हिमाचल की इन वादियों में लें स्नोफॉल का मज़ा, यहां बर्फबारी से गुलज़ार होती हैं वादियां
Top 5 snowfall places in himachal pradesh – अगर आप स्नोफॉल देखने का प्लान बना रहे हैं तो हिमाचल से अच्छी जगह आपके लिए और कोई नही हो सकती| हिमाचल की खूबसूरती शब्दों में बताना मुश्किल है| यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपकी ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना देगी| यहां आपको स्नोफॉल का मज़ा उठाने के साथ-साथ एडवेंचर के लिए भी बहुत ऑप्शन मिलते हैं| तो चलिए आपको बताते हैं हिमाचल में स्नोफॉल देखने के लिए कहां जाएं|
top 5 snowfall places in himachal pradesh | हिमाचल में स्नोफॉल
शिमला (Shimla)
- हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक शिमला| शिमला को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। सैलानी यहां आकर बर्फबारी का लुफ्त उठाते हैं।
- यहां फिशिंग व गोल्फ के साथ आप ट्रैकिंग का मज़ा भी ले सकते हैं। ज़्यादातर कपल्स हनीमून के लिए शिमला आना पसंद करते हैं|
- शिमला में देखने के लिए कई जगहे हैं जैसे क्राइस्ट चर्च, विसेरेगल लॅाज, माल रोड आदि।
मनाली (Manali)
- मनाली उन जगहों में से एक है जहां से आप वापस जाने के बारे में कभी नहीं सोचेंगे| स्नोफॉल का मज़ा लेने के लिए आप रोहतांग और सोलांग वैली जा सकते हो|
- इसके अलावा आप यहां नाको झील, ब्यास कुंड, भृगु झीलचंद्र, तालसूरज ताल, मनालीदशहरी झील, करेरी झील, प्रशार झील, मणिमहेश झील, लामा दल, श्री मणि करण साहिब, हिडिम्बा देवी मंदिर, बिजली महादेव मंदिर और अर्जुन गुफ़ा भी जा सकते हैं |
- आप यहां बर्फबारी में स्कीइंग का मज़ा भी ले सकते हो| यहां जाने के लिए दिसंबर से मार्च तक सबसे अच्छा समय है |
- आप मनाली में रोमांस के साथ- साथ ट्रेकिंग, हेली स्कीइंग, आइस स्केटिंग और स्नो स्कीइंग का आनंद भी ले सकते हैं।
Must read : Five Best Places to Visit in Shimla
top 5 snowfall places in himachal pradesh
कुफरी (Kufri)
- हर ट्रैवलर की लिस्ट में यह जगह होती ही है| अगर आप ख़ास तौर पर स्नोफॉल और एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्लान कर रहे हैं, तो कुफरी आपके लिए बेस्ट है |
- कुफरी, शिमला से सिर्फ 10 किमी दूर है। यहां की वादियों में जब धूप निकलती है तो इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है|
स्पीति घाटी (Spiti Valley)
- हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी हर तरफ से हिमालय से घिरी हुई है |इसकी समुद्र तल से ऊंचाई से 12,500 फीट है।
- स्पीति घाटी के बर्फ से ढके पहाड़, घुमावदार सड़के और सुंदर घाटियां हर पर्यटक को अपना दीवाना बना लेती हैं |
- स्पीति घाटी सबसे ठंडी जगहों में से एक है। यहां की घाटियां कम से कम 6 महीने बर्फ की चादर ओढ़े रहती हैं|
किन्नौर (Kinnaur)
- किन्नौर को “लैंड ऑफ गॉड”कहा जाता है | यह भी शिमला से करीब 235 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- किन्नौर सतलुज, बसपा और स्पीति नदी के बीच एक जगह है जो अपने हरे-भरे हरे और चट्टानी पहाड़ों की सुंदरता के लिए काफी फेमस है।
- यह आपको हिंदू और बौद्ध धर्म की संस्कृति आसानी से देखने को मिल जायेगी।
- यहां आने वाला हर पर्यटक प्रसिद्ध किन्नर कैलाश को देखने ज़रुर जाता है।
- किन्नौर में बर्फ़बारी का मज़ा लेने के लिए सही समय मार्च से दिसंबर माना जाता है|
Must read: हिमाचल के इन डेस्टिनेशन्स से करें हनीमून के रोमानी सफर की शुरुआत
Must read: Five Best Places to Visit in Mandi
Read more stories like: Top 5 snowfall places in himachal pradesh in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।