Tula rashifal 2022 in Hindi – जानिए साल 2022 आर्थिक, सामाजिक और शिक्षा के मामले में तुला राशि के लिए कैसा रहेगा
Tula rashifal 2022 in hindi – तुला वार्षिक राशिफल 2022 – Tula Yearly Rashifal 2022 – तुला राशि के व्यक्ति शुक्र ग्रह से प्रभावित होने के कारण समाज में सदैव ही आकर्षण का केंद्र होते हैं। इस राशि के जातक कद में औसत से अधिक लम्बे होते हैं। तुला राशि के जातक अपने व्यक्तित्व को लेकर विशेष रूप से चर्चा में रहते हैं। वह कुशल राजनीतिज्ञ, विचारशील और चतुर होते हैं। इनका स्वभाव संतुलित रहता है और हर वस्तु को सम्पूर्ण समीक्षा और परिक्षण के बाद समझते हैं। इस राशि के लोग प्राकृतिक सौंदर्य और सुंदरता को बहुत पसंद करते हैं। तुला राशि के जातक दूरदर्शिता से भरपूर होते हैं। वाणी और स्वभाव से आनंदित रहने की वजह से लोगों में प्रिय बने रहते हैं। तो चलिए अब जानते हैं आने वाला साल कैसा रहेगा आपके लिए?
Tula rashifal 2022 in hindi – तुला वार्षिक राशिफल 2022
सामाजिक जीवन:- तुला राशि के जातकों को इस वर्ष अपनी लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी होती दिखेगी। वर्ष की शुरुआत में आपको मानसिक तौर पर अत्यधिक सावधान रहना पड़ेगा लेकिन फरवरी और मार्च में परिस्थितियां बदल सकती हैं। आप अत्यंत उत्साह के साथ कार्य का सम्पादन कर सकते हैं हालांकि आप जितनी तेज़ गति से कार्य करेंगे, उसमें उतनी ही गलतियां छोड़ेंगे। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि समय-समय पर कार्य का निरीक्षण भी करते चलें। जून में आप दान-पुण्य कर सकते हैं ये आपके लिए उत्तम होगा। यदि संभव हो तो आप गुप्त दान भी कर सकते हैं। जुलाई में क्रोध का ग्राफ बढ़ेगा और आप अपने घरेलू या नीतिगत मामलों में किसी की भी नहीं सुनेंगे, लेकिन ध्यान रहें अहंकार और क्रोध को अलग-अलग रखें। इसके बाद इस साल में आपके सभी कार्य सकारात्मक हो सकते हैं।
Rashifal 2022 tula libra horoscope 2022 – Tula rashifal 2022 in hindi
करियर – Career Horoscope 2022 tula Rashi :- करियर के मामले में ये साल आपके लिए लाभकारी दिख रहा है। इस वर्ष आपको अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में बहुत व्यस्त रहेंगे, जिसका मुख्य कारण रहेगा आपका पिछला छूटा हुआ काम। जनवरी में कार्य पर पैनी निगाह बनाएं रखें, अन्यथा गलतियां होने पर बॉस व उच्चाधिकारियों को स्पष्टीकरण देना पड़ सकता है।
व्यापार:- व्यापार में आपको इस वर्ष सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। वर्ष की शुरुआत से ही आपको आपके व्यापार में मुनाफा देखने को मिल सकता है। व्यापार में आपकी सफलता के पीछे की मुख्य वजह रहेगी आपका कठिन परिश्रम। आप रात-दिन काम करके इस समय व्यावसायिक ऊंचाइयों को छूने में प्रयासरत रहेंगे। महत्वाकांक्षा के अनुरूप नीतिगत निर्णय लेना ही आपके लिए उचित होगा। व्यावसायिक जगह को बदलने की प्लानिंग बनाने वालों को जुलाई में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सितम्बर के बाद आप पर पैतृक व्यवसाय बदलने का दबाव हो सकता है।
Tula rashifal 2022 in hindi
स्वास्थ्य:- Health rashifa 2022 – इस वर्ष की शुरुआत में आपको अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही यदि आप कोई भी वाहन चलाते हैं, तो आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। दुर्घटना की आशंका है। आपको अपनी दिनचर्या को ठीक रखना होगा, अन्यथा इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। घरेलू उपायों का सहारा लेना उपयुक्त रहेगा, लेकिन गंभीर बीमारियों में डॉक्टर की सलाह लेने में देरी करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
Must Read: जानिए वृषभ राशि वालों का धन-दौलत और सेहत के मामले में कैसा रहेगा साल
परिवार:- वर्ष की शुरुआत में आप घरेलू मामलों में तेज़ी से निर्णय लें पाएंगे जो अधिकांश भूमि, भवन या संतान से संबंधित हो सकते हैं। अप्रैल और मई का महीना घर की सुख-सुविधाओं और यात्राओं में गुज़रने वाला है। यदि आपने कहीं यात्रा का प्लान बनाया है, तो इस समय आपको अवश्य जाना चाहिए। यह वर्ष उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है, जिनके विवाह में विलंब हो रहा था।
Tula rashifal 2022 in hindi
शिक्षा:- तुला राशि वालों के लिए यह साल शिक्षा के क्षेत्र में एक अनोखा साल है। इस समय आप का मन पढ़ाई में अधिक लगेगा, जिससे आप अपना अच्छा प्रदर्शन कर अपने शिक्षकों का दिल जीत पाने में सफल हो सकते हैं। यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। इस वर्ष यदि आप कोई भी परीक्षा देने बैठेंगे, तो आप ज़रूर उत्तीर्ण होंगे।
Must Read: जानिए मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022
Tula rashifal 2022 in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।
Disclaimer :
The astrology predictions are the opinion of one person based on his or her training and experience in Astrology. Another Astrologer’s opinion on any particular point might differ. The predictions should not be used as a substitute for advice, programs, or treatment that you would normally receive from a licensed professional, such as a lawyer, doctor, psychiatrist, etc. Tentaran.com/ ICE Digitals Private Limited makes no warranties or representations regarding the accuracy or significance of any aspect of the Astrological predictions and cannot be held responsible for any interpretation or use that may be made of it.