सर्दियों में ड्राई स्किन का कैसे रखें ख्याल
Batatein hain apko kuch tips for dry skin care in winters – सर्दियाँ आते ही ड्राई स्किन वाले लोगों को बहुत सी परेशानियां होने लगती हैं| तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे रखें सर्दियों में ड्राई स्किन का ख्याल|
पानी पीना है बहुत ज़रूरी
- सर्दियों में अक्सर लोग पानी कम पिया करते हैं| पानी की कमी के कारण उनकी स्किन ज़्यादा जल्दी अपना मॉइश्चर खो देती है| आपकी स्किन ड्राई हो या ऑयली सर्दियों में भी आपको कम से कम 6-7 गिलास पानी पीना चाहिए|
Must Read: सर्दियों में अपनी स्किन का ऐसे रखें ख्याल
नहाने के तुरंत बाद लगाएं मॉइश्चराइजर
- अधिकतर लोग नहाने के काफी देर बाद मॉइश्चराइजर लगाते हैं, जो गलत है| माना जाता है कि मॉइश्चराइजर को नहाने के तुरंत बाद लगाना चाहिए जब स्किन पर थोड़ा पानी मौजूद हो| ऐसा करने से मॉइश्चराइजर पूरी तरह से स्किन के अंदर चला जाता है|
तेल को बनाएं अपना दोस्त
- लोग अक्सर तेल से दूर भागते हैं जबकि ये काफी ज़रुरी है| तेल स्किन में मॉइश्चर को सील कर देता है| नियमित रुप से तेल लगाने से करने से ड्राई स्किन प्रॉब्लम काफी कम हो सकती हैं|
सन स्क्रीन लगाना न भूलें
- गर्मी हो या सर्दी सनस्क्रीन हर टाइम ज़रूरी है| सर्दियों में भले ही सूरज कम दिखता है, मगर फिर भी वह स्किन पर इफेक्ट करता है| घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं|
Must Read: ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से होते हैं ढेरों फायदे
गर्म पानी से दूरी बनाएं
- सर्दियों में गर्म पानी से नहाने में मज़ा आता है, लेकिन आपकी ड्राई स्किन के लिए ये नुकसान दायक है| ज़्यादा गर्म पानी स्किन के नेचुरल ऑइल को खत्म कर देता है| नहाने के लिए हमेशा गुनगुना पानी इस्तेमाल करना चाहिए|
नाईट क्रीम लगाएं
- ड्राई स्किन के लिए क्रीम सुबह जितनी ज़रूरी है उतनी ही ज़रूरी वह रात में भी है| रात को सोने से पहले रोज़ाना नाईट क्रीम लगाना न भूलें | इससे आपकी त्वचा क्रीम को अच्छे से सोख लेगी और अगले दिन आपको इसका बेस्ट रिज़ल्ट मिलेगा।
फेस मास्क हो सकता है बेटर चॉइस
- अगर आप ड्राई स्किन से कुछ ज़्यादा ही परेशान हैं, तो हाइड्रेटिंग फेस मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं| इन मास्क को फेस पर लगाकर उसे फिर से हाइड्रेट किया जा सकता है| ये ड्राई स्किन से इंस्टेंट रिलीफ देती है|
For Latest Updates like tips for dry skin care in winters, do subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter, Instagram and Google+
For more updates, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+.