ये 10 चीज़े आपके बैग में होना है बहुत ज़रूरी
Top 10 Things Girls Have Handbag -आप बाहर जाते वक्त अपने घर का सारा समान साथ लेकर जा नहीं सकते हैं| आपको अपने बैग में हमेशा कुछ ज़रूरी चीजें रखनी चाहिए| क्या पता आपको कब किस चीज़ की ज़रूरत पड़ जाए? आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ें बताएंगे, जो आपको अपने बैग में ज़रूर रखनी चाहिए।
1. मिंट
आपको अपने बैग में हमेशा मिंट रखनी चाहिए। इसे खाने की ज़रूरत कभी भी पड़ सकती है| आप किसी से मिलनें जाएं और सामने वाले को आपके मुंह से बदबू आए तो उसके सामने आपकी छवि खराब हो जाएगी।
2. पॉकेट परफ्यूम
गर्मियों के मौसम में आप कभी-भी बाहर जाते हैं, तो अपने बैग में पॉकेट परफ्यूम जरूर रखें| इससे पसीना आने के बाद भी आपसे बदबू नहीं आएगी|
3. हेयरब्रश
किसी को पता नहीं होता है, कि कब घर से बाहर निकल कर कहाँ जाना पड़ जाए। ऐसे में आप हमेशा अपने बैग में एक हेयरब्रश रख सकते हैं बिखरे बालों को बनाने के लिए|
4. मेकअप किट
अधिकाँश लड़कियों को मेकअप करने का शौक होता है। कई लड़कियां बिना मेकअप किए घर से बाहर नहीं निकलती हैं| घर के बाहर का प्रदूषण उनका मेकअप खराब कर देता है इसलिए टचअप के लिए उनके पास मेकअप किट होनी चाहिए|
5. पिन- सेफ्टी पिन और हेयर पिन
आपको भी नहीं पता होता है कि आपके कपड़ों में कब कोई कट लग जाए या वह फट जाए। अपनी सेफ्टी के लिए हमेशा अपने साथ पिन ज़रूर रखनी चाहिए।
6. टिशू
आपको ज़ुकाम हो जाए और आपके पास केवल एक रूमाल हो, तो आपके लिए काफी परेशानी वाली बात हो जाएगी। आप उसी रूमाल से नाक साफ करेंगे और उसी से फेस तो आपके फेस पर पिंपल हो सकते है इसलिए आप अपने बैग में टिशू पेपर हमेशा रखे।
7. फेस वाइप
गर्मियों के मौसम में बैग में एक वेट टिशू का पैक ज़रूर रखें| गर्मियों में इसे पसीना साफ़ करने से ठंडक और धुल-मिट्टी से राहत दोनों ही मिलती है|
8. हैंड सैनिटाइजर और लोशन
कई बार हम कहीं वॉशरूम जाते हैं और हमें वहाँ हाथ धोने के लिए पानी तक नहीं मिलता है। ऐसे में आपके बैग में एक सैनिटाइजर होना बहुत ज़रूरी है| इससे आप अपने हाइजीन का ख्याल रख सकती हैं|
9. छोटा पर्स (वॉलेट)
आपके बड़े हैंडबैग में रखा छोटा वॉलेट आपके काफी काम आ सकता है| इसमें आप कैश, डेबिट कार्ड, क्रेडीट कार्ड जैसी और भी बहुत-सी चीजें रख सकती हैं|
10. पैड
लड़कियों को अपने बैग में पैड ज़रूर रखना चाहिए। किसी को भी नहीं पता होता है, कि उनकी पीरियड्स की डेट कब आ जाए। आप घर से बाहर ट्रेवल कर रही हैं और ऐसे में आपकी डेट आ जाए, तो आपको परेशानी हो सकती है| इसलिए आप हमेशा अपने बैग में पैड का पैकेट या फिर एक पैड ज़रूर रखें।
11. चार्जर
आपके बैग में हमेशा फोन चार्जर होना चाहिए| दिन में ना जाने कितनी बार आप अपने फोन का इस्तेमाल करती हैं। फ़ोन आज बहुत ही काम की चीज़ है और ये बंद हो जाए तो कई काम रुक जाते हैं| इसलिए अपने साथ एक फोन चार्जर जरूर रखें|
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक,ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।
Top 10 Things Girls Have Handbag
यह आर्टिकल आपको केवल सूचना पहुँचाने के उद्देश्यों के लिए है। आप हमारे आर्टिकल में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले किसी भी प्रमाणित हेल्थ केयर से बात-चित कर ले। हम आपको किसी भी परिणाम की गांरटी नहीं देते हैं और हमारे आर्टिकल में लिखी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल करने के बाद होने वाले किसी भी नुकसान के लिए हमारी कोई ज़िम्मेदारी नहीं हैं।