Tamilnadu Ki Famous Jheel – तमिलनाडु की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं ये झीलें
Tamilnadu ki Famous Jheel – तमिलनाडु की खूबसूरती यहाँ के किले, मंदिरों के अलावा झीलों से भी झलकती है। यहाँ दूर-दूर से पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील, पुलिकट झील भी यही पायी जाती है। अक्सर लोग इन झीलों के पास उगते और डूबते सूरज के मनोरम दृश्य का आनंद लेने आते हैं। अगर आप भी तमिलनाडु की यात्रा पर जाएं तो एक बार यहाँ की फेमस झीलें ज़रूर देखें। तो चलिए आपको बताते हैं तमिलनाडु की फेमस झीलें कौन – कौन सी हैं।
Tamilnadu ki famous Jheel – तमिलनाडु की फेमस झीलें
चेम्बरमबक्कम झील – Chembarambakkam Lake
- चेन्नई से करीब 40 किमी की दूरी पर स्थित बेहद खूबसूरत चेम्बरमबक्कम झील है।
- यहाँ की स्थानीय भाषा में इसे पुलियूर कोट्टम के नाम से जाना जाता है।
- आप घंटों यहाँ बैठकर हरियाली और शांत वातावरण का मज़ा ले सकते हैं।
- यह एक एकांत जगह है जहाँ आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमने जा सकते हैं।
Tamilnadu ki Famous Jheel
कालीवली झील – Kaliveli Lake
- यह मनोरम झील पुदुचेरी से लगभग 16 किमी दूर विल्लुपुरम जिले में है।
- यह झील बंगाल की खाड़ी के पास एक तटीय झील है।
- अगर आप तमिलनाडु की एक दिन की ट्रिप पर निकले हैं तो एक बार यहाँ ज़रूर जाये।
- इस झील के पास मंदिर बने हुए हैं आप वहां घूमने भी जा सकते हैं।
Must Read: हिमाचल की खूबसूरती को चार चाँद लगाती है ये प्रसिद्ध झीलें
पुलिकट झील
- यह झील आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों की सीमा पर है, जो सबसे बड़ा आकषर्ण का केंद्र है।
- आप यहाँ शांत वातावरण के साथ हरियाली और दो पल सुकून के साथ बिता सकते हैं।
- पुलिकट झील 759 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है।
- यहाँ हमेशा प्रकृति प्रेमियों का आना जाना लगा रहता है।
Tamilnadu ki Famous Jheel
कोलावाई झील – Kolavai Lake
- कोलावाई झील कांचीपुरम जिले में दूसरी सबसे बड़ी झील है।
- यहाँ कभी भी पानी नहीं सूखता और इसे चेन्नई के उद्योगों के लिए पानी का एक बड़ा स्रोत माना जाता है।
- आप यहाँ उगते सूरज को देखने का लुफ्त उठा सकते हैं।
- इसके अलावा आपको यहाँ बोटिंग करने का ऑप्शन भी मिलेगा।
- आप प्रकृति की गोद में अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, तो कोलावई झील की सैर पर जाएं।
Tamilnadu ki Famous Jheel
Must Read: ट्रैकिंग के दीवानों के लिए जन्नत है ये भारत के डेस्टिनेशन
शोलावरम झील
- तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में स्थित शोलावरम झील को शोलावरम एरी के नाम से भी पुकारा जाता है।
- यह झील चेन्नई का प्रमुख जल स्रोत होने के साथ-साथ तमिलनाडु का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है।
- आपको यहाँ वाटर स्पोर्ट्स करने के कई ऑप्शन मिलेंगे।
Must Read: समय निकालकर ज़रूर जाएं इन नेशनल पार्क और अभयारण्य की खूबसूरती को देखने
Read more stories like; Tamilnadu ki famous Jheel, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।