शादी के बाद स्क्रीन से गायब हो गए टीवी के ये फेमस कपल्स
tv actors stopped working after marriage- शादी हर इंसान की जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में से एक होती है। शादी के बाद कपल्स अपनी ज़िंदगी की एक नई शुरुआत करते हैं। लेकिन बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने शादी के बाद अपने बॉलीवुड करियर को अलविदा कह दिया और स्क्रीन से पूरी तरह से गायब हो गए। इनमें से कई कपल्स ऐसे हैं जिन्हें उनके फैन्स काफी मिस करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं स्क्रीन से गायब हुए ये कपल्स कौन हैं।
TV actors stopped working after marriage
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
- बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में एक दूसरे से शादी की थी। दोनों की शादी से फैन्स जितने खुश थे उतने हैरान भी थें।
- करण और बिपाशा ने फिल्म ‘अलोन’ में साथ काम किया था। दोनों की नज़दीकियां इसी फिल्म के दौरान बड़ी थी। लेकिन शादी के बाद दोनों फिल्मी पर्दे से गायब हो गए। ये दोनों सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को अपडेट रखते हैं।
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी
- एमटीवी इंडिया के सुपरहिट शो ‘रोडीज’ से अपनी जर्नी की शुरुआत करने वाले प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी की लवस्टोरी की शुरुआत ‘बिग बॉस 9’ में हुई थी।
- जिसके बाद दोनों पिछले साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध गए, लेकिन उसके बाद से ही दोनों ने टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि, प्रिंस लगातार एमटीवी के शो ‘रोडीज’ में नजर आते रहे हैं।
ये भी पढ़ें- राजनीति में भी चमक चुके हैं छोटे पर्दे के ये बड़े सितारे
सनाया इरानी और मोहित सहगल
- टीवी का मशहूर शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में सनाया के किरदार को उनके फैन्स काफी पसंद किया करते थे।
- इस सीरियल से पहले वो मोहित सहगल के साथ सीरियल ‘मिले जब हम तुम’ में भी नज़र आई थी।
- लेकिन शादी के बाद दोनों ने ही सीरियल्स में काम करना छोड़ दिया और छोटे पर्दे को अलविदा कह दिया।
ये भी पढ़ें- छोटे पर्दे के इन कपल्स ने रियलिटी शो में किया इज़हार-ए-मोहब्बत
अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी
- फिल्म ‘परदेस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अपूर्व अग्निहोत्री का शादी से पहले का फिल्मी सफर बेहद खास था, लेकिन शादी के बाद उनके पास गिने चुने टीवी सीरियल्स में सपोर्टिंग रोल ही बचे थे।
- जिसके बाद वह टीवी स्क्रीन से गायब हो गए और उनकी पत्नी शिल्पा सकलानी लंबे वक्त से स्क्रीन से गायब हैं।
ये भी पढ़ें- ये हैं आपके फेवरेट स्टार्स और उनके अजीबोगरीब अंधविश्वास
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय
- किश्वर मर्चेंट ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी के मशहूर सीरियल ‘शक्तिमान’ से की थी, जिसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया।
- वहीं सुयश ने ‘रोडीज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। किश्वर और सुयश ने 2016 में एक दूसरे से शादी की थी और इससे पहले दोनों एक साथ ‘बिग बॉस 9’ में नज़र आए थे।
- दोनों की केमिस्ट्री को फैन्स ने काफी पसंद किया था, लेकिन शादी के बाद दोनों का फिल्मी करियर कुछ खास अच्छा नहीं रहा और फिलहाल दोनों ही स्क्रीन से गायब हैं।
ये भी पढ़ें- उम्र की परवाह न करते हुए इन स्टार्स ने की अपने से बड़ी उम्र की लड़की से शा
To read more stories like tv actors stopped working after marriage, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram.