Top Earning Cricketers 2019: इन क्रिकेटर ने 2019 में कमाए सबसे ज़्यादा पैसे, लिस्ट में चार भारतीय शामिल
Top Earning Cricketers 2019 List in Hindi – पिछले कुछ सालों में क्रिकेटरों की कमाई में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। पहले जहां क्रिकेटर्स केवल अपनी फीस पर ही निर्भर रहा करते थे, वहीं अब तमाम टी20 सीरीज़, विज्ञापन, सोशल मीडिया आदि कई ज़रियों से मोटी कमाई करते हैं। आज हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 2019 में कई अन्य जगहों से बहुत कमाई की है और सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है।
Top Earning Cricketers 2019 List – Top 10 Cricketers with Highest earnings 2019 in Hindi
1 – विराट कोहली
- भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली इस लिस्ट में नंबर एक पर हैं। ये मौजूदा समय में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज भी है। विराट ने इस वर्ष में 24 मिलियन डॉलर की कमाई की है।
- इनको आईपीएल से लगभग 16 करोड़ रुपए और भारतीय टीम से 7 करोड़ रूपये मिलते हैं। विज्ञापन की दुनिया में इस समय इनका बहुत बड़ा नाम है।
- वहीं ये कई बड़ी कंपनियों से भी जुड़े हुए हैं जिनमें प्यूमा, ऑडी, एमआरएफ और उबर जैसी कंपनी शामिल हैं।
2 – महेंद्र सिंह धोनी
- पूर्व भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में नंबर 2 पर बने हुए हैं। विश्व कप के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने आराम लिया हुआ है।
- इस साल इन्होंने 7 मिलियन डॉलर की कमाई की है। आईपीएल से ये 14 करोड़ की कमाई करते हैं और भारतीय टीम से 5 करोड़ लेते हैं।
- ये टीवी के विज्ञापनों से भी बहुत ज़्यादा पैसे कमाते हैं और 30 से अधिक ब्रांडों के ब्रांड एंबेसडर हैं।
- इसके अलावा ये बिजनेस भी करते हैं। इंडियन सुपर लीग में उन्होंने चेन्नई की एक फुटबाल टीम भी खरीदी है। धोनी ने भारत को एक चैंपियन ट्रॉफी सहित तीन आईसीसी खिताब जितवाए हैं।
Top Earning Cricketers 2019 List
3 – क्रिस गेल
- यूनिवर्सल बॉस के नाम से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले क्रिस गेल कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस वर्ष अब तक 7.5 करोड़ रूपये कमाए हैं।
- ये दुनिया भर में फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट खेल रहे हैं, जहां से उन्हें अच्छा पैसा मिलता है।
- 2019 की आईपीएल नीलामी में उन्हें पंजाब फ्रैंचाइज़ी ने 2 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। क्रिस गेल ने उद्घाटन एपीएल भी खेला जहां उन्हें बल्ख लीजेंड फ्रैंचाइज़ी ने $ 1 मिलियन में खरीदा।
- ये स्पार्टन स्पोर्ट्स, अग्रानी होम्स और बेटरयू जैसी ब्रांड के ब्रांड एंबेजडर हैं।
Must read- Longest Name of Indian Cricketers List: ये हैं भारतीय क्रिकेटर जिनके नाम काफी लम्बे हैं
4 – एबी डिविलियर्स
- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन इसके बाद भी वो लगातार मोटी कमाई कर रहे हैं।
- आईपीएल के अलावा अब एबी डिविलियर्स कई अन्य छोटी-बड़ी टी20 लीग में खेलते हैं। एबी डिविलियर्स 6.4 मिलियन डॉलर की कमाई करते हैं।
- डिविलियर्स ने 2019 में आरसीबी फ्रैंचाइज़ी से $ 6 मिलियन और पीएसएल ड्राफ्ट से $ 0.15 मिलियन कमाए।
- डिविलियर्स ने क्रिकेट के अलावा विज्ञापन के ज़रिये भी बहुत कमाई की है। मौजूदा समय में ये एमआरएफ, प्यूमा और ऑडी जैसी कंपनी से जुड़े हुए हैं।
Top Earning Cricketers 2019 List
5 – डेविड वॉर्नर
- इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पांचवें नंबर पर हैं। एक साल के बैन से वापसी करने के बाद ये अपना दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। साल 2019 में इन्होंने 5 मिलियन डॉलर की कमाई की।
- बैन के चलते इनकी ब्रैंड वेल्यू कम तो हुई थी लेकिन उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और विज्ञापनों की वजह से इन्होंने इस साल अच्छी कमाई की है।
- आईपीएल 2019 में इन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 5 करोड़ रुपए का करार किया और 2019 में अपनी ऑरेन्ज कैप बरकरार रखते हुए टूर्नामेंट की समाप्ति की।
- वार्नर ने स्पार्टन स्पोर्ट्स के अलावा और भी कई ब्रांडों के साथ भी करार किया है।
Must read- 5 क्रिकेट खिलाड़ी जिनका करियर चोट की वजह से हुआ खत्म
6- शेन वॉटसन
- पूर्व ऑस्ट्रलियाई आलराउंडर खिलाड़ी शेन वाटसन ने 2015 में एकदिवसीय और टी20 से 2016 में हुए विश्व कप के बाद संन्यास ले लिया था।
- सन्यास लेने के बाद भी विश्व भर के टी20 लीग में ये आज भी खेलते हुए नज़र आते हैं। शेन वाटसन ने इस वर्ष 2019 में 5.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है।
- पाकिस्तान सुपर लीग और आईपीएल में ये करोडो में कमाई करते हैं जिसके कारण उनकी कमाई बहुत ज़्यादा है।
- वहीं अगर विज्ञापन की दुनिया की बात की जाए तो इन्होंने एसजी और बोन ग्लोबल जैसी कंपनियों से खुद को जोड़ा हुआ है। इनसे जुड़ने के बाद इस खिलाड़ी की ब्रांड वैल्यू बहुत ज़्यादा हो गई है।
7- मिचेल स्टार्क
- ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क लगातार 2 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं।
- मिचेल स्टार्क इस साल कमाई के मामले में नंबर 7 पर हैं। इस खिलाड़ी ने 2019 में 4 मिलियन डॉलर की कमाई की।
- स्टार्क ऑडी और रॉयल स्टैग जैसे ब्रांडों का विज्ञापन भी करते हैं, जो उनकी कमाई को $ 5 मिलियन में लाते हैं।
Must read- आईपीएल 2020 के लिए 971 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्टर, नीलामी में लगेगी इनकी बोली
Top Earning Cricketers 2019 List
8 – युवराज सिंह
- पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 10 जून 2019 को अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया।
- युवराज ने भारतीय टीम को टी 20 विश्व कप और विश्व कप 2011 में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
- इस साल युवराज ने 3.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है। मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें 2 करोड़ में खरीदा था। इसके अलावा उन्होंने कनाडा लीग से भी कमाई की है।
- इनके पास विज्ञापनों की हमेशा से ही भरमार रही है। युवराज Sports365 , PUMA, Ulysse Nardin और Xbox 360 के ब्रांड एंबेसडर हैं।
9 – रोहित शर्मा
- भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ी रोहित शर्मा ने हमेशा से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। हाल में ही उन्होंने विश्व कप के दौरान 5 शतक लगाए थे।
- रोहित ने अब तक इस वर्ष 3.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है। भारतीय क्रिकेट टीम उन्हें 7 करोड़ रूपए देती है और आईपीएल में मुंबई इंडियंस उन्हें 14 करोड़ रुपए देती है।
- ये विज्ञापन के ज़रिये भी बहुत पैसा कमाते हैं, एडीडास, निसान और सियट के लिए विज्ञापन करते हैं, जहां से उन्हें बड़ी मात्रा पैसा मिलता है।
Top Earning Cricketers 2019 List
10 – स्टीव स्मिथ
- नंबर 10 पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं। स्टीव ने हाल में ही क्रिकेट में वापसी की और एशेज सीरीज़ में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।
- स्टीव स्मिथ इस साल 2.4 मिलियन डॉलर की कमाई कर चुके हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल के लिए उन्हें 12.5 करोड़ में खरीदा था।
- ऑस्ट्रेलिया टीम उन्हें लगभग 10 करोड़ देती है। इसके अलावा वो बिग बैश से भी पैसे कमाते हैं। स्मिथ के पास कुछ विज्ञापन भी है जिनसे उनकी कमाई होती है।
- हाल ही में उन्होंने वोडाफोन के साथ एक डील साइन की है।
Must read- आईपीएल 2020 के ऑक्शन के लिए इन दिग्गज खिलाड़ियों का बेस प्राइस आया सामने
For more articles like Top Earning Cricketers 2019 List, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।