ताजमहल और आगरा घूमने जाने से पहले ये बातें ज़रुर जान लें
Yeh tips for Agra and Taj Mahal tour zaroor padh lein agra jane se pehle. आगरा का नाम सुनते ही सबके दिमाग में सिर्फ एक ही नाम आता है ताजमहल। अगर आप ताजमहल जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह जानकारियां आपके लिए बहुत ज़रूरी हैं।
- ताजमहल शुक्रवार के दिन बंद रहता है।
- टिकट ऑनलाइन या टिकट काउंटर से भी खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़े: आगरा स्ट्रीट फूड – अगर आगरा में यह नहीं खाया तो कुछ नहीं खाया
- ताजमहल में प्रवेश करने के लिए आपको टिकट के साथ जूते कवर दिए जाएंगे क्योंकि बिना कवर के जूते पहनकर जाना मना है।
- ताजमहल के अंदर फोटो खींचना मना है। लेकिन आप आसपास की फोटो खींच सकते हैं।
- कैमरे का स्टैंड ले जाना मना है।
- धूम्रपान, तंबाकू या जिस चीज़ से आग लगने का खतरा हो, वो सब चीज़े ले जाना सख्त मना है।
- सूर्योदय और सूर्यास्त के समय ताजमहल सबसे ज़्यादा खूबसूरत दिखता है।
- मार्च से जुलाई के बीच यहाँ बहुत गर्मी होती है, इसलिए फुल स्लीव के ढ़ीले-ढ़ाले सूती कपड़े पहनकर जाएं।
- गर्मियों में सिर को कवर करने के लिए स्टोल या स्कार्फ का इस्तेमाल करें।
- हील वाली सैंडल पहनकर न जाएं क्योंकि आपको वहां काफी चलना पड़ेगा।
- ताजमहल में प्रवेश करने के लिए उसी गाइड को चुने जिसके पास आईडीकार्ड हो, वहां फर्ज़ी गाइड भी होते हैं।
- ताजमहल के अंदर फोटो खिंचवाने से पहले फोटोग्राफर से फोटो के दाम और कितनी फोटो क्लिक करानी है, ये सब तय कर लें। वरना वो ज़्यादा पैसे चार्ज करते हैं।
ये भी पढ़े: हरिद्वार में घूमने के लिए सर्वश्रेष्ठ पांच स्थान
- ताजमहल के पास शॉपिंग के लिए बहुत सारी दुकाने हैं। वहां से सही दामों पर आप चीज़े खरीद सकते हैं।
- आगरा में शॉपिंग के लिए लोकल रिक्शावालों की बातों में न आएं। वो आपको केवल उन्हीं दुकानों पर ही लेकर जाएंगे जहाँ उन्हें कमीशन मिलता है, इसलिए ध्यान रखें और अपनी पसंद की दुकानों से ही शॉपिंग करें।
- ऑटो वाला सदर बाज़ार की बंद दुकानें दिखाकर आपको भटकाना चाहेगा और उन दुकानों पर लेकर जाएगा जहाँ उसे कमीशन मिलता है। इसलिए आप उससे मामा फ्रैंकी के पास छोड़ने के लिए कहें।
- अगर आप आगरा का फेमस पेठा अपने रिश्तेदारों के लिए लेकर जाना चाहते हैं, तो सदर बाज़ार में ‘पंछी‘ पेठा की असली दुकान है। वैसे हर जगह आपको इस नाम की बहुत दुकानें मिल जाएंगी।
आगरा और ताजमहल में बुकिंग के लिए और अधिक जानकारी को जानने के लिए इंक्वायरी बटन पर क्लिक करें।
For stories like tips for Agra and Taj Mahal tour, do subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter, Instagram and Google+.
For more updates, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+