इन टॉप-5 विकेटकीपरों ने वनडे क्रिकेट में मनवाया अपना लोहा
top wicket keepers in odi – वनडे क्रिकेट में विकेटकीपर का बहुत ही अहम रोल होता है| विकेट के पीछे से रन रोकना और विकेट चटकाना इनका ही काम है| वनडे क्रिकेट इतिहास में बहुत से विकेटकीपर आए जिन्होंने अपने हुनर का लोहा मनवाया| तो चलिए जानते हैं ऐसे ही टॉप-5 विकेटकीपरों के बारे में|
आईपीएल में इन तूफानी बल्लेबाज़ों के नाम रही ऑरेंज कैप
महेंद्र सिंह धोनी
- विकेटकीपिंग के मामले में धोनी की बराबरी पर कोई खिलाड़ी नज़र नहीं आता|
- उनकी स्टंपिंग की स्पीड इतनी तेज़ है कि चंद सेकंड्स में वह बल्लेबाज़ को आउट कर देते हैं।
- इतना ही नहीं मैच में वह विकेट के पीछे से ही सारा खेल संभालते हैं|
- उन्होंने 338 मैचों में 119 स्टंपिंग और 311 कैच किए हैं| यही कारण है कि वह इस लिस्ट में टॉप पर हैं|
कुमार संगाकारा
- श्रीलंका के खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाज़ और कमाल के विकेटकीपर रह चुके हैं संगाकारा|
- 2000-2015 तक उन्होंने वनडे क्रिकेट खेला और अपना विकेटकीपिंग का हुनर दिखाया|
- एक कप्तान के तौर पर भी वह खेले और विकेट के पीछे से टीम का मार्गदर्शन किया|
- धोनी के बाद 383 कैच और 99 स्टंपिंग के साथ यह दूसरे स्थान पर हैं|
ये भे पढ़ें: किसी की आँख गई तो किसी की जान, ये हैं क्रिकेट में लगीं खतरनाक चोटें
रमेश कालूवितरने
- 1990-2004 के बीच रमेश कालूवितरने ने श्रीलंका के लिए 189 वनडे मैच खेले|
- कम मैच खेलते हुए भी उन्होंने अच्छी विकेटकीपिंग का प्रदर्शन दिया|
- उन्हें जैसे ही मौका मिलता था वह बल्लेबाज़ को स्टंप आउट कर दिया करते थे|
- उन्होंने कुल 206 डिसमिसल किए हैं| इसमें 131 कैच और 75 स्टंपिंग शामिल हैं|
मोईन ख़ान
- पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर मोईन खान अपनी शानदार विकेटकीपिंग के लिए काफी प्रसिद्ध थे|
- उन्होंने पाकिस्तान के लिए कई अहम विकटें स्टंपिंग के द्वारा लीं|
- अपने 219 मैच के वनडे करियर में उन्होंने 214 कैच और 73 स्टंप अपने नाम किए|
एडम गिलक्रिस्ट
- एडम गिलक्रिस्ट की विकेटकीपिंग किसी परिचय की मोहताज नहीं है|
- अपने करियर में उन्होंने बहुत ही कमाल की विकेटकीपिंग की है|
- यही कारण है कि 287 मैच खेलकर उन्होंने 417 कैच और 55 स्टंपिंग की|
ये भी पढ़ें: इन गेंदबाज़ों ने जीती आईपीएल में पर्पल कैप
For more stories like top wicket keepers in odi, ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।