हिमाचल के खूबसूरत नज़ारों के साथ लुफ्त उठाएं यहां के पारंपरिक खाने का
Traditional dishes of Himachal Pradesh – हिमाचल प्रदेश लोगों के सबसे पसंदीदा ट्रैवलिंग डेस्टिनेशन (travelling destinations) में से एक है| यहां झरने,पहाड़,नदियां और खूबसूरत वादियों का अनोखा संगम देखने को मिलता है | यहां का ट्रेडिशनल फूड भी यहां की खूबसूरती की तरह बहुत फेमस है| यहां के खाने में आपको कुछ हद तक पंजाबी और तिब्बती खाने का स्वाद भी मिलेगा| तो चलिए आज आपको बताते हैं हिमाचल के दिलचस्प खाने के बारे में|
Traditional dishes of Himachal Pradesh | हिमाचल के ट्रेडिशनल फूड्स
धाम (Dham)
- यह हिमाचल के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है |आम तौर पर यह शादियों और त्यौहारों में बनाया जाता है। यहां के रीति-रिवाज़ों के अनुसार कई वर्ष पहले ब्राह्मण ही इसे बनाते थे|
- यह डिश बिलकुल अलग तरीके से बनती है और खाने में भी इसका स्वाद लाजवाब होता है|इसकी खास बात यह है कि इसे हरी दाल, राजमा, दही और चावल मिलाकर बनाते हैं |
- धाम एक ऐसी डिश है जिसमें लहसुन या अदरक का इस्तेमाल नहीं होता और इसे इमली और गुड़ से बनी खट्टी-मीठी चटनी के साथ परोसा जाता है|
मद्रा (Madra) – Traditional dishes of Himachal Pradesh
- अब तक आपने चने की कई डिश खाई होगी मगर मद्रा उनमें से सबसे अलग है|यह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की सबसे फेमस डिश है|चना मद्रा दही और चने से बनने वाली एक ग्रेवी डिश होती है।
- आप चाहे तो इसे काली चने की सब्जी को बनाने का ट्रेडिशनल तरीका मान सकते हैं|आमतौर पर हिमाचल में इसे स्टीम्ड राइस के साथ परोसा जाता है।
- इसका स्वाद बेहद ही उम्दा होता है क्योंकि इसमे 20 तरह के मसाले डाले जाते हैं। एक बार जो इसका स्वाद चख लेता है वह फिर कभी इस डिश को नहीं भूलता|
Must read : हिमाचल के इन मंदिरों के ज़रूर करें दर्शन, मिलेगा सभी कष्टों और दुखों से छुटकारा
सिद्दू (Sidu)
- अगर आप फूड लवर हैं तो सिद्दू आपको ज़रूर पसंद आएगा|इसे मटन की फिलिंग कर के बनाया जाता है | यह देखने में कुछ-कुछ मोमोस की तरह लगती है| मगर इसका साइज़ 5-7 गुना अधिक बड़ा होता है |
- एक बार अगर सिद्दू का स्वाद आपको लग गया तो आप हर साल हिमाचल की सैर करने ज़रूर आएंगे |
पटांडे (Patande) – Traditional dishes of Himachal Pradesh
- यह सिरमौर जिले का सबसे फेमस नाश्ता है|यह देखने में डोसे की तरह लगता है , मगर बहुत अलग होता है। इंडिया में इसे स्नैक्स के रूप में जाना जाता है |
- यह हिमाचल की एक पारंपरिक डिश है जो देखने में जितनी अच्छी लगती है उतनी ही स्वादिष्ट खाने में है|
- हिमाचल का पारंपरिक खाना आपकी ट्रिप को दोगुना मज़ेदार बना देगा|
Must read: Himachal: Nature, Adventure, Rejuvenation and Religion is the way
लुची पोती (Luchi Poti) – Traditional dishes of Himachal Pradesh
- अगर आप नॉन वेज लवर हैं तो ये डिश आपके लिए ही है |यह मेमने की आंतों के साथ बनाया जाता है,जिसे मटन सूप या चटनी के साथ परोसा जाता है |
- यह डिश मसालों की फिलिंग करके बनाई जाती है |हिमाचल के खूबसूरत नज़ारों का लुफ्त उठाते हुए आप इसे खा सकते हो|
Must read: Famous Temples in Himachal Pradesh where you can get rid of all sufferings and sorrows
Must read : Explore Himachal this year Under Just Rs 10000
Read more stories like Traditional dishes of Himachal Pradesh, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।