सूर्य देव के इन मंदिरों में दर्शन करने से दूर हो जाएगा जीवन का अंधकार
Surya mandir kahan sthit hai – भगवान सूर्य महर्षि कश्यप और माता अदिति के पुत्र हैं| माता अदिति के पुत्र होने की वजह से उनका नाम आदित्य पड़ा| वेदों के अनुसार भगवान सूर्य देव को जगत की आत्मा कहा गया है| पृथ्वी पर जीवन होने का बहुत बड़ा कारण सूरज को ही माना जाता है| वैदिक काल में भी सूर्य भगवान को जगत का कर्ता-धर्ता माना गया है| तो चलिए आज हम आपको बताते हैं भारत में सूर्य देव के मंदिर कहां – कहां हैं|
Surya mandir kahan sthit hai – भारत के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर
सूर्य मंदिर, उन्नाव
- मध्य प्रदेश के उन्नाव में स्थित यह मंदिर भगवान सूर्य को समर्पित है| यह मंदिर गुर्जर कुषांण वंशीय महाराजा धिराज श्रीमान कनिष्क के समय का माना जाता है|
- मंदिर की प्राचीनता का इस बात से पता चलता है कि यह 2000 वर्ष पुराना मंदिर है|
- यहां भगवान सूर्य की पत्थर की मूर्ती बनी हुई है| इस मूर्ती पर काले धातु की परत चढ़ी हुई है|
सूर्य मंदिर, रांची
- रांची से 37 किलोमीटर की दूरी पर सूर्य मंदिर बुंडू के समीप स्थित है|
- मंदिर की सजावट संगमरमर के पत्थरों से की गयी है|
- यहां 18 पहियों और 7 घोड़ों के रथ पर विद्यमान भगवान सूर्य के रूप की मूर्ती स्थापित है|
- हर साल यहां जनवरी में एक मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं|
Surya mandir kahan sthit hai
Must read: सूर्यदेव जी की आरती करने से बरसेगी कृपा
सूर्य मंदिर, कोणार्क
- कोणार्क सूर्य मंदिर को गंग वंश के प्रथम राजा नरसिंह देव ने बनवाया था|
- इस मंदिर खूबसूरती देखने लायक है| यहां साल भर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है|
- इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में किया गया था| यह मंदिर सूर्य देव को समर्पित है|
- यदि दूर से सूर्योदय के समय मंदिर को देखें तो लगता है कि जैसे ये मंदिर ज़मीन के नीचे से निकला हो|
- पुराणों के अनुसार श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब को उनके श्राप से कोढ़ रोग हो गया था| तब साम्ब ने मित्रवन में चंद्रभागा नदी के सागर संगम पर कोणार्क में, बारह वर्षों तक तपस्या की और सूर्य देव को प्रसन्न किया था|
- अपने रोग-नाश के उपरांत, चंद्रभागा नदी में स्नान करते हुए, उन्हें सूर्यदेव की एक मूर्ती मिली| यह मूर्ती सूर्यदेव के शरीर के ही भाग से, देवशिल्पी श्री विश्वकर्मा ने बनायी थी, जिसके बाद वहां सूर्यदेव के मंदिर का निर्माण किया गया|
Surya mandir kahan sthit hai
Must read: भारत की इन जगहों पर बने हैं बौद्ध स्तूप, यहं झलकता है बौद्ध धर्म का इतिहास
देव सूर्य मंदिर, औरंगाबाद
- बिहार के औरंगाबाद जिले में यह मंदिर भी भगवान सूर्य को समर्पित है|
- इस मंदिर को देवार्क सूर्य मंदिर और देवार्क के नाम से भी जाना जाता है|
- देवार्क मंदिर अपनी अनूठी शिल्पकला के लिए भी जाना जाता है|
- अलग-अलग पौराणिक कथाओं के अनुसार मंदिर का निर्माण त्रेतायुग के समय हुआ था|
- देव सूर्य मंदिर को हिंदू मिथकों में वर्णित, कृष्ण के पुत्र, साम्ब द्वारा निर्मित बारह सूर्य मंदिरों में से एक माना जाता है|
Surya mandir kahan sthit hai
Must read: पवित्र स्थल रामेश्वरम से करें अपनी यात्रा की शुरुआत, जानें क्या है इस जगह में ख़ास
सूर्य मंदिर, प्रतापगढ़
- उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतापगढ़ जनपद में स्थित यह एक बहुत फेमस सूर्य मंदिर है|
- इस मंदिर का निर्माण निर्माण 8वीं-9वीं शताब्दी में किया गया था|
- इस मंदिर में आपको बेल, बूटे, पत्ते तथा देवताओं के चित्र खुदे हुए दिखाई देंगे|
- इस प्रसिद्ध मंदिर में एक विशाल शिवलिंग है जिसकी चौड़ाई लगभग 4 फुट तथा लम्बाई 7 फुट है|
- इस मंदिर में भगवान बुद्ध की मूर्तियाँ भी स्थापित की हुई हैं|
Must read: भारत के इन 1000 साल पुराने मंदिरों में छुपा है देवताओं का इतिहास
Read more stories like; surya mandir kahan sthit hai, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।