जानें कुंडली के किस भाव में सूर्य का प्रभाव अशुभ होता है और उसके उपाय
Surya dosh dur karne ke upay – सूर्य का प्रभाव सभी की कुंडली में होता है। सूर्य का प्रभाव आपकी कुंडली में शुभ और अशुभ दोनों प्रकार से पड़ता है इसलिए आपको ये जानना बहुत ज़रुरी है कि आपकी कुंडली के किस भाव में सूर्य का प्रभाव शुभ है और अशुभ। जब इसका प्रभाव अशुभ होता है तो ये जातक की ज़िंदगी में परेशानियां भर देता है और वो मेहनत करने के बाद ही सफलता हासिल नहीं कर पाता। वहीं अगर शुभ प्रभाव पड़ता है तो जातक हमेशा तरक्की करता है। तो चलिए आपको बताते हैं कुंडली के किस भाव में सूर्य का प्रभाव अशुभ होता है और उसके उपाय।
प्रथम भाव में सूर्य – Surya dosh dur karne ke upay
- अगर सूर्य प्रथम भाव में है और सूर्य कष्टदायी है, तो जातक को विवाह कर लेना चाहिए। सार्वजनिक उपयोग के जल स्थान जैसे प्याऊ, कुआँ या पशुओं और पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।
द्वितीय भाव में सूर्य – Surya ke ashubh prabhav ke upay
अगर सूर्य द्वितीय भाव में है और आपको कष्ट दे रहा है, तो कभी भी गेहूं और बाजरा मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। नारियल,बादाम या तेल का दान धर्म स्थानों पर करते रहना चाहिए।
तृतीय भाव में सूर्य
- अगर तृतीय भाव में सूर्य है और कष्ट दे रहा है तो अपने भतीजो की सेवा और सहायता करें।
चतुर्थ भाव में सूर्य
- अगर सूर्य चतुर्थ भाव में है और कष्ट कारी है तो जातक को अंधों को भिक्षा देनी चाहिए, साथ ही बुआ के लड़के की मद्द करनी चाहिए।
Surya dosh dur karne ke upay
Must read- पढ़िए कुंडली में जब तीन ग्रह एक साथ हो तो उनका क्या फल होता है
पंचम भाव में सूर्य
- अगर पंचम में सूर्य कष्ट कारी है तो लाल मुंह वाले बन्दर की सेवा करें।
छठे भाव में सूर्य
- अगर छठे भाव में सूर्य पीड़ित है तो जातक को बन्दर को गुड़ देना चाहिए। मामा की सेवा सहायता करनी चाहिए। घर में किसी पवित्र नदी या तीर्थ का जल रखें। मंदिर में दान करें। रात को सिरहाने के पास जल रखकर सोएं।
सप्तम भाव में सूर्य
- अगर सप्तम भाव में सूर्य कष्टकारी है तो जातक को काली गाय की सेवा करनी चाहिए। ज़मीन में तांबे का चकोर पत्र गाड़ने से लाभ होगा। कोई भी काम शुरू करने से पहले थोड़ा सा पानी पी लें।
Surya dosh dur karne ke upay
Must read- जानिए कैसा होता है सिंह राशि के जातकों का स्वभाव, गुण और व्यक्तित्व
अष्टम भाव में सूर्य – surya ke ashubh prabhav
- यदि अष्टम में सूर्य पीड़ित है तो जातक को लाल या काली गाय की सेवा करनी चाहिए। कोई भी काम गुड़ खाकर और पानी पी कर करें। गेहूं 800 ग्राम, गुड़ 800 ग्राम रविवार से शुरू करके लगातार 8दिन तक मंदिर में दान देना चाहिए।
Must read- जानिए कुंडली में जब दो ग्रह एक साथ बैठे हों, तो क्या होता है
नवम भाव में सूर्य
- अगर नवम भाव में सूर्य पीड़ित है तो जातक चांदी,चावल व दूध का दान करें, परन्तु इनका दान कभी नहीं लेना चाहिए।
दशम भाव में सूर्य
- यदि दशम में सूर्य कष्ट कारी है तो जातक को सिर पर सफेद टोपी या पगड़ी सदैव बांधनी चाहिए। काले और नीले कपड़े कभी नहीं पहने। नदी या तालाब में तांबे का सिक्का डालना चाहिए।
एकादश भाव में सूर्य
- अगर सूर्य एकादश भाव में है और कष्ट कारी है तो जातक को तांबे का दान करना चाहिए।
द्वादश भाव मे सूर्य
- अगर द्वादश भाव में सूर्य पीड़ित है तो जातक को बन्दर को गुड़ खिलाना चाहिए। अपने धर्म पर स्थिर रहना चाहिए। कभी भी झूठी गवाही न दें। साले, चाचा और ताऊ के साथ मिलकर कभी काम न करें। लाल चींटियों को आटा डालें।
Surya dosh dur karne ke upay
Must read- जानिए जन्म कुंडली के इन योगों के बारे में, जो इंसान को दिलाते हैं राजयोग
अन्य उपाय:-
- सूर्य से संबंधित वस्तुओं का दान कभी नहीं लेना चाहिए।
- रविवार को बहते जल में तांबे का सिक्का बहाना चाहिए।
- रविवार को लाल गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।
- रविवार को बहते पानी मे गुड़ बहाना चाहिए। अपनी जेब में एक तांबे का सिक्का हमेशा रखें। शुक्ल पक्ष के रविवार को तांबे का छल्ला धारण करें। सदाचारी व सात्विक रहना चाहिए।
- रात का भोजन बन जाने के बाद चूल्हे पर दूध के छींटे मारे।
- सिर पर लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- भोजन में गुड़,लाल देसी गेहूं के आटे की रोटी व लाल गाय का दूध व घी लेना चाहिए।
- स्नान में साबुन का त्याग करें।
- पिता,चाचा, ताऊ या पित्र तुल्य व्यक्ति की सेवा करें।
- प्रतिदिन सात पान दान करें।
ये सभी सूर्य शांति के उपाय हैं अगर किसी को कोई जानकारी चाहिए तो हमारी एक्सपर्ट टीम से सम्पर्क करें या पूछताछ लिंक पर क्लिक कर अपना प्रश्न पूछे।
Surya dosh dur karne ke upay
नीचे हम एक तस्वीर दे रहे हैं जिन जातकों को भाव का ज्ञान नहीं है वो इस तस्वीर से पता लगा सकते हैं कि उनका सूर्य किस भाव में है। अगर यह जानकारी चाहिए कि सूर्य पीड़ित है या नहीं या कितना पीड़ित है तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप का अपनी कुंडली के बारे में कोई सवाल है तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स हमें दे। हम कोशिश करेंगे कि हमारे एक्सपर्ट्स आपके सवालों के जवाब दें।
Must read- कैसे होते हैं वृषभ राशि के लोग, जानिए उनका स्वभाव, व्यक्तित्व, गुण और दोष
Read more stories like; Surya dosh dur karne ke upay, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।
Shakuriya ji