सभी कष्टों का नाश करता है सुंदरकांड का पाठ, हनुमान जी स्वयं करते हैं रक्षा !
Sunderkand path ke fayde – Sunderkand path kaise kare –Sunderkand path ke niyam – हनुमान जी प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त हैं। उनकी आराधना करने से मनुष्य के जीवन में आ रहे तमाम कष्ट दूर होते हैं। सुंदरकांड हनुमान जी की विजय गाथा का प्रतीक है। कहा जाता है जो भक्त नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ तन मन से करता है हनुमान जी उसकी फरियाद ज़रूर पूरी करते हैं। इसमें हनुमान जी का लंका प्रस्थान, लंका दहन, लंका से वापसी तक के सभी घटनाक्रमों के बारे में व्याख्यान किया गया है। सुंदरकांड में हनुमान जी की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया है। सुंदरकांड के नियमित पाठ से जातक को हनुमान जी अपार कृपा प्राप्त होती है। यह पाठ सभी कष्टों को हरने वाला है।
Sunderkand path ke fayde – Sunderkand path kaise kare
सुंदरकांड पाठ के नियम – Sunderkand path ke niyam
- हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं इसलिए उनके भक्तों को भी तन मन धन से अपने आप को उनके चरणों में समर्पित कर देना चाहिए।
- सुंदरकांड का पाठ ब्रह्म मुहूर्त में करना चाहिए यानि प्रात:काल 4 से 6 बजे के बीच।
- कभी भी बिना स्नान के सुंदरकांड का पाठ नहीं करना चाहिए।
- सुंदरकांड का पाठ मंगलवार, शनिवार, पूर्णिमा और अमावस्या को करना श्रेष्ठ रहता है, आप चाहें तो रोज़ाना भी कर सकते हैं।
- पाठ करते समय कोई गलत ख्याल मन में नहीं लाना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करते समय इसकी पुस्तक को अपने सामने किसी चौकी या पटिए पर स्वच्छ कपड़ा बिछाकर रखना चाहिए।
- सुंदरकांड का पाठ अपने घर के मंदिर में करना चाहिए। पाठ के आरंभ से पहले प्रभु श्री राम की स्तुति और उनका आवाहन ज़रूर करना चाहिए।
Must read- हर परेशानी से बचाएगा हनुमान जी का ये ध्यान मंत्र
Sunderkand path kaise kare – Sunderkand Path ki vidhi
सुंदरकांड पाठ की विधि
- सबसे पहले सर्योदय से पहले उठें और स्नान आदि से निवृत हो जाएँ।
- इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- हो सके तो लाल वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद हनुमान जी को प्रणाम करें और उनके सामने तेल का दीया जलाएं और धूप भी दिखाएँ।
- इसके बाद हनुमान जी के चरणों में पुष्प आदि अर्पित करें और उन्हें बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं।
- इसके बाद अपने पितरों का ध्यान करके और प्रभु श्री राम की वंदना करके सुन्दरकाण्ड का पाठ आरम्भ करें।
- पाठ खत्म होने के बाद श्री हनुमान आरती और श्री राम जी आरती करें और पाठ में भाग लेने वालो को आरती और प्रसाद दें ।
- सुन्दरकाण्ड प्रारम्भ करने के पहले हनुमानजी व् राम चन्द्र जी का आवाहन ज़रूर करें।
- सुंदरकांड के पाठ के पश्चात हनुमान जी की आरती करें फिर श्री राम जी की आरती करें।
- पाठ होने के बाद सुंदरकांड को लाल कपड़े में श्रद्धापूर्वक लपेटकर पूजा स्थान पर रख दें।
- इसके बाद अपने माता पिता का आशीर्वाद लें।
Must read- Shri Hanumat Stavan – Hanuman Shlok हनुमान श्लोक
Sunderkand path ke fayde – benefits of Sunderkand path in hindi
सुंदरकांड पाठ का महत्व व लाभ
- हनुमान जी इतने भोले हैं कि वे मात्र प्रभु श्री राम का नाम लेने से भी खुश हो जाते हैं तभी उन्हें राम भक्त कहा जाता है।
- सुन्दरकांड के पाठ से हनुमान जी बहुत प्रसन्न होते हैं।
- सुंदरकांड के नियमित पाठ से गृह कलेश दूर होता है और दुर्भाग्य का नाश होता है।
- जिन व्यक्तियों को लगातार प्रयास के बावजूद भी नौकरी नहीं मिलती उनके लिए सुंदरकांड का पाठ मंगलवार के दिन करना अत्यंत लाभकारी होता है।
- यदि आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक शक्तियों का वास है और लड़ाई झगड़े ज्यादा होते हैं तो आपको अपने घर में सभी सदस्यों के साथ बैठकर सुबह शाम सुंदरकांड का नियमित पाठ जरूर करना चाहिए।
- सुंदरकांड के जाप से नकारात्मक शक्तियां घर छोड़ के चली जाती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिससे मनुष्य के जीवन में आ रही तमाम विपत्तियों का नाश होता है।
- सुंदरकांड का पाठ करने से आत्मविश्वास बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और हर काम में सफलता मिलती है।
- इस पाठ से मन शांत होता है और एकाग्रता बढ़ती है।
- यदि कोई इंसान किसी बीमारी से ग्रस्त है तो सुंदरकांड का पाठ सुनना या पढ़ना ज़रूर चाहिए।
- इस पाठ से सभी गृह अपना शुभ फल प्रदान करते हैं और इंसान के जीवन में खुशियां वास करती हैं।
- यदि घर में पैसों की बरकत नहीं है, किसी को दिया हुआ धन वापिस नहीं लौट रहा या कारोबार में घाटा हो रहा है तो सुंदरकांड का पाठ आपको बहुत लाभ पहुंचाएगा।
- कर्ज से घिरे व्यक्तियों को सुंदरकांड का पाठ अति आवश्यक है।
Must read- सभी कष्टों के निवारण के लिए करें हनुमानाष्टक का पाठ
Must read- जपिए संकटमोचन हनुमान जी के 108 नाम
Sunderkand path ke fayde, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।