अगर अपनी सेहत से है प्यार, तो भूलकर भी न खाएं दही के साथ यह 4 चीज़ें

Please follow and like us:

These things do not eat with curd गर्मियों में कई लोग दही का अधिक सेवन करते हैं और दही खाना काफी पसंद करते हैं। स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण भी गर्मियों में दही का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि दही ठंडा होता है और गर्मियों के दौरान शरीर को ठंडक देता है। दही के सेवन से पेट की गर्मी भी कम होती है इसलिए दही का गर्मियों में अधिक सेवन भी करना चाहिए। लेकिन दही कई बार आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दही के साथ आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।   

दही और आम

दही और आम

  • आम एक सीज़नल फल है इसलिए इसे पसंद करने वाले भी कई लोग हैं। कई लोगों को गर्मियां केवल आम के कारण अच्छी लगती है इसलिए गर्मियों में अधिकतर लोगों को आम खाना बेहद पसंद होता है।
  • दही भी ज्यादातर लोगों द्वारा गर्मियों में खाया जाता है, लेकिन दही के साथ आम भूलकर भी न खाएं।
  • अगर आप इन दोनों चीजों को एक साथ खाते हैं तो इससे आपके शरीर में टॉक्सिन बनने लगते हैं।
  • दही और आम दोनों की तासीर एक दूसरे से उल्टी होती है। दही ठंडा होता है और आम गर्म होता है इसलिए आप दोनों का सेवन एक साथ कभी न करें।  

must read – इन हर्बल चाय में छिपा है सेहत का खज़ाना

दही और चीज

दही और चीज

  • दही और चीज का एक साथ कभी सेवन न करें क्योंकि इन दोनों का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है।
  • आयुर्वेद में भी इन दोनों का एक साथ सेवन करने से मना किया गया है।

Must read- ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से होते हैं ढेरों फायदे

दही और केला

दही और केला

  • आप दही के साथ केले का भूलकर भी सेवन न करें क्योंकि अगर आप दही के साथ केले का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • यदि आपको दही और केला खाना ही है तो आप दोनों के बीच 2 घंटे का अंतर अवश्य रखें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।  

दही और उड़द की दाल

दही और उड़द की दाल

  • आपको दही के साथ उड़द की दाल का भी सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि उड़द की दाल के साथ दही खाने से यह आपके शरीर के लिए जहर बन सकता है।
  • इसलिए आप इस बात का अवश्य ध्यान रखें और इन दोनों चीजों का भूलकर भी एक साथ सेवन न करें।

Must read- नोनी जूस के सेवन से होती हैं कई गंभीर बीमारियां दूर

To read more stories like These things do not eat with curd, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?