बीजेपी के ये स्टार नेता हैं पार्टी की असली पहचान
Top BJP leaders – भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो देश के हित में कार्य करती है। इस पार्टी के अंदर कई ऐसे नेता भी हैं। जो अपने दमदार भाषणों और कार्यों से पार्टी के स्टार नेता बने।
आज ये स्टार नेता आम जनता के बीच काफी फेमस हैं। ये सभी पार्टी की वो दीवार हैं जिसे तोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं। इन्हीं स्टार नेताओं की वजह से आज पार्टी को भी एक अलग पहचान मिली। तो चलिए जानते हैं इन स्टार नेताओं के बारे में।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- बीजेपी के स्टार नेता की बात की जाए तो सबसे पहले नाम आता है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का।
- 17 सितम्बर 1950 वड़नगर, गुजरात में जन्में मोदी ने बीजेपी पार्टी को एक नई दिशा दी। ये पार्टी की वो नीव हैं जिसे तोड़ना बहुत मुश्किल है।
- आज हम घर में मोदी नाम जपा जाता है। गुजराती परिवार से ताल्लुक रखने वाले मोदी ने बचपन में चाय बेचने में अपने पिता की मदद की। बाद में अपना खुद का स्टाल भी चलाया।
- 8 साल की उम्र में ये आरएसएस से जुड़े। इसके बाद 1985 में ये बीजेपी से जुड़े। 2001 तक पार्टी के अंदर कई पदों पर कार्य किए और कुछ समय बाद इन्हें पार्टी का सचिव बनाया गया। आज ये देश के प्रधानमंत्री के पद पर कार्यरत हैं।
योगी आदित्यनाथ
- 5 जून 1972 को पौड़ी गढ़वाल के पंचुर गाँव में एक गढ़वाली राजपूत परिवार में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ। इनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे।
- महज़ 26 साल की उम्र में योगी ने 1998 में गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
- साल 1999 में ये गोरखपुर से सांसद चुने गए। 2017 में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अभी ये मुख्यमंत्री पद पर ही कार्य कर रहे हैं।
Must read- Lok Sabha Election 2019- जानें लोकसभा चुनाव में किस पार्टी के खाते में आईं कितनी सीटें
अमित शाह
- अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को महाराष्ट्र में हुआ। मेहसाणा से स्कूली पढ़ाई की। इसके बाद अहमदाबाद से बॉयोकेमिस्ट्री में बीएससी की।
- पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने अपने पिता का बिज़नेस संभाला। कुछ समय बाद ये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए।
- शाह 1986 में बीजेपी में शामिल हुए।1987 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्य बनाया गया।
- 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी के साथ चुनाव प्रचार किया। 1997 में गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से उप चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वर्तमान में यह भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- मोदी सरकार की पांच साल की उपलब्धियां, जो हैं काबिल-ए-तारीफ
राजनाथ सिंह
- केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री राजनाथ सिंह का जन्म वाराणसी जिले के एक छोटे से गांव भाभोरा में हुआ।
- 10 जुलाई 1951 को जन्में राजनाथ ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी विषय में प्रोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके बाद 1971 में केबी डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर नियुक्त किए गए।
- 1964 में ये संघ परिवार से जुड़े। प्रोफेसर की नौकरी करते हुए भी ये इस संघ से जुड़े रहे।
- 1974 इन्हें भारतीय जनसंघ का सचिव नियुक्त किया गया। राजनाथ पहली बार 31 दिसंबर 2005 में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। इसके बाद 2013 से 2014 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
स्मृति ईरानी
- केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी बीजेपी की स्टार नेता में से एक हैं। इससे पूर्व ये मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुकी हैं।
- स्मृति राजनीति में आने से पहले टीवी कलाकार थीं। स्मृति का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ और दिल्ली से ही इन्होंने शिक्षा ग्रहण की।
- इनका राजनीतिक करियर साल 2003 में तब शुरू हुआ जब इन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्य बनते ही दिल्ली के चाँदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा।
- 2011 में ये गुजरात से राज्यसभा की सांसद चुनी गईं।
ये भी पढ़ें- ये पांच राज्य करेंगे मोदी की किस्मत का फैसला
सुषमा स्वराज
- सुषमा भारत की विदेश मंत्री हैं। ये साल 2009 में बीजेपी द्वारा संसद में विपक्ष की नेता चुनी गई थीं।
- इस नाते ये भारत की पन्द्रहवीं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही हैं। इसके पहले भी ये केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में रह चुकी हैं।
- 1998 में ये दिल्ली की मुख्यमन्त्री भी बनी।
- ये भारतीय संसद की पहली ऐसी महिला सदस्य हैं जिन्हें आउटस्टैण्डिंग पार्लिमैण्टेरियन सम्मान मिला।
- 1977–79 तक हरियाणा सरकार में श्रम एवं रोजगार मन्त्री रहीं।
- 1979 में जनता पार्टी से हरियाणा की राज्य अध्यक्षा बनीं।
Must read- Indian celebrities trolled after Pulwama attack on Social Media
For more stories like top BJP leaders and to know about 2019 election result, do follow us on Facebook, Twitter and Google+.