बॉलीवुड के ये कपल्स साल 2018 में कर सकते हैं शादी
These celebrities also will get married in 2018 – बॉलीवुड के कई स्टार्स इस साल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। लेकिन इनके अलावा भी कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो साल 2018 के अंत तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। तो आइये जानते हैं इस साल कौन-कौन से कपल्स बंध सकते हैं शादी के बंधन में।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में शुमार हैं। ये दोनों नवंबर 14 और 15 को इटली के लेक कोमो में सात फेरे लेने की तैयारी कर रहे हैं। इनकी शादी में परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद रहेंगे। शादी का रिसेप्शन मुंबई में किया जाएगा।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- इन दोनों के अफयर की चर्चा काफी समय से सुर्खियों में थी। हाल ही में दोनों की रिंग सेरेमनी हुई है और अब इनकी शादी की चर्चा ज़ोरों पर हैं। खबरों की माने तो ये दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।
Must Read: बॉलीवुड स्टार्स जो फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए घायल
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- आलिया और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें इन दिनों लाइमलाइट में हैं। काफी समय से दोनों की फैमिली को भी एक साथ देखा जा रहा है। आलिया को भी अक्सर रणबीर की फैमिली के साथ स्पॉट किया गया। इसी वजह से इन दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि ये दोनों भी इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
वरुण धवन और नताशा
- वरुण धवन और नताशा एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। नताशा को कई बार वरुण धवन के परिवार के साथ भी देखा गया है। माना जा रहा है कि दोनों 2018 में शादी कर सकते हैं। नताशा और वरुण बचपन के दोस्त हैं।
आदित्य रॉय कपूर और दीवा धवन
- आदित्य रॉय कपूर और दीवा एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। इनके रिलेशनशिप के बारे में बहुत ही कम लोग जानते है। दीवा एक फेमस मॉडल है। ये मनीष मल्होत्रा जैसे बड़े डिज़ाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं। सुनने में आ रहा है कि ये दोनों भी जल्द ही शादी कर सकते हैं।
For Latest Updates like These celebrities also will get married in 2018, do subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter, Instagram and Google+
For more updates, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+.