प्यार और सुंदरता की निशानी ‘ताजमहल’ के दिलचस्प फैक्ट्स जो आपको कर देंगे हैरान
Tajmahal ke bare mein bataiye – Interesting facts about Taj Mahal in hindi – प्यार की निशानी के रूप में प्रसिद्ध ताजमहल को देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। ताजमहल को यूनेस्को ने साल 2007 में दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज़ की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था। बेपनाह मोहब्बत की निशानी ताजमहल के निर्माण में करीब 20 से 22 साल का वक्त लगा था। इस ताजमहल को मुगल शिल्पकला का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं ताजमहल के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स।
Tajmahal ke bare mein bataiye – ताजमहल के बारे में बताएं – ताजमहल के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स – tajmahal kisne banwaya tha
- ताजमहल तुर्क, फारसी, भारतीय और इस्लामी वास्तुकला के घटकों का एक अनोखा संगम है। इसी के चलके इसे यूनेस्को ने साल 1983 में विश्व धरोहर घोषित किया था।
- ताजमहल को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। मुमताज की मृत्यु 14वें बच्चे को जन्म देने के दौरान हुई थी।
- ऐसा माना जाता है कि इस प्यार की निशानी को बनवाने में करीब 20 से 22 साल तक का वक्त लगा। 22,000 से ज़्यादा मजदूरों और कारीगरों ने ताजमहल का निर्माण किया था।
- ताजमहल के निर्माण सामग्री को लाने में करीब 1,000 हाथियों का सहारा लिया गया था। इनके ज़रिए ही निर्माण का सारा सामान लाया गया था।
Tajmahal ke bare mein bataiye – Interesting facts about Taj Mahal in hindi
Must Read: Cautions and Tips for visiting Taj Mahal and Agra
- ताजमहल के निर्माण कार्य में उस वक्त तकरीबन 3.2 करोड़ रुपए का खर्च आया था।
- ताजमहल ऐसी लकड़ियों पर खड़ा हुआ है जिसे मज़बूत रहने के लिए नमी की ज़रूरत पड़ती है और यह नमी उन्हें यमुना नदी से मिलती है।
- ताजमहल का निर्माण संगमरमर के पत्थर से हुआ है। इसे बनाने में पूरे 28 प्रकार के पत्थर लगे हैं जो विशेषकर श्रीलंका, चीन, तिब्बत और भारत के कुछ हिस्सों से मंगवाए गए थे। इसके आलावा ताजमहल के निर्माण में लगभग पूरे भारत और एशिया से निर्माण सामग्री मंगवाई गई थी।
- ताजमहल को बनवाने के लिए शाहजहां ने बगदाद और तुर्की से मज़दूर (कारीगर) बुलवाए थे।
- ताजमहल के चारों कोनों पर मीनार हैं, पर ये चारों मीनारें बाहर की ओर झुकी हुई हैं। इसका निर्माण इस तरह से करवाया गया है जिससे आपदा या भूकंप के दौरान, ये मीनारें ताजमहल पर न गिरें।
- गुंबद अपने आप में एक तकनीकी करिश्मा है। बाहरी गुंबद की ऊंचाई4 मीटर है जबकि आंतरिक गुंबद 24.35 मीटर ऊँचा है।
- मुमताज की कब्र पर अल्लाह के 99 नाम खुदे हुए हैं।
- ऐसा कहा जाता है कि ताजमहल का निर्माण जिन कारीगरों ने किया था शारजहां ने उन सबके हाथ कटवा दिए थे, जिससे वो दोबारा इसके जैसी ईमारत न बना सकें।
Tajmahal ke bare mein bataiye
Must Read: Facts you should know about the Taj Mahal
Interesting facts about Taj Mahal in hindi
निर्माण में शामिल कुछ मुख्य बिल्डरों/लोगों के नाम:
- इस्माइल अफंडी उर्फ इस्माइल खान – मुख्य गुंबद के डिज़ाइनर।
- पर्शिया के उस्ताद ईसा और ईसा मुहम्मद एफेंदी ने वास्तुशिल्प डिज़ाइन में अहम भूमिका निभाई थी।
- बेनारुस (फारस) से ‘पुरू’ को पर्यवेक्षण वास्तुकार नियुक्त किया गया।
- काजीम खान, लाहौर के मूल निवासी – ठोस सोने के फिनियल कास्ट किया करते थे।
- चिरंजीलाल, दिल्ली – मुख्य मूर्तिकार और चित्रकार
- ईरान(शिराज) से अमानत खान – मुख्य कैलिग्राफर
Interesting facts about Taj Mahal in hindi – Tajmahal ke bare mein bataiye
- ताजमहल पर जो लेख अंकित किए गए हैं वो ज़्यादातर कुरान शरीफ पुस्तक से लिए गए हैं। ताजमहल की दीवारों के अलावा, सम्राट शाहजहाँ के मकबरे और रानी मुमताज महल पर शिलालेख अंकित हैं।
- ऐसा माना जाता है कि ताजमहल की दीवारों पर पहले कई बेशकीमती रत्न जड़े हुए थे, लेकिन साल 1857 की क्रांति के दौरान ब्रिटिश सरकार ने इन्हें निकाल लिया था।
- ताजमहल अलग – अलग समय पर अलग अलग रंग का दिखाई देता है। सुबह के समय यह हल्का गुलाबी दिखता है, दोपहर के समय यह सफ़ेद रंग का और शाम के समय यह हल्का सुनहरा रंग का दिखाई देता है।
- उस्ताद अहमद लाहौरी को ताजमहल का वास्तुकार माना जाता है।
- ताजमहल दुनिया में सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली इमारत है। यहां पर रोज़ाना करीब 12000 से अधिक लोग ताजमहल देखने आते हैं।
- ताजमहल भारतीय के अलावा फ़ारसी, इस्लामी और तुर्क वास्तुकला का प्रतीक है।
- मकबरे के सामने एक सुंदर सा फव्वारा है, जो पानी के लिए किसी भी पाइपलाइन से जुड़ा हुआ नहीं है। प्रत्येक फव्वारे के नीचे की ओर एक तांबे का टैंक बनाया गया है, जो एक ही टाइम में पूरा भरता है और एक ही टाइम में पानी छोड़ता है।
- ताजमहल कुतुबमीनार से भी ऊँचा है। कुतुबमीनार की ऊंचाई 72.5 है। वहीं ताजमहल की ऊंचाई 73 मीटर है।
- हिंदुओं की माने तो ऐसा कहा जाता है कि ताजमहल वास्तव में एक मकबरा नहीं है बल्कि यह एक शिव मंदिर है जिसे तेजोमहालय के नाम से जाना जाता है।
- ताजमहल के मुख्य स्मारक के चारों ओर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं। इस लिपि को सुलेखन फ्लोरिड थुलुठ कहते हैं।
Interesting facts about Taj Mahal in hindi
- कई लोगों को आश्चर्य होता है कि शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज की कब्रें इतनी सादगी में भीतरी कक्ष के नीचे क्यों पड़ीं हैं जबकि पूरी इमारत को इतनी खूबसूरती से सजाया गया है । इसका कारण यह है कि इस्लामी विश्वास प्रणाली के अनुसार कब्रों को सजाया नहीं जाता ।
- शाहजहाँ के मकबरे के ऊपर स्मारक में एक स्याही का दवात है। मुमताज महल के ऊपर स्लेट है। ऐसा कहा जाता है कि एक आदमी महिला के दिल पर अपनी इच्छा लिखता है।
- इस मकबरे को रौजा-ए-मुनौवरा,रौजा-ए-मुक़द्दस और रौजा-ए-मुत्तहरा के नाम से भी जाना जाता है ।
- कई लोग शुक्रवार को ताज घूमने की गलती करते हैं जबकि शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है।
- ताजमहल परिसर में एक लाल बलुआ पत्थर की मस्जिद है।
- मुख्य द्वार लाल बलुआ पत्थर से बना है जो 30 मीट्रिक टन ऊंचा है। अरबी में कुरान के छंद उस पर अंकित हैं।
- केंद्रीय मकबरा कक्ष दो मंजिलों पर एम्बुलेटरी कमरों से घिरा हुआ है। दक्षिणी प्रवेश द्वार को छोड़कर इन कमरों को जाल से अलग किया जाता है जो कांच के शीशे से भरे होते हैं, जहां इसे ‘शीश महल’ (दर्पण महल) नाम मिलता है।
- जब शाहजहाँ जेल में अपने जीवन के आखिरी दिन काट रहे थे तो उन्होंने अपने बेटे औरंगजेब से आखिरी अपील की थी कि उसे जेल से ताजमहल दिखाई दे इसलिए शाहजहां को आगरा किले के चमेली टावर में सलाखों के पीछे डाल दिया गया। इसका मतलब है कि ताजमहल आगरा किले के चमेली टॉवर से दिखाई देता है।
- ताजमहल के मुख्य वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी कोई भारतीय नहीं बल्कि ईरान से (फारसी) थे।
- रात को ताजमहल की सुंदरता देखते ही बनती है। यदि संभव हो तो हर महीने की पूर्णिमा से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
- सूर्योदय, सूर्यास्त और पूर्णिमा की रात ताजमहल की सैर करने का सबसे अच्छा समय है। हालांकि सर्दी के मौसम में ताजमहल देखने आने वालों की संख्या कई गुणा बढ़ जाती है।
- ताज संग्रहालय में ताजमहल के मूल चित्र देखे जा सकते हैं।
ताजमहल के टॉप 9 व्यू – Views of Taj Mahal – Tajmahal ke bare mein bataiye
- ताज मैदान के अंदर से, मेहताब बाग से, आगरा फोर्ट से, पूर्णिमा की रात में, होटल के कमरे से, ताजमहल का 360 डिग्री दृश्य, रात में, यमुना नदी से और ताजमहल गुंबद के ऊपर से।
- इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ताजमहल बनाने वाले कलाकारों और वास्तुकारों को मार दिया गया या उनके हाथ काट दिए गए।
Must Read: ताजमहल और आगरा घूमने जाने से पहले ये बातें ज़रुर जान लें
Tajmahal ke bare mein bataiye, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें