वाराणसी में घूमने की ये 5 खास जगहें, यहां घूमने का ज़रुर बनाएं प्लान
Top 5 Places to Visit in Varanasi – वाराणसी को बनारस व कासी के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। इसके अलावा हिन्दुओं की दृष्टि से भी यह शहर बेहद खास है जिस वजह से हर साल लाखों लोग यहाँ घूमने के लिए आते हैं। धार्मिक जगह होने के साथ—साथ यहां घूमने की और भी कई जगहें हैं जो वाराणसी को और भी खास बनाती है। यहां देसी ही नही विदेशी पर्यटक भी आना पसंद करते हैं।
Top 5 Places to Visit in Varanasi – वाराणसी घाट
- जो लोग धार्मिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं उन्हें यह जगह लुभाती है। वाराणसी के प्रसिद्ध घाट में से एक दशाश्वमेध घाट है जो शहर के मध्य में स्थित है।
- शाम के समय गंगा आरती का नज़ारा हर किसी को इस शहर में आने के लिए मजबूर कर देता है। खासकर फोटोग्राफर इस शहर में फोटोग्राफी करना बेहद पसंद करते हैं।
- वाराणसी में तकरीबन 100 से भी अधिक घाट हैं जो इसे शहर की खूबसूरती में चार- चांद लगाते हैं।
Must read – आगरा स्ट्रीट फूड – अगर आगरा में यह नहीं खाया तो कुछ नहीं खाया
रामनगर फोर्ट
- वाराणसी के रामनगर में स्थित रामनगर फोर्ट एक समय में काशी नरेश का आवास हुआ करता था। इस फोर्ट में आपको राजाओं का संग्रहालय भी देखने को मिलेगा।
- रामनगर फोर्ट गंगा नदी के पूर्वी तट जो तुलसी घाट, के सामने स्थित है जिसका निर्माण 1750 में काशी नरेश राजा बलंवत सिंह ने करवाया।
- दशहरा के समय इस फोर्ट में घूमने का नजारा ही अलग होता है। इसके अलावा यहां रामलीला का भी आयोजन किया जाता है।
विश्वनाथ मंदिर
- वाराणसी या फिर काशी का विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। काशी विश्वविद्यालय के प्रांगण में यह मंदिर स्थित है जो 12 ज्योतिर्लिंगों में नौवां स्थान रखता है।
- इस मंदिर पर जाने पर आपको शांति का अनुभव होता है जो सिर्फ आपको यहां आने पर ही मिलता है।
- सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को देश-विदेश से श्रद्धालु यहां भक्तिभाव से आते हैं। ऐसा माहौल देखने लायक होता है।
Must Read- औली में घूमना है तो जाइये इन टॉप पर्यटन स्थलों पर
सारनाथ
- सारनाथ बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थान के रूप में दुनियाभर में प्रसिद्ध है। सारनाथ स्थित डियर पार्क में ही गौतम बुद्ध ने ज्ञान की प्राप्ति के बाद पहला संदेश यहीं से दिया था।
- भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से यहां वैज्ञानिक तरीके से खुदाई का कार्य चल रहा है। समय—समय पर खुदाई में कई अवशेष यहां मिलते रहे हैं।
- यहां संग्रहालय में मौर्य स्तंभ का सिंह स्तंभ शीर्ष मौजूद है जिसे भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में अपनाया गया है।
बनारसी साड़ी
- बनारसी साड़ी का चलन आज के समय से ही नही प्राचीन काल से चला आ रहा है। मुगलकाल के समय बनारसी साड़ी राजसी महिलाओं द्धारा पहनी जाती है।
- बनारसी साड़ी की आपको एक नही कई तरह की वैरायटी मिल जाएगी। वाराणसी में घूमने जाने पर हर कोई बनारसी साड़ी खरीदना नही भूलता है
Must Read- टिहरी गढ़वाल के टॉप पर्यटक स्थल देखने के लिए जाएं इन जगहों पर
To read more stories like Top 5 Places to Visit in Varanasi, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram.