जानिए छोटे पर्दे का सितारा सुशांत सिंह राजपूत कैसे बना बॉलीवुड का सुपरस्टार
Sushant Singh Rajput Biography in Hindi – सुशांत सिंह राजपूत ऐसे एक्टर थे जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर सफलता हासिल की। अपने करियर की शुरुआत इन्होंने टीवी सीरियल से की थी। टीवी सीरीयल ‘पवित्र रिश्ता’ से इन्हें काफी फेम मिला। इसके बाद सुशांत ने बॉलीवुड में कदम रखा और फिल्म ‘काय पो छे’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। तो चलिए आपको बताते हैं इनकी लाइफ से जुड़े फैक्ट्स
Sushant Singh Rajput Biography in Hindi – सुशांत सिंह राजपूत बायोग्राफी
जन्म और शिक्षा
- सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना, बिहार में हुआ था| उनके पिता का नाम कृष्ण कुमार सिंह है और मां का नाम उषा सिंह। सुशांत की मां की मृत्यु साल 2002 में हो गई थी।
- सुशांत पढ़ाई में काफी अच्छे थे। साल 2003 में उन्होंने DCE प्रवेश परीक्षा में सातवां स्थान प्राप्त किया था। अपनी स्कूल की पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से पूरी की और हाई स्कूल की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से की|
- फिजिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर ओलंपियाड विजेता भी रह चुके थे। सुशांत ने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पूरी की|
- एक्टिंग करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी|
पर्सनल लाइफ – सुशांत सिंह राजपूत बायोग्राफी – Sushant Singh Rajput Biography in Hindi
- अपनी लव लाइफ को लेकर सुशांत हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बने रहते थे|
- वह लंबे टाइम तक टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में थे|
- मगर कुछ सालों पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता पहली बार पवित्र रिश्ता के सेट पर मिले थे| इस शो में दोनों एक दूसरे के अपोजिट काम कर रहे थे|
Must read: इन वीडियो में झलकती है सुशांत की ज़िंदादिली, सुशांत के बेस्ट हैप्पी मोमेंट्स
फ़िल्मी करियर – Sushant Singh Rajput Biography in Hindi
- मुंबई आने के बाद सुशांत ने मशहूर कोरियोग्राफर ऐश्ले लोबो का डांस ग्रुप ज्वाइन किया और बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करने लगे|
- सुशांत ने 2006 के कॉमनवेल्थ गेम्स खेलों में भी परफॉर्म किया था|
- छोटे पर्दे पर उन्होंने साल 2008 में ‘किस देश में है मेरा दिल’ धारावाहिक से अपने करियर की शुरुआत की|
- मगर पहचान उन्हें एकता कपूर के शो पवित्र रिश्ता से मिली। इस शो में उनकी भूमिका और सादेपन को दर्शकों ने खूब सराहा था, जिसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर आने भी शुरू हुए|
- डांस रियलिटी शो ज़रा नचके दिखा (सीज़न 2) और झलक दिखला जा 4 में ये नज़र आए थे।
- बॉलीवुड में सुशांत ने “काय पो छे” फिल्म से एंट्री ली, जो उनके करियर का बेस्ट पॉइंट साबित हुई और उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई|
- साल 2016 में आयी उनकी फिल्म एम एस धोनी – दा अनटोल्ड स्टोरी के लिए भी सुशांत को खूब सराहा गया था उन्होंने इस बायोपिक में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था।
- सुशांत की फेमस फिल्मों में शुद्ध देसी रोमांस, पीके, छिछोरे और केदारनाथ शामिल हैं|
- कुछ दिन पहले ही सुशांत ने अपने फैंस के साथ एक फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी विशलिस्ट शेयर की थी|
ब्रांड एंबेसडर – Sushant Singh Rajput Biography in Hindi
- सुशांत बाटा मेंस कलेक्शन के ब्रांड एम्बेसडर थे|
- वेलोसिटी ऑप्टिकल्स और कपड़ो के फेमस ब्रांड डोनर NXG (Donear NXG) के भी ब्रांड एम्बेसडर थे|
अवार्ड्स – Sushant Singh Rajput Biography in Hindi
- साल 2009 में बेस्ट मेल एक्टर के लिए इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया था|
- साल 2010 में बेस्ट एक्टर इन लीड केटेगरी में अवॉर्ड जीता था।
- 2011 में कलाकार अवार्ड प्रोड्यूसर गिल्ड फिल्म अवार्ड और स्क्रीन अवार्ड बेस्ट मेल डेब्यू के अवार्ड से सराहा गया|
- साल 2014 में स्क्रीन अवार्ड की तरफ से उनकी पहली फिल्म काय पो छे के लिए बेस्ट डेब्यू का अवार्ड दिया था|
- साल 2017 में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबोर्न में बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया था|
Must read: अमिताभ बच्चन: संघर्ष…सफलता…शोहरत…महानायक
Must read:– साल 2020 में ये सितारे कह गए सबको अलविदा
Read more stories like; Sushant singh Rajput biography in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।