Trikonasana ke fayde – कमर दर्द, तनाव जैसी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए करें त्रिकोणासन
Trikonasana ke fayde – किसी भी बीमारी से बचने के लिए व्यायाम सबसे अच्छा तरीका माना जाता है| अच्छी डाइट और योग से ही स्वस्थ रह सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी दिनचर्या में त्रिकोणासन शामिल करना चाहिए| यह कमर दर्द से लेकर तनाव तक हर समस्या के लिए बहुत कारगर माना जाता है| तो चलिए आपको त्रिकोणासन के फायदे बताते हैं|
Trikonasana ke fayde – त्रिकोणासन के फायदे और तरीका – Trikonasana Steps and Benefits in Hindi
त्रिकोणासन क्या है? – What is Trikonasana in Hindi?
- हर व्यक्ति को अपनी एक्सरसाइज में यह आसन ज़रूर शामिल करना चाहिए| यह शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने का काम करता है| त्रिकोणासन दो शब्दों से मिलकर बना है त्रिकोण और आसन, इसका अर्थ होता है तीन कोणों वाला|
- यह देखने में त्रिकोण की तरह लगता है| यह एक ऐसा आसन है जो पैरों से लेकर हाथों और शरीर के कई अंग को लाभ पहुंचा सकता है|
Must read: अस्थमा,थायराइड जैसी बीमारियों से निपटने के लिए करें सर्वांगासन
त्रिकोणासन करने का तरीका – Procedure for Trikonasana in Hindi – Trikonasana ke fayde
- इस आसन को करने के लिए पैरों को चौड़ा करके बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं|
- पैरों के बीच में अपनी हाइट के अनुसार गैप बनाएं|
- उसके बाद रीढ़ को मोड़े बिना अपनी भुजाओं को फर्श के समानांतर लाएं और अपनी हथेली को नीचे की ओर ले जाते हुए सांस लें|
- अब आप धीरे- धीरे सांस छोड़े और अपने शरीर को बाएं ओर मोड़े। अपने बाएं हाथ की उंगली से फर्श को टच करें और बाएं टखने को छूने की कोशिश करें|
- आपका दाहिना हाथ बिल्कुल सीधे होना चाहिए। अब अपने सिर को घुमाएं और दाहिने हाथ की उंगली की नोक को देखें|
- इस मुद्रा को कम से कम पांच बार दोहराएं और फिर गहरी सांस लेते हुए हाथों को बिल्कुल सीधे करते हुए एकदम सीधे पहले की तरह खड़े हो जाएं|
Must read: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें ये पांच योगासन, जल्दी उतर जाएगा चश्मा
त्रिकोणासन करने के फायदे – Benefits of Trikonasana in Hindi – Trikonasana ke fayde
कमर दर्द के लिए
- यह आसन कमर के लिए कारगर माना जाता है| नियमित इसका अभ्यास शरीर को तेज़ी से लचीला बनाने का काम करता है|
- अगर आपको लंबे समय से पीठ में दर्द है तो यह आसन आसानी से आपका दर्द गायब कर देगा|
- अपनी दिनचर्या में हर व्यक्ति को त्रिकोणासन ज़रूर करना चाहिए|
- पीठ दर्द से राहत पाने के लिए कम से कम आपको यह आसन दो से चार हफ्ते ज़रूर करना चाहिए|
तनाव कम करने के लिए
- आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हर दूसरा व्यक्ति तनाव और चिंता में रहता है|
- ऐसे में त्रिकोणासन आसानी से तनाव और चिंता को दूर करता है|
- यह तनाव के साथ-साथ अच्छी नींद के लिए भी कारगर है| कई शोधों में तनाव कम करने के योगाभ्यास में इसे शामिल किया गया है|
पाचन क्रिया में सुधार लाए
- त्रिकोणासन का नियमित अभ्यास करने से पेट से जुड़ी हर परेशानी में राहत मिलती है|
- यह एक ऐसा आसन है जिसका नियमित अभ्यास आपको पाचन में मद्द करने के साथ-साथ डाइजेस्टिव ग्लैंड को प्रोटेक्ट करता है|
Trikonasana ke fayde
शरीर की चर्बी घटाए
- यह शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए भी बहुत कारगर माना जाता है|
- आप पेट की चर्बी कम करने के लिए इसे एक रामबाण आसन कह सकते हैं|
Must read: टेंशन और तनाव को दूर भगाएंगे ये 5 योग आसन, होंगे और भी कई फायदे
Read more stories like; Trikonasana ke fayde, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।