Term insurance kya hoti hai – जानें क्या है टर्म इंश्योरेंस और इसे क्यों लेना चाहिए
Term insurance kya hoti hai – टर्म इंश्योरेंस एक किफ़ायती इंश्योरेंस प्लान हैं जो आपके और आपके परिवार को किसी भी घटना की स्थिति में पूरी तरह से सुरक्षा और वित्तीय स्थिरता प्रदान करते हैं। भारत में कई टर्म इंश्योरेंस प्लान हैं। लेकिन ज़्यादातर लोगों को इसके बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं होती है जिसकी वजह से लोग टर्म इंश्योरेंस को नहीं लेते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं टर्म इंश्योरेंस से जुड़ी पूरी जानकारी। जानिए टर्म इंश्योरेंस क्या होता है, टर्म इंश्योरेंस लेना क्यों ज़रुरी है। भारत में टर्म इंश्योरेंस के बेस्ट प्लान क्या हैं।
Term insurance kya hoti hai
टर्म इंश्योरेंस क्या है – What Is Term Insurance?
- टर्म इंश्योरेंस किसी भी लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा ऑफ़र किया जाने वाला एक लाइफ़ इंश्योरेंस प्लान है। ये पॉलिसी धारक को एक निश्चित समयावधि के लिए आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है।
- पॉलिसी अवधि के दौरान अगर इंश्योर किए गए आदमी की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में कंपनी द्वारा हितधारक (नॉमिनी) को डेथ बेनिफ़िट का भुगतान किया जाता है। टर्म इंश्योरेंस द्वारा आपकी अनुपस्थिति में आपका परिवार वित्तीय रूप, आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर रहता है।
- इसके साथ ही ये बच्चों की उच्च शिक्षा आदि ज़रूरतों की पूर्ति भी कर सकता है। टर्म इंश्योरेंस को एक किफायती योजना माना जाता है। इसके लाभ बहुत सारे हैं।
Term insurance kya hoti hai
टर्म इंश्योरेंस क्यों लेना चाहिए – Why Should You Buy Term Insurance? – term insurance kyu leni chahiye
- आपके परिवार की निर्भरता – यह नामांकित यानी नॉमिनी व्यक्ति को पॉलीसी धारक की मृत्यु के बाद लाभ प्रदान करता है। पॉलिसी की अवधि के दौरान अगर पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को इसका लाभ प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही ये आपके बच्चों की शिक्षा, शादी जैसे महत्वपूर्ण जीवन लक्ष्यों को पूरा करता है।
- लोन लेने में आसानी- टर्म प्लान से आप लोन ले सकते हैं, आप कार या घर जैसी संपत्ति के लिए ऋण ले सकते हैं। आपकी अनुपस्थिति में परिवार पर लोन का बोझ बढ़ने लगता है ऐसी परिस्थितियों में टर्म इंश्योरेंस आपके परिवार के ऋण का भुगतान करने में सहायक होता है।
- गंभीर बीमारी कवरेज – आजकल की जीवनशैली विभिन्न बीमारियों का कारण बनती हैं। कुछ टर्म इंश्योरेंस प्लान पॉलिसीधारक के निधन के बाद न केवल उसके आश्रितों और प्रियजनों की रक्षा करते हैं, बल्कि जीवन भर के लिए गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करते हैं। यह प्रमुख विशेषता कुछ गंभीर बीमारियों जैसे कि दिल का दौरा या कैंसर के निदान पर भुगतान करती है।
Term insurance kya hoti hai
भारत में बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान – Best Term Insurance Plans in India – best term insurance plans in india
बीमा कंपनी | टर्म प्लान | कंपनी क्लेम सेटलमेंट |
मैक्सिमम मैच्योरिटी एज |
प्रीमियम(1करोड़ के कवर के लिए) |
आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस | एबीएसएलआई लाइफ शील्ड प्लान | 97.1% | 75 साल | रुपये 623/ माह |
एगॉन लाइफ इंश्योरेंस | आई टर्म | 96.5% | 100 साल | रुपये 479/ माह |
बजाज एलायंस जनरल इंश्योरेंस | लाइफ कवर | 95% | 85 साल | रुपये 458/ माह |
केनरा एचएसबीसी ओबीसी लाइफ इंश्योरेंस | आई सेलेक्ट + लंप सम | 95.2% | 99 साल | रुपये 480/ माह |
एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस | एक्साइड लाइफ़ स्मार्ट | 97 % | 55 साल | रुपये 926 / माह |
एडलवाइस टोकियो लाइफ इंश्योरेंस | ज़िंदगी प्लस+ लंप सम | 98% | 80 साल | रुपये 478/ माह |
फ्यूचर जेनेरली इंडिया इंश्योरेंस | फ्यूचर जेनेरली फ्लेक्सी ऑनलाइन टर्म लंपसम | 95% | 75 साल | रुपये 486/ माह |
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस | लाइफ ऑप्शन | 99% | 85 साल | रुपये 709/ माह |
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस | आई प्रोटेक्ट स्मार्ट लंप सम | 98.6% | 85 साल | रुपये 647/ माह |
इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस | ई – टर्म प्लान | 94.2% | 65 साल | रुपये 422/ माह |
कोटक लाइफ इंश्योरेंस | ई – टर्म प्लान | 97.4% | 75 साल | रुपये 654/ माह |
मैक्स लाइफ इंश्योरेंस | स्मार्ट टर्म प्लान लाइफ कवर | 99.22% | 85 साल | रुपये 571/ माह |
पंजाब मेटलाइफ लाइफ इंश्योरेंस | मेरा टर्म प्लान फुल लंपसम पेआउट | 97.16% | 99 साल | रुपये 585/ माह |
रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस | रिलायंस डिगी टर्म | 97.71% | 65 साल | रुपये 500/ माह |
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस | टाटा महारक्षक सुप्रीम लंप सम | 99.1% | 86 साल | रुपये 927/ माह |
Must Read: Top E-commerce Companies in India, many of which went on to become Unicorns
Term insurance kya hoti hai
Must Read: Famous Companies in India running under founding families even after a century
Read more articles like; Term insurance kya hoti hai, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।