बॉलीवुड के सुपरस्टार्स जो कभी थे बैकग्राउंड डांसर
Bollywood backgrounds Dancer | बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना काफी मुश्किल होता है। कई लोगों को इस में कई साल लग जाते हैं। तो कईयों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ता है। आज हम आपको उन स्टार्स के नाम बताएंगे जिन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया, लेकिन आज वो बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं।
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह ने अपने करियर की शुरूआत छोटे पर्दे से की। उनकी पहली फिल्म ‘काय पो छे’ थी। इस फिल्म की सफलता से उनका नाम बॉलीवुड के सफल एक्टरों की लिस्ट में शामिल हो गया। सुशांत ने फिल्म धूम 2 में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया था।
दीया मिर्ज़ा
मिस एशिया पेसिफिक रह चुकीं दीया मिर्ज़ा ने साल 1999 में आई साउथ की फिल्म ‘एन स्वासा कात्रे’ के एक गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस मिंक बरार भी थीं। दीया ने 2001 में आई फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
MUST READ: क्या आप रणवीर सिंह के सक्सेस की दिलचस्प कहानी जानते हैं?
शाहिद कपूर
आज शाहिद कपूर सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन शुरुआती दौर में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। उन्होंने ऐश्वर्या की सुपरहिट फिल्म ताल के गाने ‘कही आग लगे लग जाए’ में बैकग्राउंड डांसर काम किया था।
डेज़ी शाह
डेज़ी शाह ने 2 साल तक गणेश आचार्य के डांस ग्रुप में बैकग्राउंड डांसर काम किया। डेज़ी आज बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं।
MUST READ: बी-टाउन की जोड़ियां जिन्होंने प्यार के आगे नहीं की उम्र की परवाह
रेमो डिसूजा
कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा आज बेस्ट कोरियोग्राफर की लिस्ट में शामिल हैं।इन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की। रेमो शाहरुख़ खान की फिल्म ‘परदेस’ में बैकग्राउंड डांसर नज़र आ चुके हैं।
सरोज खान
बॉलीवुड की फेमस कॉरियोग्राफर सरोज खान ने 2000 से ज़्यादा गाने कॉरियोग्राफ किए। सरोज ने बहुत छोटी-सी उम्र में फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करना शुरू किया था। उनके डांस को देखकर सब काफी प्रभावित हुए और उन्हें फिल्मों में गाने कॉरियोग्राफ करने का मौक मिल गया।
For more stories like Bollywood backgrounds Dancer, do subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter, Instagram and Google+
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक,ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।