खनिकर्म, जनसंपर्क, सूचना प्रौद्योगिकी सहित कुछ अन्य विभाग अपने ही पास रखे हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जाने किस मंत्री के पास कौन सा विभाग है।
chhattisgarh-government-chief-minister-and-ministers-2019
मणिपुर के मंत्री और उनके विभाग
- वर्तमान में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और उपमुख्यमंत्री वाई जॉय कुमार हैं। कांग्रेस के 15 सालों का अंत करते हुए मणिपुर में पहली बार भाजपा ने 2017 में सरकार बनाई। मणिपुर के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री है, जिन्हें अलग-अलग मंत्रालय सौंपा गया है। इनके बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
manipur-government-minister-list-2019
मेघालय के मंत्री और उनके विभाग
- वर्तमान में मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड कोंगकल संगमा हैं उन्होंने 2018 में 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके मंत्रिमंडल में 11 विधायक भी शामिल हैं, जिन्हें अलग—अलग पदभार दिया गया है। आइए इस लिंक पर क्लिक करके जाने इन मंत्रियों के नाम और उनके विभागों के बारे में।
meghalaya-government-chief-minister-and-ministers-2019
पंजाब सरकार के मंत्री और उनके विभाग
- वर्तमान में पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिलाकर उनके मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 18 है। इससे पहले दो महिला राज्य मंत्रियों को श्रीमती अरुणा चौधरी और रजिया सुल्ताना को पदोन्नत कर कैबिनेट में शामिल किया गया। आइए नीचे दिए गए लिंक से जाने पंजाब के मंत्रिमंडल से जुड़े मंत्रियों और उनके विभागों के बारे में।
punjab-government-chief-minister-and-ministers-2019
हरियाणा सरकार के मंत्री और उनके विभाग
- 2014 में मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके मंत्रिमंडल में आठ कैबिनेट मंत्री और पांच राज्य मंत्री शामिल हैं। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में कई बार फेरबदल किए। ऐसे में आज हम आपको उनके मंत्रिमंडल से जुड़े मंत्रियों और उनके विभागों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
haryana-government-chief-minister-and-ministers-2019
त्रिपुरा सरकार के मंत्री और उनके विभाग
- वर्तमान में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब हैं उन्होंने 11 मार्च 2018 को त्रिपुरा के11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस समय उनके मंत्रिमंडल में उन्हें मिलाकर 8 मंत्री हैं। कौन-कौन से हैं ये मंत्री और किस मंत्री को क्या ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, ये जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
tripura-government-minister-list-2019
असम के मंत्री और उनके विभाग
वर्तमान में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल हैं। इसके अलावा उनके मंत्रिमंडल में 19 अन्य मंत्री शामिल हैं। 2018 में उन्होंने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था जिसके बाद असम सरकार में मंत्रियों की संख्या 11 से बढ़कर 19 हो गई। असम के किस मंत्री को क्या ज़िम्मेदारी सौंपी गई है देखें इस लिंक में।
assam-government-minister-list-2019
गोवा के मंत्री और उनके विभाग
- गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद श्री प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला। इसके बाद उन्होंने मंत्रिमंडल में विस्तार किया और नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। वर्तमान में गोवा में मुख्यमंत्री के अलावा दो उप मुख्यमंत्री हैं। तो आइए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जाने गोवा के मंत्रियों और उनके विभागों के बारे में।
goa-government-chief-minister-and-ministers-2019
मिज़ोरम के मंत्री और उनके विभाग
- एमएनएफ प्रमुख जोरामथांगा तीसरी बार मिज़ोरम के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले वे 1998 और 2003 में सरकार का नेतृत्व कर चुके हैं। उनके मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सहित पांच कैबिनेट मंत्री और छह राज्य मंत्री शामिल हैं। आइए जानिए मंत्री और उनसे जुड़े मंत्रिमंडल के बारे में।
mizoram-government-chief-minister-and-ministers-2019
ओडिशा के मंत्री और उनके विभाग
- 2000, 2004, 2009, 2014 और 2019 में चुनाव जीतकर नवीन पटनायक लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने। पटनायक ओडिशा के सबसे ज्यादा दिनों तक रहने वाले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में 21 विधायकों को जगह दी, कौन- कौन से हैं ये विधायक जानें इस लिंक पर क्लिक करके।
odisha-government-chief-minister-and-ministers-2019
सिक्किम के मंत्री और उनके विभाग
- मई 2019 को सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा चीफ प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके मंत्रिमंडल में 11 अन्य मंत्री हैं, जिन्हें अलग—अलग पदभार दिया गया है। आइए इस लिंक पर क्लिक करके जानें सिक्किम के मंत्रियों के पास कौन- कौन से विभाग हैं।
sikkim-government-chief-minister-and-ministers-2019
नागालैंड सरकार के मंत्री और उनके विभाग
- पूर्वोत्तर राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर नेफ्यू रियो का यह चौथा कार्यकाल है। बीजेपी के साथ गठबंधन में रियो राज्य में पीपुल्स डेमोक्रेटिक एलायंस सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में बीजेपी के वाई पैटन को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इनके अलावा रियो के मंत्रिमंडल में 10 अन्य मंत्री शामिल किए गए। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जानें यहां के मंत्री और उनसे जुड़े विभागों के बारे में।
nagaland-government-chief-minister-and-ministers-2019
To read more stories like State government chief minister and ministers list 2019, ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।