भारत के ये राज्य हैं विकास की असली पहचान
top developed states of India – भारत में कई ऐसे राज्य हैं, जो विकास की राह पर इतना आगे बढ़ चुके हैं कि यहाँ हर कोई रहना चाहता है| इन राज्यों में आपको ज़रुरत की सारी सुविधाएं मिल सकती हैं| तो चलिए जानते हैं इन राज्यों के बारे में|
तमिल नाडु
- तमिल नाडु को भारत का सबसे विकसित राज्य माना जाता है|
- यहाँ के लगातार होते विकास और बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर ने यहाँ रहने वाले निवासियों की ज़िंदगी काफी आसान बना दी|
- तमिल नाडु की सरकार भी लगातार राज्य की बेहतरी के लिए काम करती ही जा रही है|
- यहाँ की राजधानी चेन्नई अपने बड़े और आकर्षक शॉपिंग मॉल और मरीना बीच के लिए काफी प्रसिद्ध है|
Must Read: आपको पुष्कर के रंग में रंग देंगी ये पांच खूबसूरत जगहें
केरल
- केरल एक तेज़ी से आगे बढ़ता राज्य है। विकास के मामले में यह दूसरे स्थान पर है|
- यह राज्य बहुत बड़ा है। मगर यहाँ के शहरी और ग्रामीण लोगों की ज़िंदगी में बहुत ज़्यादा फर्क नहीं है|
- शिक्षा के मामले में भी केरल भारत के सबसे शिक्षित राज्यों की सूची में शीर्ष पर आता है|
- वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं में भी यह राज्य काफी आगे है|
- केरल में देश का 200 कंपनियों वाला सबसे बड़ा आईटी पार्क टेक्नोपार्क तिरुवनन्तपुरम में मौजूद है|
- केरल में प्राकृतिक खूबसूरती इतनी ज़्यादा है कि इसे ‘ईश्वर का अपना घर’ भी कहा जाता है|
महाराष्ट्र
- अपने 190|310 बिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ महाराष्ट्र भारत का सबसे अधिक जीडीपी वाला राज्य है|
- शहरीकरण के मामले में यह दूसरे स्थान पर है| वहीं क्षेत्रफल में यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है|
- महाराष्ट्र से भारत को 15 प्रतिशत औद्योगिक उत्पादन और 40 प्रतिशत राष्ट्रीय आय प्राप्त होती है|
कर्नाटक
- कर्नाटक भारत के तेज़ी से विकसित होते राज्यों में से एक है| यहाँ पर अच्छी रफ़्तार से टेक इंडस्ट्री और वैज्ञानिक संस्थान बढ़ रहे हैं|
- यहाँ पर कई प्रसिद्ध मॉल और वास्तुकला स्थल मौजूद हैं|
- कर्नाटक में कई ऐसे कॉलेज और रिसर्च संस्थान मौजूद हैं जो विश्व स्तर की पढ़ाई और नौकरी का अनुभव देते हैं|
- यहाँ पर कई प्रसिद्ध सॉफ्टवेर कंपनियां मौजूद हैं| इसलिए इसे भारत का सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है|
Must Red: इन पांच जगहों में मिलता है बीकानेर का असली मज़ा
आन्ध्र प्रदेश
- पर्यटकों के लिए आन्ध्र प्रदेश में देखने के लिए कई प्रसिद्ध और दिलकश चीज़ें हैं|
- यहाँ की आर्थिक, औद्योगिक, राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता के चलते यह राज्य बड़ी ही तेज़ी से प्रगती कर रहा है|
- जल वंशावली के क्षेत्र भी आन्ध्र प्रदेश कई राज्यों से आगे है|
राजस्थान
- यहाँ का वन्य जीवन, कुदरती सुंदरता और इन्फ्रास्ट्रक्चर इसे बाकी राज्यों से अलग बनाता है|
- यहाँ की आर्थिक और औद्योगिक उन्नति बाकि कई राज्यों से काफी बेहतर है|
- यहाँ पर बड़ी मात्रा में ऊर्जा का उत्पादन किया जाता है इसलिए यह भारत का एनर्जी हब भी कहलाता है|
- विश्व के कुछ सबसे प्रसिद्ध महल यहीं देखने को मिलते हैं|
- अपनी संस्कृति के लिए भी राजस्थान विश्व में प्रसिद्ध है|
उत्तर प्रदेश
- अगर बात भारतीय अर्थव्यवस्था की हो तो उत्तर प्रदेश इसमें चौथा सबसे प्रसिद्ध राज्य है|
- यहाँ पर कई प्रसिद्ध कॉलेज और संस्थान मौजूद हैं जो शिक्षा के मामले में इसे ऊपर उठाते हैं|
- दुनिया का एक अजूबा ताज महल भी यहीं पर स्थित है|
हरियाणा
- हरियाणा भारत के उन राज्यों में से एक है जो अतिरिक्त उपजाऊ भूमि प्रदान करता है|
- यहाँ की भूमि प्राकृतिक संसाधनों से पूर्ण है|
- आर्थिक रूप से विकसित यह दक्षिणी एशिया के टॉप राज्यों में आता है|
- दोपहिया मोटरसाइकिल और गाड़ियों के उत्पादन के लिए भी हरियाणा देश भर में जाना जाता है|
- हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है जहां के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में 100 प्रतिशत बिजली उपलब्ध है|
गोवा
Must Read: इन पांच जगहों में मिलता है बीकानेर का असली मज़ा
- गोवा भारत का एक ऐसा राज्य है जहां हर एक निवासी को बराबर की आज़ादी और अधिकार मिलता है|
- पर्यटन के मामले में गोवा भारत के बाकि राज्यों से काफी आगे है|
- यहाँ पर कई पर्यटक स्थल मौजूद हैं और हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक यहाँ आते हैं|
तेलंगाना
- तेलंगाना अपने आईटी हब के लिए जाना जाता है|
- यहाँ की अधिकांश जनसंख्या शिक्षित है। जिसके कारण यहाँ पर विकास ज्यादा जल्दी होता है|
- तेलंगाना को रहने, घूमने और काम करने के लिए सबसे बढ़िया राज्यों में गिना जाता है|
- तेलंगाना आंध्रप्रदेश से अलग हो चुका है। मगर फिर भी यह इस लिस्ट में नाम पाने में कामयाब रहा|
For stories like top developed states of India, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+.