Suryakumar Yadav Biography In Hindi – काफी इंटरेस्टिंग है क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की लाइफ स्टोरी
Suryakumar Yadav Biography In Hindi – सूर्यकुमार यादव बायोग्राफी – सूर्यकुमार यादव एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो एकदिवसीय और टी-20 प्रारूपों में भारत के लिए खेलते हैं इन्हें स्काई के नाम से भी जाना जाता है। वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। वह दाएं हाथ के बहुमुखी बल्लेबाज और कभी-कभार दाएं हाथ के मध्यम गति और स्पिन गेंदबाज हैं। 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए t-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। 18 जुलाई 2021 को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) पदार्पण किया। उनका जर्सी नंबर 63 है। वह अपने सिग्नेचर ‘स्वीप शॉट’ के लिए जाने जाते हैं जो वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ डीप स्क्वायर लेग पर 6s हिट करने के लिए खेलते हैं। सूर्या भारत की अंडर-23 टीम के कप्तान भी रहे हैं।
Suryakumar Yadav Biography In Hindi
प्रारंभिक जीवन
- सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनका पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के हथौड़ा गांव में है।
- इनके पिता का नाम अशोक कुमार यादव और माता का नाम स्वप्ना यादव है। पिता अशोक कुमार यादव की नौकरी की वजह से ही परिवार को मुंबई आना पड़ा।
- पिता मुंबई में भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर में इंजीनियर हैं। इनके दादा विक्रमा यादव सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर रहे और 1991 में राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किए गए।
- इनका झुकाव बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन में था। उनके पिता बार्क में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की नौकरी के लिए गाजीपुर शहर से मुंबई आ गए।
- सूर्या ने वाराणसी की गलियों में खेलते हुए अपना हुनर सीखा। 10 साल की उम्र में, उनके पिता ने खेल के प्रति उनके झुकाव को देखते हुए उन्हें अणुशक्ति नगर में बीएआरसी कॉलोनी में एक क्रिकेट क्लब में नामांकित किया। इसके बाद वे एल्फ वेंगसरकर अकादमी गए।
Suryakumar Yadav Biography In Hindi
शिक्षा
- सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मुंबई में ही परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की है।
- इसके बाद ये आगे की पढ़ाई के लिए वो क्रमशः परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज, मुंबई (महाराष्ट्र) और फिर पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई में गए। इनके पास वाणिज्य में स्नातक (बीकॉम) की डिग्री है।
Must Read:Tim David Biography in Hindi
Suryakumar Yadav Biography In Hindi
सूर्यकुमार यादव करियर
- राष्ट्रीय स्तर अपना पहला मैच 11 फरवरी 2010 को विजय हजारे ट्राफी में गुजरात के खिलाफ अपने होम सिटी मुंबई के लिए खेला और उन्होंने 37 गेंदों पर 41 रन बनाये।
- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी t-20 में मुंबई के लिए खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ मात्र 5 रन बनाये।
- साल 2010 में ही उन्होंने दिल्ली के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलते हुए मैच में सर्वाधिक 73 रन बनाए।
- इसके बाद 2011-12 के रणजी सीजन में 9 मैचों में 68.54 की औसत से 754 रन बनाकर मुंबई के लिए रन बनाने वालों में शीर्ष स्थान हासिल किया।
- उन्होंने उड़ीसा के खिलाफ सत्र के केवल तीसरे मैच में दोहरा शतक लगाया और इसके बाद अगले मैच में एक और शतक बनाया।
Must Read:Shahrukh Khan Cricketer Biography in Hindi
सूर्यकुमार यादव आईपीएल करियर
- सुर्यकुमार यादव के खेल से प्रभावित होकर साल 2012 मुंबई इंडियंस ने खरीदा, लेकिन दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण उन्हें पूरे सीजन में नज़र अंदाज़ किया गया।
- साल 2014 के आईपीएल में इन्हें कोलकता नाइट राइडर्स ने खरीदा और इन पर भरोसा जताया। ये आईपीएल 2015 में उस समय सुर्खियों में आये जब मुंबई इंडियंस के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 98 रन बनाए।
- अब उन्हें मुम्बई इंडियंस ने दोबारा अपनी टीम में जगह दी जिसके बाद वह मुम्बई इंडियंस के लिये लगातार अच्छा प्रदर्शन करते नजर आते है।
Suryakumar Yadav Biography In Hindi
शादी
- क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की मुलाकात साल 2012 में आर ए पोदार कॉलेज आफ कमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई, की छात्रा देवीशा शेट्टी से हुई थी, तब से दोनों संपर्क में रहे हैं और 4 साल बाद 7 जुलाई 2016 को शादी कर ली। वर्तमान में देवीशा शेट्टी मुंबई में एक डांस कोच है।
Must Read:Vaibhav Arora Biography in Hindi
Suryakumar Yadav Biography In Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।