टी-20 वर्ल्ड कप विजेता बन चुके हैं यह देश
t20 world cup winners list – टी-20 वर्ल्ड कप में हर देश जीतने की कोशिश करता है। लेकिन सबसे बेहतरीन टीम ही बाज़ी मार पाती है| 2007 से अब तक कई टी-20 वर्ल्ड कप हुए हैं और कई देशों ने इन्हें जीता है| तो चलिए जानते हैं अब तक के विजेताओं के बारे में|
इंडिया (2007)
- 2007 में सबसे पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेला गया था और भारत इसका सबसे पहला विजेता बना|
- साउथ अफ्रीका में हो रहे इस टूर्नामेंट में भारत ने बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया|
- फाइनल मुकाबला भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेला जिसमें आखिर में वह 5 रन से जीत गए|
ये भी पढ़ें: ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2020 शेड्यूल
पाकिस्तान (2009)
- पहले वर्ल्ड कप की हार का बदला पाकिस्तान ने दूसरे वर्ल्ड कप को जीतकर लिया|
- इंग्लैंड में हो रहे इस टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुआ|
- आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान की टीम बखूबी खेली और श्रीलंका को 8 विकेट से हराया|
इंग्लैंड (2010)
- क्रिकेट की खोज करने वाले देश इंग्लैंड ने 2010 में जाकर पहली बार कोई वर्ल्ड कप जीता।
- उनका फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ और दोनों के बीच कड़ी टक्कर भी हुई|
- ऑस्ट्रेलिया के 148 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट से खेल जीत लिया|
वेस्ट इंडीज़ (2012)
- वेस्ट इंडीज़ टी-20 की सबसे बढ़िया टीमों में से एक है| यही कारण है कि वह 2012 में विजेता बने|
- श्रीलंका से उनका फाइनल मैच था जिसमें उन्होंने 137 रन का टारगेट श्रीलंका को दिया|
- श्रीलंका महज़ 101 रनों पर ढेर हो गई और वेस्ट इंडीज़ के नाम वर्ल्ड कप हो गया|
ये भी पढ़ें: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप2020 शेड्यूल
श्रीलंका (2014)
- दो बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हारने के बाद तीसरी बार श्रीलंका ने बाज़ी मार ही ली|
- उनका फाइनल मुकाबला भारत से हुआ था जिसमें भारत ने उन्हें 131 रन का टारगेट दिया|
- बढ़िया तरीके से खेलते हुए श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया|
वेस्ट इंडीज़ (2016)
- 2016 में दूसरी बार वेस्ट इंडीज़ ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता|
- इस बार उनका मुकाबला इंग्लैंड की मज़बूत टीम से था| इंग्लैंड ने उन्हें 155 रन का टारगेट दिया था|
- वेस्ट इंडीज़ ने ताबड़तोड़ रन बरसाए और 161 रन बनाकर 4 विकेट से मैच और वर्ल्ड कप दोनों जीत लिया|
ये भी पढ़ें: IPL winners list – इन टीमों के पास आ चुका है आईपीएल का ताज
For more stories like t20 world cup winners list, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+.