शकरकंद खाने से कम कर सकते हैं अपना वजन
Sweet Potato Reduces Weight – आजकल के बदलते लाइफ स्टाइल के साथ लोगों में मोटापे की दिक्कत बढ़ती जा रही है। वो अपने मोटापे को कम करने के लिए बहुत मेहनत भी करते हैं. इतना ही नहीं वह अपना खाना तक छोड़ देते हैं। अगर आप भी मोटापे से ऐसे ही परेशान हैं तो आपको शकरकंद को अपनाना चाहिए। तो चलिए आज जानते हैं कि आखिर कैसे शकरकंद खाने से पड़ता है मोटापे पर असर।
वजन कम करने में कैसे मदद करती है शकरकंद
– शकरकंद एक ऐसी चीज़ है जिसमें आपको विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में प्राप्त होता है।
– शकरकंद में कैलोरी काफी कम होती है और फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ज्यादा फाइबर की मात्रा होने के कारण इसे पचाना काफी आसान होता है।
प्रेगनेंट महिलाओं की डाइट लिस्ट में होनी चाहिए ये चीज़ें
– शकरकंद में पानी की मात्रा काफी होती है। इससे आपकी बॉडी में पानी की कमी नहीं होती। अगर आप एक शकरकंद भी खाते हैं तो आपकी बॉडी काफी हाइड्रेटेड रहती है। शकरकंद खाने के बाद अगर आप दिन में एक बार खाना नहीं खाते हैं तब भी आपका एनर्जी लेवल बना रहेगा।
– शकरकंद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिसका मतलब है कि इसे खाने से शुगर लेवल नहीं बढ़ता।
आप अपनी डाइट में शकरकंद कैसे शामिल करें
– आप शकरकंद को बेक कर के स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं या फिर आप मैश शकरकंद और शकरकंद पुलाव भी खा सकते हैं।
– गाजर, शकरकंद और अदरक का सूप बनाकर भी आप पी सकते हैं।
– शकरकंद का आप हलवा भी बना कर खा सकते हैं।
शकरकंद खाने का सही समय
– शकरकंद को आप दिन भर में किसी भी वक़्त खा सकते हैं। यह पचाने में आसान होता है इसलिए इसे खाने का कोई निर्धारित समय नहीं है।
Read news about sweet potato reduces weight, benefits of sweet potato, sweet potato.
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक,ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।
sweet potato reduces weight
यह आर्टिकल आपको केवल सूचना पहुँचाने के उद्देश्यों के लिए है। आप हमारे आर्टिकल में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले किसी भी प्रमाणित हेल्थ केयर से बात-चित कर ले। हम आपको किसी भी परिणाम की गांरटी नहीं देते हैं और हमारे आर्टिकल में लिखी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल करने के बाद होने वाले किसी भी नुकसान के लिए हमारी कोई ज़िम्मेदारी नहीं हैं।